Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से सत्यानंद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनका रोजगार बंद होने से समस्या हो रही है। इसलिए वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि उन्हें नौकरी दी जाए

बरियारपुर में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक - घर- घर जाकर लोगों से मन में बैठे भ्रांतियों को दरकिनार कर टीका लगवाने की करते हैं अपील - खुद वैक्सीन की दोनों डोज लेने का अनुभव बताकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए करते हैं प्रेरित मुंगेर, 27 जुलाई| जिला में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया की टीम भी लगातार वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान को गति देने के लिए बरियारपुर प्रखण्ड में केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक आकाश कुमार प्रखण्ड मुख्यालय के अलग- अलग मुहल्ला के साथ ही विभिन्न गांवों का दौरा कर लगातार लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं । इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए टीम में शामिल सभी लोग मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से कर रहे हैं। टीम के सभी सदस्य आम लोगों से कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क लगाने, शारीरिक दूरी के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी रखने के साथ ही एक निश्चित अंतराल पर हाथों की साफ-सफाई करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। समाज के हित में कार्य कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे बरियारपुर पीएचसी क्षेत्र में केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक आकाश कुमार कोरोना योद्धा के रूप में लगातार इस महामारी को रोकने के लिए अपने वर्क प्रोफाइल के दायरे से बाहर आकर भी समाज के हित में कार्य कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए वो एक ओर जहाँ वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन लेने के लिए आने वाले लाभार्थियों को आवश्यक मदद कर रहे हैं वहीं, लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। आकाश कुमार खुद भी इस महामारी के खिलाफ वैक्सीन की पूरी डोज यानी दोनों खुराक ले चुके हैं और खुद पूरी तरह स्वस्थ होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे हैं। - वैक्सीन के प्रति विभिन्न भ्रांतियों को दरकिनार कर वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं सभी लोग : केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक आकाश कुमार ने बताया, जैसे ही जिला में आमलोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ वैसे ही समाज में वैक्सीन को लेकर अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया। ऐसे वक्त में लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास कायम करना और उन्हें अफवाहों से दूर कर वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करना थोड़ा मुश्किल जरूर लगा, पर हौसला बड़ा था। इसी बड़े हौसले और सकारात्मक उम्मीद के साथ जिले के तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कदम से कदम से कदम मिलाकर लोगों को अफवाहों से दूर करने में जुट गया। इस दौरान मैं खासकर ग्रामीण इलाको में रहने वाले लोगों के बीच भी गया जहाँ लोगों को वैक्सीन के पूरी तरह से सुरक्षित और कोरोना संक्रमण को खत्म करने में सौ फीसदी तक प्रभावी होने का लोगों में विश्वास जगाकर उन्हें तमाम तरह की अफवाहों से दूर किया । इसका परिणाम यह हुआ कि लोगों के मन में वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ा और वो सभी अफवाहों को दरकिनार कर वैक्सीनेशन के लिए आगे आए । - वैक्सीन की दोनों डोज लेने का अनुभव बताकर कर लोगों को समझाने में रहा सफल : उन्होंने बताया कि मैं खुद भी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका हूँ। जिसका मुझे दो फायदा मिला। एक इस महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूँ और दूसरा लोगों को समझाने में भी सफलता मिली। लोगों को जागरूक करने के दौरान मैं अपने दोनों डोज लेने का अनुभव बताकर लोगों को वैक्सीन का महत्व समझाया । इसके साथ ही लोगों को यह समझाया कि मुझे जैसे ही वैक्सीन लेने का मौका मिला तो मैंने बिना देर किए वैक्सीन की पहली डोज ले ली । इसके बाद पुनः गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित तिथि पर दूसरी डोज भी ले ली । इस दौरान मुझे भी सामान्य साइड इफेक्ट जैसे, हल्का बुखार, शरीर में दर्द, थकावट आदि महसूस हुआ। यह आमतौर पर जो अन्य वैक्सीन से होता है वही साइड इफेक्ट है। इसलिए, मैं लोगों से भी अपील करता हूँ कि ऐसे सामान्य साइड इफेक्ट घबराने कि आवश्यकता नहीं है। भारतीय वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों पर भरोसा कर पूरी तरह निर्भीक होकर वैक्सीन का दोनों डोज लें। यह समाज के हर तबके के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी भी है। वैक्सीन पूरी तरह से ना सिर्फ सुरक्षित है बल्कि, काफी प्रभावी भी है। इसलिए, हर व्यक्ति को मौका मिलते ही इसे जीवन का बेहतर अवसर समझकर वैक्सीन लेना चाहिए। कोविड-19 संक्रमण से दूर रहने के लिए इन मानकों का करें पालन : - विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक करें सेवन । - अनावश्यक घरों से नहीं निकलें बाहर । - मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी के नियम का जारी रखें पालन । - अपनी बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी इसके लिए करें प्रेरित । - लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 का कराएं जाँच। - साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल और हैंड सैनिटाइजर का करें उपयोग । - भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से करें परहेज । - सार्वजानिक समारोह से रहें दूर ।

