हीरो राजन कुमार का राजधानी पटना में जोरदार स्वागत भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर राजन कुमार को मिलेगा "ग्लोबल हीरो अवार्ड" जैसा कि हम सब जानते हैं कि हीरो राजन कुमार जिस इवेंट में भी पहुंचते हैं उसमें चार चांद लग जाता है। अशोक कुमार सिंह के विशेष आमंत्रण पर वह आज पटना पहुंचे। 20 अगस्त को उनकी पोती ताशी का जन्मदिन है। यहां राजन कुमार का भव्य स्वागत हुआ। वह कार्यक्रम की रूपरेखा तय्यार करने में लग् गए। पटना में प्रशासनिक अधिकारी के घर पर हुए इस शानदार फंक्शन में राजन कुमार ने एंकरिंग की। वहीं कल 21 अगस्त को भारतरत्न बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर पटना में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। उस्ताद साहेब बिहार के ही रहने वाले थे। इस फंक्शन में राजन कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे और सम्मानित किए जाएगे। कल के अवार्ड फंक्शन को लोग लाईव भी देख सकेंगे। बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन के रूप में राजन कुमार ने जो काम किया है वह यूनिक है। चाहे वह वोटिंग ट्री का कॉन्सेप्ट है या फिर मास्क मतदान को लेकर जागरूकता पैदा करना हो। बाढ़ की स्थिति में भी राजन कुमार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। पंचायत चुनाव को लेकर भी आइकॉन राजन कुमार इस कोरोना काल मे अपनी जिम्मेदारियों को अदा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहनाई नवाज भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की पुण्यतिथि (21 अगस्त) के अवसर पर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट के तत्वावधान में "बिस्मिल्लाह खां लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स सह लीडरशिप अवॉर्ड एवं कोरोना वॉरियर्स सम्मान-2021" का आयोजन 21 अगस्त 2021 को कालीदास रंगालय, गांधी मैदान, पटना में होने जा रहा है। गंगा-जमुनी तहजीब के संवाहक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि के अवसर पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मूल उद्देश्य है आपके द्वारा समाज के प्रति समर्पित सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देना है। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य कर अपने राज्य व देश का नाम रौशन करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रतिष्ठित करना है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस फंक्शन का आयोजन होने जा रहा है। ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के माध्यम से युवापीढी की नेतृत्व क्षमता को विकसित कर समाज के प्रति उनके दायित्व को जागृत करना है। यह अवसर राजन कुमार के लिए भी यादगार बनने जा रहा है जब उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में अवार्ड से नवाजा जाएगा। राजन कुमार ने बताया कि बिस्मिल्लाह खान लीडरशीप अवार्ड फंक्शन में "ग्लोबल हीरो अवार्ड" पाना अपने आप मे गर्व की बात है। बिस्मिल्लाह खान साहब डुमरांव बक्सर बिहार के थे उन्हें भारत रत्न जैसे उच्च पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। हम और आप साथ मिलकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राजन कुमार ने मुरली मनोहर श्रीवास्तव, बसंत सिन्हा, रंजीत कुमार और ट्रस्ट परिवार का शुक्रिया अदा किया है। राजन कुमार को ग्लोबल हीरो अवार्ड उनके कारनामों को देखते हुए दिया जा रहा है। राजपथ पर उनकी परफॉर्मेंस हो, या चार्ली चैप्लिन 2 के रूप मे हजारों लाइव शोज़ हों, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाना हो या नमस्ते बिहार जैसी हिंदी फिल्म के माध्यम से बिहार के सकारात्मक पहलुओं को उजागर करना हो।

धरहरा (संवाददाता):-चौथी कक्षा के बच्चों से विशेष बातचीत। करीब डेढ़ वर्षों के बाद स्कूल जा रहे हैं उन्हें कितनी परेशानियां हो रही है जानकारी ली गई।

