मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
*हरिमोहन सिंह को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित भारत रत्न स्व 0 अटल बिहारी बाजपेई स्मृति खिलाड़ी सम्मान समारोह 2021 का आयोजन कैलाशपति मिश्रा सभागार पटना में भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की तरफ से किया गया । इस प्रोग्राम में जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव व मुंगेर जिला खो -खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री - सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग की बागडोर संभाल रहे मंत्री रामसूरत राय ,पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग एवं महिला खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किए बताते चलें कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के निवासी हैं एवं पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मान मिलने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
प्रखंड में महादेवा मध्य विद्यालय बरियारपुर, रेलवे स्टेशन कल्याणपुर, समाजसेवी अरुण मंडल के घर पर रघुनाथपुर,खड़िया दुर्गास्थान में सामुदायिक रसोई का संचालन आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर संचालित की जा रही हैं।जहां सोमवार को जिला विकास आयुक्त संजय कुमार के साथ अनुमंडल पदाधिकारी खगेस चंद्र झा,अंचलाधिकारी बरियारपुर जयप्रकाश स्वर्णकार ने प्रखंड के सभी समुदायिक रसोइयों का निरीक्षण किया।जहां महादेवा मध्य विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में पहुंचकर सामुदायिक किचन का जायजा लिया व खुशी जाहिर करते हुए पड़िया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को साहस बढ़ाते हुए कहा कि आप रसोई चलाइए कोई दिक्कत होने पर हम लोग आपके साथ हैं। जहां मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल ने कहा सर बाढ़ के कारण थोड़ी परेशानी हुई है लेकिन सामुदायिक रसोई निरंतर जारी है जहां बाढ़ पीड़ितों को दो वक्त का शुद्ध भोजन कराया जा रहा है जहां ग्रामीण भी खुश नजर आए हैं।
प्रखंड के बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर बरियारपुर में बाबा भूतेश्वर नाथ सेवा समिति के संघरक्षक दिवाकर भगत सहपरिवार, कोषाध्यक्ष मुन्ना साह, अध्यक्ष राजेश चौधरी,सचिव रंजीत कुमार व अनेक भगतजनों ने बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना व महा आरती की महा आरती के बाद सभी भगतजनों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया।
विधायक अजय कुमार सिंह के द्वारा राजन कुमार को शॉल पहनाकर किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर हीरो राजन कुमार ने आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के पौत्र राजन कुमार मुंगेर यूनिवर्सिटी, डीएम के साथ लायंस क्लब के ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में रहे शामिल बाढ़ पीड़ित बच्चों के चेहरे पर राजन कुमार ने ख़ुशी लाने की अनोखी पहल की स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ वाला दिन हीरो राजन कुमार के लिए बेहद खास और व्यस्तताओं वाला दिन रहा। 15 अगस्त के दिन उनका शेड्यूल शानदार रहा। जमालपुर मुंगेर के विधायक अजय कुमार सिंह के द्वारा राजन कुमार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिस तरह राजन कुमार अपने अभिनय से लोगों को हंसाते हैं उससे विधायक जी भी बेहद प्रभावित हुए। जैसा कि जग जाहिर है कि हीरो राजन कुमार स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आते हैं। उनके दादा अयोध्या प्रसाद सिंह बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। आज कांग्रेस ऑफिस, तिलक मैदान, शादीपुर मुंगेर में जन समूह के सामने हीरो राजन कुमार का शानदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजन कुमार के दादा अयोध्या प्रसाद सिंह उस वक्त में स्वतंत्रता सेनानियों की आर्थिक रूप से बेहद मदद करते थे। इस वजह से उन्हें भूमिगत भी होना पड़ा था। इसके अलावा जिलाधिकारी के साथ लायंस क्लब द्वारा अयोजित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का भी राजन कुमार हिस्सा बने। जहां जिला अधिकारी नवीन कुमार ने ब्लड डोनेट करते हुए लोगों से अपील की कि लोगों को ब्लड डोनेशन करना चाहिए। जैसा कि सर्वविदित है कि वर्तमान में राजन कुमार वैक्सीनेशन मुहिम के मुंगेर जिला के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उससे पहले आज सुबह सुबह बाफ्टा के फाउंडर प्रेसीडेंट के रूप में बाफ्टा हाउस में राजन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही आज राजन कुमार नवनिर्मित मुंगेर यूनिवर्सिटी के खास मेहमान बनकर पहुँचे। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी में हुए प्रोग्राम में जब राजन कुमार पहुंचे तो वहां के छात्र उनके दीवाने हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने का तांता लग गया। यहां उन्होंने रोड सेफ्टी के संदर्भ में अपनी बात रखी और कहा कि जिस तरह बिहार आगे बढ़ रहा है हमें सड़क पे सुरक्षा के नियमों का पालन करना ही होगा। वहां मौजूद लोगों ने राजन कुमार की बातों को बड़ी गम्भीरता से सुना। इसके अलावा कर्नल मनोज कुमार सिंह के विशेष आमंत्रण पर उनसे मिलने हीरो राजन कुमार पहुंचे। वहां एनसीसी के कैडेट के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की और मुंगेर एनसीसी के बढ़ते स्वरूप पर चर्चा की। बिहार फिलहाल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और राजन कुमार लगातार बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद में लगे हुए हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाढ़ पीड़ित बच्चों के लिए राजन कुमार एक मसीहा बनकर सामने आए। वह अपनी टीम के साथ ऐसे बच्चों के पास पहुंचे और ड्राइंग बुक, पेंसिल, कटर, खिलौने जैसे गिफ्ट बांटकर बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की एक अनोखी पहल की। