कोरोना की संभावित तीसरी लहर में 0- 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को सुरक्षित करने को जारी किए दिशा- निर्देश - भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया गाइडलाइन ऑन ऑपरेशनलाइज़ेशन ऑफ कोविड केअर सर्विस फ़ॉर चिल्ड्रेन एंड एडोलेसेन्ट - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक और सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी की इससे संबंधित एक चिट्ठी मुंगेर, 22 जुलाई| वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को सुरक्षित करने को ले भारत सरकार ने एक विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने भी विगत 14 जुलाई को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक और सभी जिलों के सिविल सर्जन को इससे संबंधित एक चिट्ठी जारी की है। इसके साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन ऑन ऑपरेशनलाइज़ेशन ऑफ कोविड केअर सर्विस फ़ॉर चिल्ड्रेन एंड एडोलेसेन्ट को भी साझा करते हुए इसमें दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन को भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सा संस्थान/ स्वास्थ्य संस्थानों में समय से पूर्व तैयारी करने की नितांत आवश्यकता है- जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि ऐसी संभावना है कि कोरोना संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर में 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चे और किशोर- किशोरी विशेष रूप से अत्यधिक प्रभावित होंगे। इस सम्भावित परिस्थिति में बीमार बच्चों/ किशोर- किशोरियों के अनुमानित वृद्धि से निपटने एवं नियंत्रित करने के लिए जिला के सभी चिकित्सा संस्थान/ स्वास्थ्य संस्थानों में समय से पूर्व तैयारी करने की नितांत आवश्यकता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही सभी चिकित्सा/स्वास्थ्य संस्थानों के साथ गाइडलाइन ऑन ऑपरेशनलाइज़ेशन ऑफ कोविड केअर सर्विस फ़ॉर चिल्ड्रेन एंड एडोलेसेन्ट को साझा किया गया है ताकि समय रहते सामुदायिक स्तर पर और सभी चिकित्सा/ स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवा, उपकरण, सामग्री, मानव बल के साथ -साथ उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके। चिकित्सा / स्वास्थ्य संस्थानों में पेडियाट्रिक कोविड केअर की आवश्यकता है- उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी चिकित्सा / स्वास्थ्य संस्थानों में पेडियाट्रिक कोविड केअर की आवश्यकता है। बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में कोरोना संक्रमण के साथ- साथ बुखार एवं सांस संबंधी परेशानी सामान्यतः हो सकता है लेकिन कुछ बच्चों में इसके अलावा गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल लक्षण जैसे डायरिया, दस्त भी हो सकता है। इसलिए इन सभी लक्षणों को देखते हुए तैयारी किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्थ फैसिलिटी दो कैटेगरी पहला डेडिकेटेड कोविड 19 हॉस्पिटल जहां ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो और दूसरा कोविड 19 केयर सेंटर जहां मरीजों के आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध होता है।
धरहरा (संवाददाता):- गुरुवार की सुबह लड़ैयांटाड़ थाना क्षेत्र के पंच कुमार यात्री शेड के पास एक बंद बोड़े में सीटकर कुछ फेंके पाए जाने तथा बंद बोरे से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लड़ैयाटांड़ थाना को दी ।लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस तत्काल पंच कुमार यात्री शेड के पास पहुंचकर अज्ञात बंद बोरे की जांच की जिसमें बोरे में बंद मरा हुआ एक कुत्ता मिला।लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी के पंच कुमार यात्री शेड के पास बंद बोरे में एक शव फेंका हुआ है लोगों को आशंका थी कि बोरे में किसी आदमी का शव है। लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस तत्काल पंच कुमार यात्री शेड के पास पहुंचकर मामले की जांच की जिसमें पाया गया कि बंद बोरे में मरा हुआ कुत्ता को फेंका गया था।
