धरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर चौक पर एक धंधेबाज को 56 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्ति जत कुटिया निवासी मनीष कुमार पिता मुकेश यादव के रूप में की गई है बाइक में सवार होकर अवैध कारोबारी मनीष कुमार पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने धर दबोचा धरहरा थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है वही लड़ाई टार थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया अवैध महुआ खेड़ा सूरज कोरा का पुत्र योगेंद्र कोरा को 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ खोपा पर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है

राजद कार्यालय मुंगेर में जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया

सदर प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों पर सत्तू की बनी शुद्ध पोस्टिक आहार लड्डू का वितरण किया गया इस मौके पर श्रीमत पुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 114 पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी द्वारा लड्डू वितरण से पहले लड्डू वितरण हेतु फीता काटकर शुभारंभ किया गया एवं उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से लड्डू भी वितरण किए साथ ही साथ सेविकाओं को साफ सुथरा पर ध्यान रखने के लिए कहा गया और शत-प्रतिशत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को लड्डू वितरण करने का निर्देश दिए जोकि आंगनबाड़ी में पढ़ने आते हैं

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो चूका है और वह अभी बेरोजगार हैं। इसलिए वह सरकार से कहते हैं कि उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाये। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड और राशन कार्ड की भी व्यवस्था नहीं है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास अभी कोई भी रोजगार नहीं है। इसलिए वह सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें रोजगार दी जाए

कोरोना काल में किए गए कार्यों को लेकर हीरो राजन कुमार "हिन्दू जागरण मंच" की ओर से सम्मानित हीरो राजन कुमार न सिर्फ यूथ आइकॉन हैं बल्कि एलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के भी आइकॉन हैं, साथ ही वह एंटी कोरोना एम्बेसडर भी हैं। कोरोना महामारी में लॉक डाउन के दौरान प्रभावित लोगों की उन्होंने बहुत सेवा की है। मास्क पहनने को लेकर जागरूकता फैलाना हो या फिर टीकाकरण को लेकर अवेयरनेस क्रिएट करना हो, राजन कुमार ने अपने यूनिक आईडिया के साथ जनता को जगाया है और उनके दिल से भय को भगाया है। उनके इन्हीं तमाम कारनामों को देखते हुए हिन्दू जागरण मंच की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। आज 25 जुलाई को हिन्दू जागरण मंच की ओर से त्रीमूर्ति कोम्प्लेक्स मुंगेर में लव जिहाद को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां मुंबई की फिल्मी दुनिया के सिने कलाकार और मुंगेर पुत्र राजन कुमार भी उपस्थित थे। उन्हें एक भगवा रंग की शाल और प्रशस्ति पत्र देकर हिन्दू जागरण मंच की ओर से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि हीरो राजन कुमार मुंगेर की छवि को बदलने के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। वह फीचर फिल्मों, म्यूज़िक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण मुंगेर के रमणीय लोकेशन्स पे करते आ रहे हैं और दूसरे तमाम निर्माता निर्देशकों को भी मुंगेर शहर में शूटिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी उद्देश्य के तहत वह जल्द ही मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी भी लेकर आ रहे हैं जिसके कवर पेज का अनावरण बिहार के उपमुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में हुआ। पहले मुंगेर को बंदूक कारखाना के लिए और जमालपुर रेल कारखाना के लिए जाना जाता था लेकिन अब राजन कुमार की कोशिशों से इसे फिल्म उद्योग के लिए भी जाना जायगा।

Transcript Unavailable.

सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी कोविड-19 टीकाकरण सेंटर पर विगत 6 दिनों से वैक्सीन उपस्थित नहीं रहने के कारण सैकड़ो लोग टीकाकरण सेंटर पर आते हैं और बिना टीका लगाए मायूस होकर वापस लौट जाते हैं ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग टीकाकरण सेंटर पर तो उपस्थित हो जाते हैं पर वैक्सीन उपस्थित नहीं होती है कई दिनों से हम लोग टीकाकरण सेंटर का चक्कर लगा रहे हैं और बिना टिका लगाए घर वापस जा रहे हैं इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण जीरा देवी ने बताई की हम लोग भी टीका लेने के लिए आए थे पर टीका उपस्थित नहीं रहने के कारण मायूस होकर वापस जा रहे हैं

हवेली कपूर के अररिया बाबा स्थान में राकेश लाल रिकॉर्डिंग डिजिटल स्टूडियो बनारसी वासा के के द्वारा कई भक्ति गानों का शूटिंग किया गया जिसमें सिंगर धनराज धनिया जिला मुंगेर राइटर श्याम मंडल कुमारपुर बरियारपुर म्यूजिक डायरेक्टर राकेश लाल यादव गंगटामोर अमित सिंह भदौरा सिंगर प्रवेश बंशीधर बंगाली टोला नंदिनी शर्मा अभिनेत्री पटना कई कलाकारों ने अपना जलवा दिखाया और बोल बम के कई गानों पर शूटिंग किया