पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही बिजली अपना गुल खिलाना शुरू कर दिया है रोहित कुमार पंचायत चुनाव की घोषणा होने के कुछ दिन बाद ही बिजली अपना गुल खिलाना शुरू कर दिया है संग्रामपुर प्रखंड में पाए जाने वाले दोनों फिटर की लाइन शुक्रवार को दिन भर लगभग एवं रात में भी मैट्रिक इंटर की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश का माहौल देखा गया वही उनके द्वारा यह बताया गया कि हम लोग की बोर्ड परीक्षा कुछ महीने ही बाकी है जिसको लेकर के हम लोग लगातार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं वही विद्युत अभियंता आर्यन राज को कई बार फोन करने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई रिस्पांस नहीं लिया जाता है अब बताने वाली बात यह है कि अगर किसी तरह का क्षेत्र में कोई घटना घट जाती है तो यह बिजली विभाग के कर्मचारी क्या करेंगे यह तो आने वाले समय ही बताएगा

शुक्रवार को मुंगेर जिले के नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक जैन धर्मशाला में आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर थे तो विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत कुमार विद्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे साथ ही साथ जिले के अन्य पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित हुए और अपने संघ को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया

सदर प्रखंड के प्रांगण में जिले की राज मिस्त्री को भूकंप रोधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणधिकरण मुंगेर के सौजन्य से

शुक्रवार को मोबाइल बानी से बातचीत के दौरान पिंकी देवी पति बालेश्वर मंडल बजरंग बली नगर निवासी ने बताई की गरीब आदमी किस तरह से ऑनलाइन शिक्षा दिलवा पाएंगे अपने बच्चे को इसे खाने के लिए सही से नहीं मिलता हो वह बड़े वाले मोबाइल कहां से पाएंगे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि कई महीनों बाद स्कूल खुली है पर बच्चे का शिक्षा इस बीच बेकार हो गया

मुंगेर में होगा स्वस्थ्य जीविका दीदी अभियान का संचालन -शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र के कार्य क्षेत्र में चलेगा अभियान - पॉपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग फ़ॉर एनसीडी के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में होगा इस अभियान का संचालन - अभियान की सफलता को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति और अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गैर संचारी रोग मुंगेर के कार्यालय से जारी की गई चिट्ठी मुंगेर, 27 अगस्त| मुंगेर में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत पॉपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग फ़ॉर एनसीडीएस के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र के कार्य क्षेत्र में " स्वस्थ जीविका दीदी" अभियान का संचालन किया जाना है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति और अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गैर संचारी रोग मुंगेर के कार्यालय से एक चिट्ठी जारी की गई है। मालूम हो कि 2021-22 में पॉपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग विथ एनसीडी'एस के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की रफ्तार शून्य है। अप्रैल से जुलाई माह तक 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कुल 836 लोगों की ही स्क्रीनिंग की गई है। जीविका दीदी, स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक सदस्य एवं उसके सभी परिवारजनों का फैमिली फोल्डर बनाया जाएगा - जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि "स्वस्थ जीविका दीदी" अभियान के तहत जिला के सभी शहरी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ -साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र के कार्यक्षेत्र में संकुल क्षेत्र संघ (क्लस्टर फेडरेशन) कार्यालय पर कैम्प के माध्यम से जीविका दीदी एवं स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक सदस्य एवं उसके सभी परिवार जनों का फैमिली फोल्डर बनाया जाना है इसके साथ ही उस परिवार में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का सीबीएसी फॉर्म स्थानीय आशा कार्यकर्ता के द्वारा भरा जाना है। आशा कार्यकर्ता द्वारा पूर्ण रूपेण भरे गए फैमिली फोल्डर और सीबीएसी फॉर्म के प्रपत्रों के आधार पर 10 रुपये प्रति सीबीएसी प्रपत्र की दर से आशा को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राज्य स्तर पर अश्विन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। अभियान का प्रारम्भ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किया जाना हैउन्होंने बताया कि प्रस्तावित "स्वस्थ्य जीविका दीदी" अभियान का प्रारम्भ उन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) और स्वास्थ्य उपकेंद्रों (एचएससी) पर किया जाना है जिन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विकसित किया जा चुका है। उन्होने बताया कि जीविका के अधीन सभी जिलों में कार्यरत संकुल क्षेत्र संघ ( क्लस्टर फेडरेशन) में आयोजित कैम्प में प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संबंधित यूपीएचसी, एपीएचसी और एचएससी पर कार्यरत आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ, चिकित्सा पदाधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ अन्य कर्मियों की एक टीम के द्वारा सभी आवश्यक उपकरण और सामग्रियों के साथ उपस्थित होकर इस अभियान के तहत सभी जीविका दीदी एवं स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्य के साथ -साथ उसके परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य प्रपत्र भरा जाना है। इसके साथ ही उनके परिवार में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सीबीए सी फॉर्म पूर्ण रूपेण भरकर सबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। डाटा इंट्री ऑपरेटर का एनसीडी एप पर प्रशिक्षण कराया जाएगा उन्होंने बताया कि सीबीएसी फॉर्म और फैमिली फोल्डर में अंकित सूचनाओं के डिजिटलाइजेशन के लिए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी एवं प्रखण्ड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक के द्वारा संयुक्त रूप से इन स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर का एनसीडी एप पर प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में टाटा ट्रस्ट के द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए छात्र आयुष राज को हीरो राजन कुमार ने किया सम्मानित!! महाराष्ट्र में पढ़ाई कर रहे सातवें क्लास के छात्र आयुष राज पिता गोपाल कुमार जो रिफ्यूजी कॉलोनी अपनी नानी के घर आए हुए थे जब उन्होंने देखा कि मुंगेर में बाढ़ के वजह से बहुत सारे लोग परेशान हैं तो उन्होंने हर घर से रोटी कपड़े एकत्रित कर लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया! एवं अपने साथियों की मदद से सैकड़ों लोगों तक चुरा दालमोट शक्कर इत्यादि पहुंचाने का कार्य किया! सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांग आमिर उल इस्लाम के साथ भी मिलकर लगातार 10 दिनों तक जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को मदद कर इस बालक ने अद्भुत कार्य किया जिसके लिए प्रशासन के कई अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं बधाई एवं हौसला अफजाई की! इसी कड़ी में हीरो राजन कुमार के हाथों मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया! हीरो राजन ने इस तरह के युवा का जज्बा देख एवं साथ ही पुरस्कार देकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया , हीरो राजन कुमार ने कहा इंसानियत एवं लोगों के दर्द बांटने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा ...

