*खुदा का शुक्र है सांसद का चेहरा तो नजर आया -संजय केशरी* (एनसीपी ने किया जल-सत्याग्रह) लापता सांसद ललन सिंह को जनता की अदालत में हाजिर होने एवं विनाशकारी बाढ़ में नाकाफी बंदोबस्त को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एनसीपी नेताओं ने संजय केशरी के नेतृत्व में बबुआ घाट पर जल-सत्याग्रह किया। जल-सत्याग्रह करते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने सांसद ललन सिंह के आगमन पर तंज कसते हुए कहा कि खुदा का शुक्र है सांसद का चेहरा तो नजर आया है लेकिन बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते। उन्होंने कहा कि इस बार प्रलयकारी बाढ़ की भयावहता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़पीड़ितों को भयाक्रांत किए हुए है लेकिन प्रशासनिक राहत कार्य ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने मुंगेर को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि इसके बिना बाढ़पीड़ितों को समुचित मुआवजा मिलना दूर की कौड़ी है। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, किरण देवी एवं सोनी सिन्हा ने कहा कि हमारे नेता संजय केशरी के लगातार दवाब के चलते आखिरकार लापता सांसद ललन सिंह को जनता की अदालत में हाजिर होना ही पड़ा। वरीय नेता नरेश कुमार गुप्ता एवं राजीव शर्मा ने कहा कि मुंगेर के प्रति सिर्फ सांसद ललन सिंह ही नहीं बल्कि सीएम नीतीश कुमार भी उपेक्षा भाव रखते हैं इसलिए कल सीएम ने बेगुसराय, खगड़िया एवं भागलपुर का दौरा किया लेकिन मुंगेर आना जरूरी नहीं समझा। जल-सत्याग्रह में प्रतिज्ञा कुमारी, मुस्कान कुमारी, शोभा देवी, कंचन देवी, बेबी देवी, आजाद शर्मा, किशन मंडल, बंटी राम, अजय सिन्हा, मनोज यादव एवं चन्दन गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाढ़ राहत शिविर मध्य विद्यालय नौवागढ़ी एवं उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में बुधवार को 250 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि कई गांवों से लोग एक जगह कर शिविर में रह रहे हैं इसलिए कोविड-19 का टीका बाढ़ राहत शिविर में हमारे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जा रहा है शिविर में उपस्थित एनम सुनीता कुमारी, रीना कुमारी, कुमारी पूनम के साथ आशा फैसले पर लक्ष्मी कुमारी एवं सभी आशा उपस्थित थे
बुधवार को सदर प्रखंड के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मध्य विद्यालय नौवागढ़ी राहत शिविर में कुल 400 व्यक्ति का कोविड-19 का जांच किया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि कई गांव से आकर लोग एक जगह रह रहे हैं इसलिए जांच होना जरूरी है इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी रानी कुमारी एलटी एवं श्याम कुमार जांच कर रहे थे
धरहरा बाजार में सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स में को रात्रि समय में चोरी हो गई है चोरी में लगभग 4 से 500000 की चोरी की गई है सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर धीरज कुमार ने बताया कि हमारे दुकान से चार से पांच लाख की चोरी की गई है चोरी में मोबाइल सीसीटीवी कैमरा वायर अन्य वस्तुएं है
बुधवार को सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत के मध्य विद्यालय नौवागढ़ी एवं उच्च विद्यालय नौवागढ़ी बाढ़ राहत शिविर में आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सत्तू की बनी पौष्टिक लड्डू सुधा दूध का वितरण किया गया इसकी जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि विभागीय के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हमारी शिविका कार्य कर रही है इसकी निगरानी महिला पर्यवेक्षक सोनी कुमारी स्वयं शिविर में उपस्थित होकर कर रही थी इस मौके पर नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत की सेविका सविता कुमारी, सीता कुमारी, रेनू देवी, सोनी कुमारी के साथ सहायिका सुलेखा कुमारी एवं प्रेमशिला कुमारी उपस्थित थी जबकि तारापुर दियारा पंचायत के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में दूध एवं सत्तू की बनी लड्डू का वितरण किए सेविका अर्चना कुमारी, डीजी कुमारी, बबीता कुमारी के साथ अन्य सेविका उपस्थित थी
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव जो बाढ़ से पीड़ित हैं कई लोगों को घर छोड़ना पड़ गया गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण हजारों एकड़ भूमि धान का डुब गया बाढ़ पीड़ित लोगों को श्रवण मंडल ने आश्वासन दीया की माननीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के द्वारा जल्द से जल्द राहत पैकेज बाढ़ पीड़ितों के लिए दिलाया जाएगा और जल्द विधायक जी का भी दौरा बाढ़ पीड़ित इलाकों में क्या जाएगा श्रवण मंडल गली गली में जाकर लोगों से मुलाकात किया उनका परेशानी को समझा लोगों की परेशानी को पदाधिकारी तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को जानकारी दिया सरवन मंडल के साथ समाजसेवी नारायण सिंह निरंजन डॉक्टर भगवान सिंह चंदन कुमार यादव इत्यादि उपस्थित थे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