*चाइनीज प्रीपेड मीटर के विरोध में किसी भी हद तक जायेंगे - केशरी* (कोड़ा मैदान चौराहा पर टायर जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन) चाइनीज प्रीपेड मीटर के विरोध में कल गोला पूर्णतः और स्वत:स्फूर्त बंद रहेगा तथा बिजली विभाग अगर जबरदस्ती चाइनीज प्रीपेड मीटर थोपने का हिमाकत करेगा तो जनांदोलन और तेज किया जाएगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बेटवन बाजार में चाइनीज प्रीपेड मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं के आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि अब सभी मुहल्लों में त्रस्त उपभोक्ताओं को संगठित कर मोहल्ला कमिटी बनाकर चाइनीज प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरा जाएगा और चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ घर-घर में अलख जगाया जाएगा। युवा कांग्रेसी नेता चन्दन कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के लोग दहशत बनाकर चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने की नीति से बाज आए नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। परशुराम सिंह ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि जिस दुश्मन देश चीन ने भारत को तबाह करने का कसम खाया है और कोरोना फैलाकर लोगों को बेमौत मार रहा है उस चीन के चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए बिहार सरकार तथा बिजली विभाग इतना प्रेम क्यों दिखा रहे हैं। अंत में कल गोला बाजार पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लेते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाया गया तथा कोड़ा मैदान चौक पर टायर जलाकर विरोध किया गया। इस अवसर पर यशवंत कुमार सिंह, मो० रिंकु, मो० जफर, मुकेश कुमार राय, ओमप्रकाश लहेरी, मो० बबलु, शिवम सिंह, मनोज साहू, कन्हैया पोद्दार, संजीव कुमार, नरेश कुमार सिन्हा, सुबोध पोद्दार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से सुबोध गोस्वामी मोबाइल वाणी के माध्यम से धरहरा प्रखंड के मोहनपुर निवासी बमबम यादव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन हो जाने के बाद विशेषकर मजदूर वर्ग परेशानियों का सामना करते हैं क्योंकि उन्हें काम नहीं मिलता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है खाने पीने का कुछ भी सामान नहीं रहता है अंतिम में उन्हें कर्ज लेकर खाना पड़ता है

धरहरा प्रखंड मुख्यालय में कोविड-19 की धज्जियां उड़ा दी जा रही है किसी भी तरह कि नियमों की फॉलो नहीं किया जा रहा है आधार केंद्र पर लगभग 30 30 40 लोगों का आना जाना है ना तो कोई मास्क नाही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं

धरहरा मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क का हाल विगत 30 वर्षों से बुरा हाल है 10 द्वार से खुदी वन को जोड़ने वाला जिस सड़क नाम बताने जा रहे हैं विगत 30 वर्षों से यह विकास की राह देख रहा है सांसद विधायक जीत कर चले जाते हैं और इस सड़क पर कभी ध्यान नहीं देते हैं इस बार इस सड़क का टेंडर हो चुका है फिर भी संवेदक बड़ी लापरवाह है संवेदक की लापरवाही से आज तक इसमें काम नहीं किया गया इस सड़क में बड़े-बड़े पत्थरों का उपयोग किया गया था संवेदक के द्वारा उसी पत्थर को तोड़कर वहां लगा दिया गया है सड़क निर्माण बिल्कुल घटिया कार्य किया जा रहा है 30 वर्ष बीतने के बाद भी वही नुकीले पत्थरों का उपयोग किया गया है जिससे जनता त्राहिमाम है

मुंगेर के तीन विधानसभा क्षेत्र में तीन एपीएचसी और 15 एचएससी का होगा निर्माण - जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव को भेजा गया है इससे संबंधित एक पत्र - जिला के तीन जर्जर पीएचसी भवन के पुनर्निर्माण के लिए भी भेजा गया है प्रस्ताव मुंगेर, 26 जुलाई| जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुंगेर जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र मुंगेर, जमालपुर और तारापुर के अलग- अलग स्थानों पर तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र( एपीएचसी) और 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) का निर्माण होगा। इससे संबंधित एक प्रपत्र जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव को भेजा गया है। इसके साथ ही मुंगेर जिलांतर्गत बरियारपुर, असरगंज और टेटिया बम्बर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनवाने की मांग राज्य सरकार से की गई है। मालूम हो कि राज्य सरकार बिहार में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार की योजना राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में एक- एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और पांच- पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की योजना है। इसके साथ ही अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन बनाने की भी योजना है जिस पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य सरकार के इसी प्रयास के तहत मुंगेर में भी नए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के साथ ही पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। मुंगेर के शीतलपुर, सोहेलचक और कुतुलपुर , खड़िया और घोरघट में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाया जाना है जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए प्रपत्र के अनुसार मुंगेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुंगेर सदर प्रखंड के शीतलपुर, सोहेलचक और कुतुलपुर के अलावा बरियारपुर प्रखण्ड के खड़िया और घोरघट में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाया जाना है। इसके साथ ही मुंगेर सदर प्रखंड के चरौन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखण्ड के तारापुर और परसा के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नया स्वास्थ्य उपकेंद्र बनना है। इसके अलावा असरगंज प्रखण्ड के चाखण्ड और संग्रामपुर प्रखण्ड के कुमरसार और चंडूकि में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी)बनाया जाना है। इसके साथ ही तारापुर प्रखण्ड के लौना में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) बनाए जाने का प्रस्ताव है। हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के परसंडो में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( एपीएचसी) बनाए जाने का प्रस्ताव मुंगेर के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर प्रखण्ड के परहम, धरहरा प्रखण्ड के माता डीह, लरैयाटांर, मोहनपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के लोहची में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) बनाया जाना है। इसके अलावा जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के परसंडो में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( एपीएचसी) बनाए जाने का प्रस्ताव है।

सदर प्रखंड के बीडीओ वीणा मिश्रा का सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

मुंगेर आईसीडीएस के डीपीओ बंदना पांडे ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में जिले के सभी सीडीपीओ एवं एलएस के साथ परिचय लिया