बाढ़ राहत शिविर में दीदी की रसोई के माध्यम से परोसा जा रहा है गुणवत्तापूर्ण भोजन - मुंगेर के दो प्रखण्डों में चलाए जा रहे शिविर - मुंगेर संग्रहालय में जीविका दीदी के द्वारा प्रतिदिन 4000 से 5000 फ़ूड पैकेट की जा रही है पैकेजिंग - बाढ़ प्रभावित प्रखंड़ों में आपदा प्रबंधन विभाग कर रहा है जीविका दीदी के द्वारा निर्मित मास्क का वितरण मुंगेर, जिले में आई बाढ़ की विभीषिका में बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जगह - जगह बाढ़ राहत शिविर चलाया जा रहा है। इन राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीदी की रसोई के माध्यम से जीविका के द्वारा सामुदायिक किचन का संचालन हो रहा है। यहां जीविका दीदी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन टाइम सुबह में नाश्ता, दोपहर का खाना के साथ ही रात में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत शिविर में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जीविका दीदी के द्वारा प्रतिदिन 1200 से 1500 लोगों के लिए तीन टाइम का गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जा रहा मुंगेर जिला में जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) रितेश कुमार ने बताया कि मुंगेर के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आईटीसी चंडिका स्थान के पास स्थित नंद कुमार उच्य विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में दीदी की रसोई के माध्यम से जीविका दीदी के द्वारा प्रतिदिन 1200 से 1500 लोगों के लिए तीन टाइम का गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही छोटे - छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सदर प्रखंड के कुतुलपुर दियरा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए धरहरा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हेमजापुर क्लस्टर के अमरपुर उच्च विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में जीविका दीदी के द्वारा दीदी की रसोई के माध्यम से तीन टाइम का गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जीविका दीदी द्वारा तैयार मास्क का वितरण : उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न प्रखंड़ों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा तैयार किया गया मास्क का वितरण किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अभी तक कुल 4000 से 5000 बाढ़ पीड़ितों के बीच जीविका बहनों द्वारा बनाया गया मास्क वितरित किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित मुंगेर संग्रहालय में जीविका बहनों द्वारा 4 से 5 हजार फ़ूड पैकेट की पैकेजिंग : जीविका के डीपीएम रितेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित मुंगेर संग्रहालय में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार कराए जा रहे फ़ूड पैकेट को जीविका बहनें ही तैयार कर रही हैं है। प्रतिदिन 50 से 60 की संख्या में जीविका बहनें 4000 से 5000 हजार फ़ूड पैकेट की पैकेजिंग कर रही हैं ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयप्रकाश नारायण यादव असरगंज प्रखण्ड के चोरगाँव क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 6लोंगो से मिले ।वहाँ के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए तथा उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड खड़गपुर प्रखंड,सदर मुंगेर बरियारपुर ,जमालपुर धरहरा सहित मुंगेर नगरनिगम के 5 वार्ड पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है साथ हीं साथ उत्तर बिहार के दर्जनों जिले बाढ़ की चपेट में है, लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं वहीं बिहार सरकार एवमं जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत एवं सहायता मुहैया कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि गुरुवार को मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 3235 ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो अपने सुविधा के अनुसार वह अपने टीकाकरण सेंटर पर जाकर टीका लगवा सके। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार  को लगभग 3235 लोगों को प्रखंड के अंतर्गत टीका लगाया गया

गुरुवार को सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी बाढ़ राहत शिविर में सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया वही मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में महिला पर्यवेक्षक सोनी कुमारी द्वारा 6 माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी द्वारा बताया गया कि कई गांव से लोग इकट्ठे होकर शिविर में रह रहे हैं इसलिए अन्नप्राशन कार्यक्रम सेविका द्वारा शिविर में ही आयोजन किया गया इस मौके पर उपस्थित सेविका अर्चना कुमारी, डेजी कुमारी, बेबी कुमारी, बबीता कुमारी,, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, मनीषा कुमारी, रंजना कुमारी, अन्य सेविका उपस्थित थी