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आवाहन पर 19 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर देश एवं प्रदेश में बेतहाशा बढ़ते के महंगाई के विरोध में जनाक्रोश मार्च आज मुंगेर जिला मुख्यालय पर प्रभावकारी एवं ऐतिहासिक प्रर्दशन जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन, पूर्व विधायक विजय कुमार विजय,मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव , तारापुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश ,राजद के मुंगेर जिला प्रभारी सह- प्रदेश महासचिव प्रोo कुमार चंद्रदीप,राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष मो जुनैद मखमूर,उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु आदि के संयुक्त नेतृत्व में हजारों की संख्या राजद समर्थकों एवं आम जनता शामिल होकर मुंगेर रेलवे स्टेशन चौक से पीएम मोदी एवं सीएम नीतीश सरकार विरोधी नारा लगाते हुए हाथों में महंगाई विरोधी तख्तिया लेकर जुलूस और प्रर्दशन किया, प्रर्दशनकारियों ने पीएम मोदी का पुतला, ठेला पर बिना पेट्रोल के मोटरसाइकिल, खाली घरेलू गैस सिलेंडर, बैलगाड़ी, टमटम आदि के साथ प्रर्दशन के माध्यम से आम लोगों के बीच संदेश दे रहे थे कि जब से "मोदी सरकार आई है , कमरतोड़ महंगाई लाई है" राजद के प्रर्दशन को देखकर सड़कों के किनारे खड़े आम नागरिकों का अपार समर्थन मिल रहा था क्योंकि राजद का नारा सुनकर जनता भी सुर में सुर मिला रहे थे। राजद प्रदर्शनकारियों द्वारा राजीव गांधी चौक पर पहुँच कर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन के बाद तारापुर विधानसभा की राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश ने अपने संबोधन में कहाकि आज डबल इंजन की सरकार में कमरतोड़ महंगाई से सबसे अधिक प्रभाव महिला वर्ग हुई है ,क्योंकि घर चलाने की सारी जिम्मेदारी घर की महिलाओं और बहनों पर होती,बच्चों ,पढाई लिखाई, स्वास्थ्य, शिक्षा की देखभाल हो या कीचन से लेकर बाजार से अन्य सामग्रियों की खरीदारी हो या घरेलू रसोई गैस हो,सरसों, तेल ही नहीं सारे सामनो की दामों में भी बनावटी वृद्धि से आम जनता परेशान है और कराह रही है, जुलस-प्रदर्शन में,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,शिशिर लालू,महिला राजद अध्यक्ष बबिता भारती, प्रो विनय सुमन,युवा राजद अध्यक्ष आसिफ वसीम,महानगर युवा राजद के आदर्श राजा,दलित प्रकोष्ठ के अशोक रजक,पंचायती राज्य के विजय यादव,जिला महासचिव मो आविद हुसैन, सुरेंद्र यादव,रणजीत गुप्ता, निरंजन यादव,श्रीकांत यादव,इशरत प्रवीण,वीरेश यादव,जमालपुर नगर राजद के मंटू यादव,कुमार सौरव,प्रफुल,संदीप सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकताओं का हुजूम था।
बच्चों को डायरिया से बचाने को जिला भर में मनाया जा रहा है सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा - मुंगेर के सभी प्रखंड़ों में एक साथ 15 से 29 जुलाई तक मनाया जाएगा पखवाड़ा - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों को जारी की चिट्ठी मुंगेर, 19 जुलाई| जिला के सभी बच्चों को डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए 15 से 29 जुलाई तक जिला भर में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ ही सभी क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को एक पत्र जारी किया है। बच्चों के बीच जिंक का टैबलेट और ओआरएस का निःशुल्क वितरण किया जायेगा- जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के प्रभारी जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ( डीसीएम) सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार रौशन ने 29 जुलाई तक मनाए जाने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर- घर जाकर पांच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के बीच जिंक का टैबलेट और ओआरएस का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही बच्चों की माताओं को जिंक टैबलेट और ओआरएस घोल की मात्रा के बारे में आशा कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो से छह माह से कम उम्र के बच्चों को 20 एमजी के जिंक टैबलेट की आधी गोली और छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक गोली दिया जाना है। इसी तरह से दो माह से कम उम्र के बच्चों को ओआरएस घोल का पांच चम्मच, दो माह से दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 से 100 एमएल एवं दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों को ओआरएस घोल का 200 एमएल के घोल को प्रत्येक दस्त के बाद पिलाया जा सकेगा। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए आशा कार्यकर्ता के द्वारा बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा जिंक टैबलेट और ओआरएस का शैशे : उन्होंने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान बच्चों को डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए आशा कार्यकर्ता के द्वारा जिंक टैबलेट और ओआरएस के शैशे के वितरण के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना है। इसके साथ ही एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ-सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना है।
विभिन्न मांगों को लेकर मुंगेर के द्वारा जन अधिकार पार्टी वाह 48 घंटे भूख हड़ताल
राजन कुमार की नेक्स्ट हिंदी फ़िल्म "द फायर ऑफ मुंगेर" के लिए मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर अखिलेश कुमार हुए अनुबंधित बॉलीवुड के मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर अखिलेश कुमार को हिंदी फिल्म द फायर ऑफ मुंगेर (The Fire Of Munger) के संगीतकार के तौर पर साइन किया गया है। यह महज संयोग है कि इस कोरोना काल और लॉक डाउन की संकट की घड़ी में एक संकट मोचन बन कर अखिलेश कुमार मुंगेर आए और उन्होंने निर्माता राजन कुमार के बड़े भाई के तौर पर कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस फ़िल्म के लिए वह गाने कम्पोज़ करेंगे जिसका स्क्रीनप्ले शानदार है। सारी बातें तय होने के बाद अखिलेश कुमार ने अपनी सहमति दे दी। खास जगह मुकेशानंद महाराज के आश्रम में उन्होंने यह अनुबंध साइन किया। इस मौके पर हीरो राजन कुमार, मुकेशानंद महाराज जी, अखिलेश कुमार, अभय पाल, मनोज पासवान, अभय कुमार इत्यादि मौजूद थे। अखिलेश कुमार गंगा किनारे प्यार पुकारे सहित बहुत सारी फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं। अखिलेश कुमार मुंगेर (लखीसराय) के ही रहने वाले हैं, इसलिए द फायर ऑफ मुंगेर की कहानी से वह खुद को भलीभांति कनेक्ट कर पाएंगे। पिछले 25 वर्षोँ से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे अखिलेश कुमार शान, अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम, सुरेश वाडेकर, कविता कृष्णमूर्ति, अल्का याग्निक जैसे सिंगर्स के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें कई पुरुस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। राजन कुमार ने बताया कि फ़िल्म द फायर ऑफ मुंगेर कुल 6 गानों से लबरेज़ होगी। जिसमें टाइटल सांग को खास तौर पर रैप के स्टाइल में लाया जाएगा। मसाला फिल्मों की तरह इस मूवी में भी एक आइटम सॉन्ग होगा तो वहीं एक रोमांटिक गाना भी होगा। कुछ सिचुएशनल सांग्स होंगे। मुंगेर को दर्शाते हुए भी गाने होंगे। अखिलेश कुमार ने बताया कि वह राजन कुमार की इस रियलिस्टिक फ़िल्म की थ्रिलर स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं जो बेहद रोचक व रोमांचक है। उनका अब तक 25 वर्षो का जो अनुभव है वह उसकी रौशनी में इसका संगीत तय्यार करेंगे। इस कोरोना काल मे ऐसी फिल्म के लिए अपने पैतृक गांव में काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। वह यूथ को ध्यान में रखते हुए और राजन कुमार के फैन्स की पसन्द का ख्याल रखते हुए गाने कम्पोज़ करेंगे और इसके लिए पूरा समय देंगे।
*चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर तेज होगी लड़ाई - केशरी* सुशासन सरकार चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं चाइनीज बम लगवा रही है जिसके कारण आने वाला समय बहुत ही विकराल होने वाला है जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कम्पनी गार्डन बागवान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एनसीपी कानून की अदालत के साथ-साथ जनता की अदालत में भी चुनौती देगी और मंगलवार को अधिवक्ताओं का आशीर्वाद कार्यक्रम के पश्चात बुधवार से हर चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा किया जाएगा। श्री केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को चुनौती देते हुए कहा कि वो डिजिटल मीटर एवं चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर का एक ही लोड देकर प्रर्दशनी करके साबित करें कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर दोगुनी खपत दिखाता है या नहीं। संचालन करते हुए अधिवक्ता यशवंत सिंह ने कहा कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर में चार छोटे-छोटे बल्ब उपभोक्ताओं से सालाना एक करोड़ चौसठ लाख रुपए वसूलने के लिए लगाए गए हैं। मो० शाहनवाज़ ने कहा कि अधिकांश लोगों को अभी खाना-पीना पर आफत है लेकिन सुशासन सरकार को लोगों की आमदनी बढ़ाने की बजाय चाइनीज मीटर लगाना जरूरी लग रहा है। इस अवसर पर वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, मुरारी सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, मो० बदरुल होदा, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, वीणा देवी, शोभा देवी, रुक्मणि देवी, धानो देवी, ललन बिंद एवं गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर मुंगेर के सदर प्रखंड में सदर प्रखंड अध्यक्ष निशा भारती की अध्यक्षता में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया ।राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी किए ।रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम के नारे लगा रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पोषण और पुनर्वास केंद्र में 5 साल से कम उम्र के कुपोषित (सैम) बच्चों की होगी टीबी स्क्रीनिंग - नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त सचिव डॉ.पी.अशोक बाबू ने जारी की है इससे संबंधित एक चिट्ठी - बच्चों में सही समय पर टीबी की पहचान हो जाने के बाद सही इलाज के बाद ही 2025 तक देश को किया जा सकता है टीबी मुक्त मुंगेर 17 जुलाई | अब सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण और पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती 5 से कम उम्र के सेवर एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सैम) बच्चों की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे सम्बंधित एक पत्र विगत 12 जुलाई को नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त सचिव डॉ. पी अशोक बाबू ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मिशन डायरेक्टर को जारी किया है। सही समय पर टीबी की स्क्रीनिंग जरूरी, टीबी की पहचान होने पर हो सकेगा सही और समुचित इलाज - डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/ एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि ट्यूबर क्लोसिस और कुपोषण दोनों एक दूसरे से काफी हद तक जुड़ा हुआ है। टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती सेवर एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सैम) बच्चों की क्लीनिकल रिपोर्ट और फैमिली हिस्ट्री के आधार पर टीबी स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने बताया कि सेवर एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सैम) से ग्रसित बच्चों में सही समय पर टीबी की स्क्रीनिंग करने के बाद टीबी की पहचान होने पर सही और समुचित इलाज सम्भव है। इसके बाद ही सन 2025 तक जिला के साथ- साथ पूरे देश को टीबी मुक्त किया जा सकता है। बच्चों की नई गाइड लाइन के अनुसार कराई जाएगी टीबी स्क्रीनिंग : जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के डीपीसी और एनआरसी मुंगेर के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के वैसे बच्चे जो सेवर एक्यूट मालन्यूट्रीशन (सैम) से ग्रसित हैं को पोषण के साथ- साथ इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल परिसर मुंगेर में पोषण एवं पुनर्वास केंद्र ( एनआरसी) की सुविधा उपलब्ध है। यहां अभी कुल 9 बच्चे भर्ती हैं । इन सभी बच्चों की नई गाइड लाइन के अनुसार टीबी स्क्रीनिंग कराई जाएगी डिस्ट्रिक्ट टीबी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि कुपोषण के शिकार बच्चों में टीबी की संभावना अधिक होती है। इसलिए कुछ सावधानी बरतने के बाद बच्चों को टीबी से बचाया जा सकता है। - अपने बच्चों को गंभीर खांसी से पीड़ित लोगों के सम्पर्क में आने से बचाएं। - अपने बच्चों को नियमित टीका करण के तहत सभी आवश्यक टीका लगवाएं। - टीबी वैक्सीनेशन में टीबी का भी टीका शामिल होता है। - टीबी का लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर के पास ले जाएं। - एंटी टीबी दवाओं का कोर्स बच्चों को अवश्य पूरा करवाएं ।
