धरहरा(संवाददाता):- ईटवा पंचायत जहां विकास की ढ़ोल पीट रहा है वहीं पचरूखी गांव में सात सौ बहत्तर नाला की सफाई व खुदाई नहीं होने के कारण नाला का गंदा पानी घरों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। पचरूखी के ग्रामीण नबल पासवान, कैलाश पासवान, राजो पासवान, सूरज साव,स्वं प्रकाश साह की पत्नी पिंकी देवी,राजो तांती ने बताया कि वर्षों से सात सौ बहत्तर नाला - नदी की सफाई एवं खुदाई नहीं होने के कारण हमलोगो के घरों में वर्षा के कारण नालों का पानी घरों में प्रवेश कर जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर देती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मंत्री एवं विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन आश्वासन देने के बावजूद भी सात सौ बहत्तर नाला- नदी की सफाई एवं खुदाई नहीं होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका से लोगो मे भय बना हुआ है । ग्रामीणों ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह से समस्या का समाधान करने की मांग की है।