नानकी की देवी सिंघिया देवी सुलेखा देवी से सीधी बातचीत

कल दिनाँक 18 अगस्त को भी सुबह 8 बजे लेकर रात के 2:30 बजे तक राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर का टीम राजद नेता सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रतियासी जनता के विधायक भाई अविनाश कु विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव जी के नेतृत्व में हेरूदियारा,मय,तोफिर झौआ बहियार,हरिणमार दियारा के दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों के इस दुःख के समय में उनके साथ नेता नहीं बल्कि एक बेटा बनकर उनलोगों के समस्याओं से अवगत हुए साथ हीं सरकार एवँ जिला प्रशासन के द्वारा जो कुछ राहत के लिए व्यवस्था किया जा रहा है उसका जायजा लियें। साथ हीं मुकेश जी अपने निजी कोष से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सूखा राशन चुरा,मुर्हि,गुर,ब्रेड ब्लाचिंग पावडर का वितरण किंये। उन्होंने बताया कि झौआ बहियार मय,तोफिर हेरूदियारा आदि जगहों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुए है।लोगों के घरों में 3 फ़ीट 4 फ़ीट पानी भरा हुआ है।मवेशियों के लिए तो काफी दयनीय स्थिति है।स्थानीय लोगों से जब अपनी आपबीती बताई तो काफी दुःख हुआ।जिला प्रशासन के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है।जमीनी हकीकत तथ्य से परे हैं न तो मवेशियों के लिए चारा का इंतजाम किया जा रहा है न हीं उसको सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए नॉव कोई व्यवस्था कर रहे हैं । विडियो, सियो,के द्वारा जो नाव देने की बात हो रही है उसमें भी नाव चालक बाढ़ पीड़ितों से पैसा के माँग किया जाता है। ये तो मवेशियों की समस्या है बूढे, बच्चे, महिलाओं को भी जैसे तैसे जहाँ तहां शरण लिए हुए हैं।न तो सूखा राशन,न पन्नी न तिरपाल न दबाई न शुद्ध पे जल। झौआ बहियार में जो प्रशासन के द्वारा सामुदायिक किचेन चलाने की बात हो रही है उसमें भी भारी पैमाने पर अनिमियता देखने को मिल रहा है।निर्देश है चावल दाल,सब्जी खिलाने का सूखा आटा मुहैया कराने का तो मिल रहा है सिर्फ पानी के तरह खिचड़ी व भी चुनिंदा जगहों पर।टिकरामपुर दियारा में तो स्थानीय BDO CO सिर्फ नॉव से हवाहवाई सर्वेक्षण कर एक टोला में एक व्यक्ति के यहाँ भर दम भोजन करके घूम आये।राहत व बचाव के नाम पर सिर्फ और सिर्फ कागजी खाना पूर्ति किया जा रहा है। राजद नेता मुकेश यादव ने आगे कहा कि जिला प्रशासन बिहार सरकार एवँ सरकार के स्थानीय जनप्रतिनिधि इस आपदा के घड़ी में आम जन को राहत एवं सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह से नकारा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं ने चुनाव के समय में हीं कहा था मैं चुनाव जीतूँ या हारुं मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हर दुःख सुख में नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर यहाँ के लोगों का सेवा करते रहूँगा। मैं पिछले 5 दिनों से अपने संशाधनों से अपने निजी कोष से यथा संभव बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके सहायता एवँ सेवा में लगा हूँ। उनके साथ राजद के दर्जनों साथी मौजूद थे

