धरहरा(संवाददाता) : -शुक्रवार को धरहरा थाना क्षेत्र के जीविका कार्यालय के समीप से मोटरसाईकिल चोरी होने की सूचना वाहन चालक ने थाना मे दर्ज कराई है । धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी उत्तम कुमार झा ने थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कर बताया कि जब वह मोटर साईकिल पैशन -प्रो काला रंग जिसका नम्बर BR 21 L 6588 को जीविका कार्यालय के पास खडा़ कर छत पर गया तो आफिस के कार्यो को निपटा कर वापस लोटा तो मोटर साईकिल नही मिली । वाहन चालक ने बताया कि मै अपने रिश्तेदार नवादा जिले के कतरीशराय सैदी निवासी संतोष झा से मोटर साईकिल माँग कर बीपीएम कार्यालय धरहरा पहुँचा जिसकी चोरी चोरो ने जीविका कार्यालय धरहरा के समीप से कर लिया ।चालक ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह से वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है । थानाध्यक्ष ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दी है ।