बरियारपुर प्रखंड में जहां बाढ़ का पानी धीरे धीरे घट रहा है वहीं यहां के ग्रामीणों को एक नया भय सताने लगा है जिसका नाम है डायरिया।क्योंकि बाढ़ का पानी प्रखंड के कई गांवों के छोटे बड़े गड्डों व घरों के आसपास फंसा हुआ है जिससे उक्त गांवो के ग्रामीणों को डायरियां के साथ अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।जिससे लोग काफ़ी परेशान दिख रहे हैं।हास्य अभिनेता संजीत कुमार संगम व कलाकार अर्पित रंगकर्मी ने कहा कि सरकार की तरफ से अभी तक इसका कोई इंतजाम नही किया गया है उन्होंने बताया कि हाँ सरकारी कर्मचारी आएंगे लेकिन कब!जब लोग बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे।ग्रामीणों की इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए हास्य अभिनेता संजीत कुमार संगम ने अपने कलाकार साथी अर्पित रंगकर्मी के साथ मिलकर अपने अस्तर से ब्लीचिंग पॉउडर छिड़काव का निर्णय लिया।यूट्यूब चैनल से मिले पैसों से उपरोक्त दोनों कलाकारों के अन्य सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर ब्लीचिंग छिड़काव खरीदकर गांधीपुर व विजयनगर गांव के कुछ क्षेत्रों में छिड़काव प्रारंभ किया।आपको बता दें कि इन्हीं कलाकारों ने बाढ़ विभीषिका में राहत बचाव हेतु बढ़ चढ़ कर आगे आएं थें।