कोरोना वैक्सीन के दो डोज के बीच होते हैं संक्रमित तो तीन महीने बाद ही लें दूसरा डोज - भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने की अपील - कोरोना संक्रमित होने पर खुद ही हो जाएं होम आइसोलेट मुंगेर, 18 अगस्त| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोरोना टीकाकरण को ही अहम माना जा रहा है। अपने देश में अभी तक उपलब्ध सभी वैक्सीन दो डोज में ही उपलब्ध हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बीच एक निश्चित अवधि होती है। इस अवधि के दौरान ऐसा देखा गया है कि वैक्सीन का पहला डोज के बाद भी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में आ गए हैं| हांलाकि उनमें कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण ही मौजूद थे। ऐसे लोगों के मन में यह शंका जरूर होती होगी कि क्या वह निर्धारित समय पर दूसरा डोज ले सकते हैं या उन्हें अभी रुकना होगा। ऐसे ही आशंका का जवाब भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने दिया है। जिसमें दोनों डोजों के बीच में ही संक्रमण होने की स्थिति में तीन महीने के बाद ही वैक्सीन की दूसरा डोज लेने की बात कही गई है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बीच हो तीन महीने का अंतर : जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा की गई अपील के अनुसार ऐसे लोग जो वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज संक्रमण के तीन महीने के बाद ही लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन्होंने भी वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, उनमें संक्रमण के हल्के या मध्यम लक्षण होने की ही संभावना होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि टीकाकरण के कितने दिनों बाद वायरस का जोखिम हुआ। यदि पहली खुराक (कोवैक्सीन या कोविशील्ड) लेने के 1 से 3 सप्ताह के भीतर वायरस का एक्सपोजर होता है, तो वैक्सीन का असर होने की संभावना रहती है और संक्रमण होने की आशंका नहीं होती है। वहीं यदि कोई व्यक्ति अपनी पहली खुराक से 3 सप्ताह के बाद संक्रमित पाया जाता है, तो उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण नजर आने की संभावना होती है। बताया कि एक बार जब कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो उसका शरीर उसके प्रति एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है इसलिए, विशेषज्ञ दूसरी खुराक लेने से पहले कोविड-19 से ठीक होने के 3 महीने बाद तक की प्रतीक्षा करने का सुझाव देते हैं। भविष्य में कोरोना के खिलाफ प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दूसरी खुराक लेना अति महत्वपूर्ण है। यह हर किसी (टीका लगा चुके और बिना टीका लगवाये) के लिए बेहद जरूरी है। पूरे परिवार और समाज को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना गाइडलाइन का करें पालन : उन्होंने बताया कि जिला में अभी भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है लेकिन अभी भी जिला में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अभी भी जिला में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के आने की आशंका बनी हुई है| इसलिये जिला के सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पूरी एहतियात के साथ पालन करें। सभी लोग अपने मुंह और नाक को ढंकने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क, रुमाल, गमछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि मुंह और नाक के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों के शरीर को प्रभावित न कर सके। इसके साथ ही सभी लोग अपने-अपने घर से बाहर निकलने की स्थिति में खासकर बाजार में एक-दूसरे से शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक निश्चित दूरी बरतें। इसके अलावा कुछ भी छूने के बाद सभी अपने हाथों कि नियमित साफ-सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से पालन करें।

*प्रेस विज्ञप्ति* बुधवार को मुंगेर के भगतचौकी एवं कमास्थान के इलाक़े में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण जे टी फाउंडेशन,मुंगेर की ओर से किया गया। इस दौरान प्रत्येक राहत किट में बिना पकाए खाने वाली वस्तुएं जैसे चूड़ा, नमक,प्याज़, मिर्ची,पावडर वाला दूध, पावरोटी, बिस्किट इत्यादी दिये गए । उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तारिक़ अनवर एवं सचिव फ़र्रह शकेब ने प्रखंड में बाढ़ से काफी घर पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है। अभी लोग ऊंचे स्थानों की शरण लिए हुए हैं। लोगों का सामान्य जीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं उनकी स्तिथि और अधिक दयनीय है। सन्स्था के सचिव फ़र्रह शकेब ने बताया के इस विभत्सतम बाढ़ में लोग किसी तरह से जीवन-यापन कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक मदद के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ राहत के नाम पर सरकारी औपचारिकता पूरी की जा रही है। वास्तविक लाभार्थियों की पास किसी भी प्रकार का राहत नहीं पहुंच रहा है। राहत पाकर कुछ लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। जे टी फाउंडेशन के अध्यक्ष तारीक़ अनवर एवं सचिव फ़र्रह शकेब ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी सन्स्था जे टी फाउंडेशन की ओर से आगे भी लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाया जाएगी। दोनों समाजसेवीयों ने अन्य लोगों को भी इनके सहयोग के लिए आगे आने का अपील किया है ताकी जनसहयोग कर साथ हम अपने बाढ़ पीड़ित भाइयों के लिए सकारात्मक कार्य कर सकें ताकि मुसीबत में फसें लोगों को जीवन जीने का सहारा मिल सके। तारीक़ अनवर एवं फर्रह शकेब ने कहा के ये केवल सरकार का काम भी नहीं है बल्की हम सब का नागरिक दायित्व है के हम अपने स्तर से अपना नागरिक दायित्व निर्वहन करने के लिए ततपरता के साथ आगे आएं। पहले दिन तकरीबन 150 से अधिक परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है। मौके पर रविनम कुमार, बाबा, संजीत पासवान इत्यादी उपस्थित रहे।