प्रेस रिलिज। राजद के राज्य परिष्द सदस्य शिशिर कुमार लालू ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा तीन नये विश्वविधालय खोलने की घोषणा को बिहार के जनता के ऑखों में धुल झोकने जैसा है।पुरे राज्य के मुंगेर छोड़ कर प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल काॅलेज खुल गया लेकिन मुंगेर में मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा नही होना मुंगेर के साथ सौतेला व्यवहार है ।आज बिहार में ग्यारह विश्वविधालय मौजुद है लेकिन किसी विश्वविधालय में न तो ठीक ढंग से पढ़ाई की व्यवस्था ।आज लगभग पाॅच हजार प्रोफेसर की कमी है वही गैर शिक्षण कार्य के तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी के भी हजारों पद खाली पड़े है।वही इन्होने कहा की जहाॅ छात्र के भविष्य की चिंता होनी चाहिए समय पर नामाकंन,सत्र संचालन,परिक्षा परिणाम एवं परिक्षा का संचालन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए लेकिन सरकार सस्ती लोकप्रियता के लिए नये नये घोषणा कर लोगों भ्रमित कर रही है।आगे कहा की सिर्फ मुंगेर विश्वविधालय लगभग दो सौ पचास शिक्षक का पद खाली है वही हजारों की संख्या में निम्म कर्मचारी का पद खाली है।हैरत की बात है की मुंगेर विश्व विधालय के खुले कई बर्षों के बाद भी आज तक विश्वविधालय के संचालन हेतू इसका न तो जमीन न ही अपना भवन बन सका ।यह सुनकर और हास्यपद लगा की किसी विश्व विधालय का कुलाधिपति महामहीम राजपाल होते है ।मुख्यमंत्री को ये बताना चहिए की आखिर क्या बजह है कि प्रस्तावित विश्वविधालय का कुलाधिपति मुख्यमंत्री होगें लगता है कि विश्वविधालय से माननीय मुख्यमंत्री को आर सी टैक्स वसुली करने की छुट मिल जाएगा।ऐसा लगता है की मुख्यमंत्री महामहीम के अधिकार को कम कर भाजपा पर दबाब बनाना चाहते है।
धरहरा(संवाददाता):- सरकार जहाँ प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए खजाना खोल रखी है वहीं धरहरा वन विभाग के कर्मी की उदासीनता के कारण धरहरा के पहाडी़ इलाका मे जंगल एवं जानवर असुरक्षित है । गुरुवार को लडै़याटाँड़ थाना क्षेत्र के लकड़कोला पहाडी़ इलाका से लकड़कोला के स्थानीय ग्रामीण ने एक हिरण के बच्चे को अहले सुबह मार डाला और इसे अपने आहार के लिए उपयोग करने हेतु लाया । जब तक वन विभाग को सूचना मिली तब तक हिरण के बच्चे का माँस को स्थानीय ग्रामीण बना रहे थे । वन विभाग ने माँस को जब्त कर अपने साथ लेते गए परंतु अभी तक हिरण के बच्चे का शिकार के अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही हो पाई । हिरण के बच्चे का शिकार की खबर से वन विभाग के पहाड़ एवं पहाडी़ जंगली जानवरो की सुरक्षा पर एक सबालिया निशान है । सनद रहे कि धरहरा की भुगोलिक बनावट ऐसी है कि तीन तरफ से धरहरा प्रखंड प्रकृति धरोहर पहाडो़ एवं जंगल से घिरा है तो दुसरी तरफ माँ गंगा की अनुपम धारा इस वादी को घेरे हुए है जहाँ प्रकृति के गोद मे विभिन्न किस्म के जानवरो का वसेरा है ।सरकार इन्हे सुरक्षित नही रख सकी तो वन माफिया इस धरोहर को धीरे - धीरे खौखला कर देगी । समाज के बुद्धीजीवियो ने वनो की हिफाजत के लिए ईमानदार नौकरशाह को धरहरा के वन क्षेत्र मे रखबाली करने की माँग की है ताकि जंगल ,जानबर और पहाड़ सुरक्षित रह सके ।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से पुतुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि दो साल से राशन कार्ड नहीं बना है
बिहार राज्य से इंद्रा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें लेबर कार्ड का पैसा नहीं मिला है
बिहार राज्य से सरमन चौधरिका मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि इंद्रा आवास का पैसा अभी तक नहीं मिला है
बिहार राज्य से गीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है और उनके घर के पास कोई भी साफ सफाई नहीं हो रही है
बिहार राज्य से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि पाँच वर्ष होने के बाद भी लेबर कार्ड का पैसा नहीं मिला है
बिहार राज्य से मंजू देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें लेबर कार्ड का पैसा नहीं मिला है