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हीरो राजन कुमार ने कोविड 19 की वैक्सीन ले ली है और उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कोरोना को भगाना है तो टीका लगाना है। उन्होंने बताया कि राजन कुमार जिला मुंगेर के वैक्सीनेशन आइकॉन भी बनाए गए हैं जिसके तहत वह लोगों ने टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों की उन्होंने बहुत सेवा की है। मास्क पहनने को लेकर जागरूकता फैलाना हो या फिर टीकाकरण को लेकर अवेयरनेस क्रिएट करना हो, राजन कुमार ने अपने यूनिक आईडिया के साथ जनता को जगाया है और उनके दिल से भय को भगाया है।

बरियारपुर प्रखंड में जहां बाढ़ का पानी धीरे धीरे घट रहा है वहीं यहां के ग्रामीणों को एक नया भय सताने लगा है जिसका नाम है डायरिया।क्योंकि बाढ़ का पानी प्रखंड के कई गांवों के छोटे बड़े गड्डों व घरों के आसपास फंसा हुआ है जिससे उक्त गांवो के ग्रामीणों को डायरियां के साथ अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।जिससे लोग काफ़ी परेशान दिख रहे हैं।हास्य अभिनेता संजीत कुमार संगम व कलाकार अर्पित रंगकर्मी ने कहा कि सरकार की तरफ से अभी तक इसका कोई इंतजाम नही किया गया है उन्होंने बताया कि हाँ सरकारी कर्मचारी आएंगे लेकिन कब!जब लोग बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे।ग्रामीणों की इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए हास्य अभिनेता संजीत कुमार संगम ने अपने कलाकार साथी अर्पित रंगकर्मी के साथ मिलकर अपने अस्तर से ब्लीचिंग पॉउडर छिड़काव का निर्णय लिया।यूट्यूब चैनल से मिले पैसों से उपरोक्त दोनों कलाकारों के अन्य सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर ब्लीचिंग छिड़काव खरीदकर गांधीपुर व विजयनगर गांव के कुछ क्षेत्रों में छिड़काव प्रारंभ किया।आपको बता दें कि इन्हीं कलाकारों ने बाढ़ विभीषिका में राहत बचाव हेतु बढ़ चढ़ कर आगे आएं थें।

शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3224 लोगों का कोरोना हेतु जांच कराया गया नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

बरियारपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक श्वेता कुमारी ने बताई की कोरोना काल में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी निजी विद्यालय एवं ट्यूशन सेंटर बंद था जिस वजह से उन्हें काफी परेशानियां हुई ।सरकार ने सभी लोगों को राहत पहुंचाया लेकिन हम ट्यूशन वालों के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की और हम लोग की स्थिति बद से बदतर हो गई है।