Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
धरहरा(संवाददाता) : -शुक्रवार को धरहरा थाना क्षेत्र के जीविका कार्यालय के समीप से मोटरसाईकिल चोरी होने की सूचना वाहन चालक ने थाना मे दर्ज कराई है । धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी उत्तम कुमार झा ने थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कर बताया कि जब वह मोटर साईकिल पैशन -प्रो काला रंग जिसका नम्बर BR 21 L 6588 को जीविका कार्यालय के पास खडा़ कर छत पर गया तो आफिस के कार्यो को निपटा कर वापस लोटा तो मोटर साईकिल नही मिली । वाहन चालक ने बताया कि मै अपने रिश्तेदार नवादा जिले के कतरीशराय सैदी निवासी संतोष झा से मोटर साईकिल माँग कर बीपीएम कार्यालय धरहरा पहुँचा जिसकी चोरी चोरो ने जीविका कार्यालय धरहरा के समीप से कर लिया ।चालक ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह से वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है । थानाध्यक्ष ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दी है ।
धरहरा(संवाददाता) :- शनिवार को अवैध महुआ शराब के विरुद्ध धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व मे हुई कारवाई मे सिंधिया मानगढ़ मोड़ के टैम्पु स्टेण्ड के पास से मोटरसाईकिल से ले जा रहे अवैध महुआ शराब सहित दूसरे जिले के वाहन एवं युवक को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्षन रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लक्खीसराय जिले के लहसोरवा निवासी नरेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र राम भविष्य कुमार हीरो होण्डा पेंशन से पीरी बाजार थाना के लहसोरवा से धरहरा होते हुए मानगढ़ सिंघिया मुख्य सड़क से 20 लीटर अबैध महुआ शराब अपने गणतव्य की ओर ले जा रहा था । वाहन की जाँच करने पर बोरा मे पोलिथिन मे रखा महुआ शराब को जब्त कर वाहन सहित युवक पर मध-निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मुँगेर मंडल कारा भेजा गया । सनद रहे कि लडै़याटाड़ थाना क्षेत्र से सटे पीरी बाजार थाना के लहसोरवा खुद्दीवन सहित पहाड़ की तराई मे अबैध महुआ शराब का कारोबार शराब कारोबारियो के लिए सेफ जोन होने के कारण शराब माफियो के लिए कमाऊ का जरीया बन गया है और बडे़ आराम से शराब पीने बालो को शराब पहाडी़ क्षेत्रो मे उपलब्ध होती है और अबैध महुआ शराब अन्य क्षेत्रो मे भी पहुँच रहा है । पुलिस की कारवाई से अबैध महुआ शराब से जुडे़ लोगो को आर्थिक हानी के साथ ही जेल भी जाना पड़ रहा है परंतु अबैध महुआ शराब के कारोबार मे जुडे़ लोगो को कानो तक जू तक नही रेंगती है ।बहरहाल जो भी हो पुलिस सरकारी आदेशो को अमली जामा पहनाने मे लगे है परंतु युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने मे सरकार विफल साबित हो रही है जिससे पहाडी़ क्षेत्रो के युवक चंद सिक्को के खातिर अबैध कारोबार से जुड़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर जेल की हवा खाने को मजबुर है ।
शनिवार को राजद नेताओं ने सांसद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह का पुतला फूंका उन्होंने बताया कि एनसीसी ऑफिस मुंगेर से बेगूसराय चला गया पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिए सांसद या विधायक इसी कारण हम लोग सांसद ललन सिंह का पुतला फूंक रहे हैं राजद के बड़िया नेता मंटू शर्मा ने दी जानकारी
शनिवार को जिला उद्योग पदाधिकारी ने बताएं कि मुंगेर जिले के युवा युवती उद्योग विभाग से उद्योग लगाने हेतु 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी विभाग से उन्हें 1000000 तक लोन दिया जाएगा
शनिवार को सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विगत 14 दिनों में नहीं मिले एक भी कोरोना संक्रमित मरीज यह मुंगेर के लिए काफी खुशी की बात पर लोग निकाल लेना ना भूले टीका का ही असर है कि अभी हमारे जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाए जा रहे हैं
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना का जांच कराया गया जिसमें कुल लोगों की संख्या 3687 नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी
शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार हिमांशु जिलाधिकारी महोदय मुंगेर से मिलकर शहरी क्षेत्रों के लोगों को बाढ़ राहत सहायता राशि दिलाने को लेकर लगाई गुहार इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल देवकीनंदन सिंह ने कहा कि पूर्व 2016 में शहर के भी लोगों को सहायता राशि दिया गया था पर इस बार अभी तक नहीं दिया गया है इसलिए महोदय से अनुरोध है कि शहरवासियों को भी 6000 रुपैया बाढ़ राहत सहायता राशि दिया जाए