एनटीईपी कार्यक्रम: मुंगेर के सीनियर डॉट प्लस एवं जिला टीबी - एचआईवी सुपरवाइजर के लिए पीएमडीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन - राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित किया गया है दो दिवसीय प्रशिक्षण -17- 18 अगस्त और 20 - 21 अगस्त को पीएमडीटी का प्रशिक्षण मुंगेर, 17 अगस्त| वर्ष 2025 तक पूरे भारत को टीबी मुक्त बनाने को ले भारत सरकार के द्वारा देशभर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत पटना के शेखपुरा स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में मंगलवार एवं बुधवार को दो दिवसीय पीएमडीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुंगेर जिले से सीनियर डॉट प्लस एवं टीबी/एचआईवी सुपरवाइजर के साथ -साथ इंचार्ज सीनियर डॉट प्लस एवम टीबी /एचआईवी सुपर वाइजर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को 17- 18 अगस्त और 20 - 21 अगस्त को पीएमडीटी का प्रशिक्षण- डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम 2025 के तहत आयोजित हो रहे पीएमडीटी ट्रेनिंग को ले यक्ष्मा प्रदर्शन एवम प्रशिक्षण केंद्र अगमकुआं पटना के अपर निदेशक कार्यालय से एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसके अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों के प्रशिक्षणार्थियों को दो बैच में बांट कर 17- 18 अगस्त और 20 - 21 अगस्त 2021 को पीएमडीटी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच में मुंगेर जिला के प्रशिक्षणार्थी भी हिस्सा ले रहे उन्होंने बताया कि पहले बैच में मंगलवार और बुधवार को मुंगेर जिला के प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ ही पहले बैच में अररिया, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, गया, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, सारण, शेखपुरा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, कैमूर, कटिहार, नालन्दा और नवादा जिला के प्रशिक्षणार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे बैच में 20 और 21 अगस्त को लखीसराय सहित 19 जिला के प्रशिक्षणार्थी लेंगे हिस्सा - उन्होंने बताया कि आगामी 20 और 21 अगस्त को मुंगेर प्रमंडल के लखीसराय जिला के साथ- साथ पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, अरवल, बांका, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, सहरसा, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिला के प्रशिक्षणार्थी हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास में निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था उन्होंने बताया कि पटना जाने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास में निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को टीए- डीए का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट में टीबीडीसी के द्वारा कर दिया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति मुंगेर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दस दिनों से लगातार बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई, जिससे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों लोग बुरी तरह से प्रभावित है आवागमन के सारे रास्ते भी बाधित है ऐसी भयावह स्थिति में जिला प्रशासन को जहाँ युद्धस्तर पर राहत कार्य किया जाना चाहिए था वहीं राहत नाम पर मात्र खानापूर्ति किया जा रहा है , बाढ़ से प्रभावित बच्चे,बुढ़े, नौजवान अपनी जान माल को छोड़ सड़कों और शिविरों शरण लेने को विवश है जहाँ सरकारी राहत के नाम पर भोजन करा कर मात्र खानापूर्ति की जा रही है ऐसी स्थिति में जिला राजद ने सुदूर गांव में फंसे बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने के लिए राजद के गत मुंगेर विधानसभा प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव एवं जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने सदर प्रखंड के गंगा पार टिकरामपुर एवं बरियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का सदन दौरा करने के बाद जिला राजद कार्यालय में सूचित करते हुए बताया कि बहुत जगहों पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी राहत सामग्री नहीं पहुंचाया जा सका वैसे लोगों से मिलकर सिमित संसाधनों से सूखा राहत सामग्री एवँ जरूरी दबाईयाँ, वलाचिंग पॉवडर, ors का पैकेट सहित अन्य जरूरी सामानों का वितरण मुकेश यादव जी के द्वारा अपने निजी कोष से मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा साथ ही बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटने की कोशिश किया जा रहा है ऐसे आपदा की घड़ी में आंसू पोछने की भी आवश्यकता महसूस किया जा रहा जा रहा है , अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव ने बताया कि बरियारपुर के बीडीओ,सीओ से जब सम्पर्क किया जाता है तो सीधे हाथ खड़ा कर सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के माथे पर थोप दिया जा रहा है जिला प्रशासन भी सरकार द्वारा उपलब्ध संसाधनों का हवाला देकर टाल मटोल कर दिया जाता है , वहीँ जिला अध्यक्ष डॉ देबकिनन्दन सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बताया कि चारो तरफ बाढ़ से त्राहिमाम त्राहिमाम है। सरकार एवँ जिला प्रशासन पूरी तरह से फैल है।राजद के जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरबिन्द ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फ़ेल हो चुकी है भाजपा जदयू के बीच राजनीतिक उठा पटक और सत्ताधारी दल जदयू के नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हुआ है,राजद नेताओं ने डबल इंजन की सरकार से मांग किया है कि केन्द्र सरकार से बिहार को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर विशेष आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव भेजकर शीध्र पर्याप्त राहत कार्य चलाया जाए।