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाफ्टा हाउस में एक सफल कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था। स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में हुए इस कवि सम्मेलन में कई कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाई। आजादी दिवस पर हीरो राजन कुमार ने आधा दर्जन से अधिक प्रोग्राम में भाग लिया। ग़ौरतलब है कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उप्लक्षय में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गिय श्री अयोध्या प्रसाद सिंह को याद करते हुए उनके पोते राजन कुमार ने उनकी एक झांकी बनवाई। इस खास झांकी ने लोगों को याद दिलाई कि आजादी का सही मायने क्या है। चूंकि खुद राजन कुमार अयोध्या प्रसाद के पौत्र हैं। इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर वह खुद भी समाज और देश सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। चाहे कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए लोगों को मोटिवेट करना हो या फिर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नांव पर बैठकर खाने की चीजें बांटना हो, वह हर मामले में आगे रहते हैं।
धरहरा(संवाददाता) :- प्रखंड के विभिन्न मंदिरो मे श्रावन माह के पावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर फल- फुल व बेल- पत्र चढाकर जलाभिषेक कर चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। धरहरा प्रखंड के मुख्यालय स्थित प्राचिन भगवान शिव का मंदिर , ईटवा में खेतों के बीच में अवस्थित भोलेबाबा के मंदिर प्रांगण में चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ कर ग्रामवासियों की मंगलकामना सहित पूरे देशवासियों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात दिलाने की बाबा से प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी मदन मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा ,पंकज मिश्रा, अनमोल मिश्रा ,दीपक मिश्रा ,निकुंज सिन्हा आदि लोगो ने कहा कि खेतों के बीच में अवस्थित बाबा का यह मंदिर करीब तीन सौ वर्षों से भी ज्यादा पुराना है पहले बाबा का शिवलिंग खुले में था । वहीं पंकज मिश्रा ने कहा कि ऐसे भोलेनाथ तो कण-कण में निवास करते हैं किन्तु यहां खेतों के बीच में अवस्थित बाबा भोलेनाथ की महिमा इतनी निराली है कि जो भी भक्त यहां आकर अपनी मुरादें बाबा के पास रखता है बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसी ही मान्यता प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचिन शिव मंदिर धरहरा की है इनके दरबार से हर भक्तो की मुरादे पुरी हुई है जो भक्त सच्चे दिल से भगवान भोलेनाथ की आराधाना किया उनका दामन आज खुशियो से भरा है ।
धरहरा(संवाददाता) :- मुगेंर जिले के विभिन्न प्रखंडो मे स्वतंत्रता दिवस के 75 वाँ वर्षगाँठ धुमधाम से मनाया गया । मुगेंर सदर की प्रखंड प्रमुख संजना कुमारी ने प्रखंड कार्यालय के प्रांगण मे झंण्डोत्तोलन किया । मुगेंर ग्रामीण के बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण मे सीडीपीओ सुश्मिता ने सामाजिक दुरी के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जहाँ बाल विकास परियोजना की कर्मी सरिता कुमारी, करूणा कुमारी, ज्योति कुमारी ,सोनी कुमारी ,जूही कुमारी सहित अन्य कर्मचारियो व वुद्धीजिवियो ने तिरंगे को सलामी देते हुऐ राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता का संदेश दिया । धरहरा प्रखंड के प्रांगण मे प्रखंड प्रमुख गुंजन देवी ने झंण्डोत्तोलन किया ।मौके पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार ,धरहरा सीओ पुजा कुमारी सहित अन्य लोगो ने तिरंगे को सलामी दी , धरहरा थाना के प्रांगण मे थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह एवं लडै़याटांड़ थाना प्रांगण मे थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने झंण्डोत्तोलन किया ।पीएचसी धरहरा के प्रांगण मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दिया ।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह सहित ए एन एम कविता कुमारी, बुलबुल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे, वही नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत मे सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह महगामा के सरपंच अजय कुमार चंद्रवंशी ने जसीडीह मुरकट्टा स्थान मे झंण्डोत्तोलन किया , महगामा पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार उर्फ अनील यादव ने लडै़याटाँड़ मे अपने निजी आवास के समीप झंण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया , औडा़बगीचा पंचायत के सरपंच रेखा देवी ने अपने आवास पर झंण्डोत्तोलन किया ।मौके पर भाजपा नेता शम्भु सिंह सहित अन्य बुद्धीजीवि लोग मौजूद थे ।
रविवार को 15 अगस्त 75वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत नौवागढ़ी दक्षिणी के परामर्श समिति अध्यक्ष श्रीमती विभा कुमारी ने पंचायत भवन के प्रांगण में झंडू तोलन किया इस मौके पर प्रवर समिति के सदस्य महेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद साह, जीरा देवी, विकास मित्र सीमा भारती के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
रविवार को मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में शिविर में रह रहे लोगों को कोविड-19 का जांच किया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दी है उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोग जो भी शिविर में रह रहे हैं वह इकट्ठे हो गए हैं इसलिए उन लोगों का जांच करना जरूरी हो गया है ताकि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित पाए गए तो उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जाएगा और उन लोगों को उससे अलग रखा जाएगा इसलिए आज कुल 150 से अधिक लोगों का जांच किया गया
रविवार को उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के शिविर में कुल 260 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि आज विभाग के निर्देशानुसार बाढ़ राहत शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर 260 लोगों को निकाला गया शिविर के साथ आसपास के गांव के लोग भी शिविरा स्थल पर आकर टीका लगवाए इस मौके पर उपस्थित एएनएम रश्मि लता कुमारी, आशा फेस लेटर लक्ष्मी कुमारी, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार एवं रजनी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे
