*प्रेस विज्ञप्ति* बुधवार को मुंगेर के भगतचौकी एवं कमास्थान के इलाक़े में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण जे टी फाउंडेशन,मुंगेर की ओर से किया गया। इस दौरान प्रत्येक राहत किट में बिना पकाए खाने वाली वस्तुएं जैसे चूड़ा, नमक,प्याज़, मिर्ची,पावडर वाला दूध, पावरोटी, बिस्किट इत्यादी दिये गए । उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तारिक़ अनवर एवं सचिव फ़र्रह शकेब ने प्रखंड में बाढ़ से काफी घर पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है। अभी लोग ऊंचे स्थानों की शरण लिए हुए हैं। लोगों का सामान्य जीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं उनकी स्तिथि और अधिक दयनीय है। सन्स्था के सचिव फ़र्रह शकेब ने बताया के इस विभत्सतम बाढ़ में लोग किसी तरह से जीवन-यापन कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक मदद के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ राहत के नाम पर सरकारी औपचारिकता पूरी की जा रही है। वास्तविक लाभार्थियों की पास किसी भी प्रकार का राहत नहीं पहुंच रहा है। राहत पाकर कुछ लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। जे टी फाउंडेशन के अध्यक्ष तारीक़ अनवर एवं सचिव फ़र्रह शकेब ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी सन्स्था जे टी फाउंडेशन की ओर से आगे भी लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाया जाएगी। दोनों समाजसेवीयों ने अन्य लोगों को भी इनके सहयोग के लिए आगे आने का अपील किया है ताकी जनसहयोग कर साथ हम अपने बाढ़ पीड़ित भाइयों के लिए सकारात्मक कार्य कर सकें ताकि मुसीबत में फसें लोगों को जीवन जीने का सहारा मिल सके। तारीक़ अनवर एवं फर्रह शकेब ने कहा के ये केवल सरकार का काम भी नहीं है बल्की हम सब का नागरिक दायित्व है के हम अपने स्तर से अपना नागरिक दायित्व निर्वहन करने के लिए ततपरता के साथ आगे आएं। पहले दिन तकरीबन 150 से अधिक परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है। मौके पर रविनम कुमार, बाबा, संजीत पासवान इत्यादी उपस्थित रहे।
