शनिवार को टीका रामपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कृष्णकांत सिंह के साथ उनके 15 वार्ड ने सदर प्रखंड के सभागार में शपथ ग्रहण किए शपथ ग्रहण के बाद उन्हें शराब सेवन नहीं करने का भी शपथ दिलाई गई शपथ दिला रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने इसकी जानकारी दी उन्होंने बताये की शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला योजना पदाधिकारी मोहम्मद इरफान के देखरेख में की जा रही है शपथ ग्रहण मे उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमित कुमार, शिक्षक प्रवेज आलम, गौतम सिन्हा ,रवि भूषण राकेश एवं विकास मित्र अभिषेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे

शनिवार को बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत विशेष बातचीत के लिए जुड़े आशा कार्यकर्ती अरुणा देवी उन्होंने बताया कि किस लिए जरूरी है पड़ेगी तभी तो वह अपने पैरों पर खड़ी रहेगी किसी प्रकार की भी जॉब कर सकेगी समाज में मां ,बाप का नाम रोशन करेगी

मुंगेर के अटल चौक पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए ।आज का उनका जयंती भाजपा कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के बाद अटल बिहारी बाजपेई अमर रहे ,अमर रहे का नारा लगाए ।तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई का भी वितरण किया।

शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित 2 नए मरीज पाए गए जिसमें एक महिला तो एक पुरुष शामिल है इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

शुक्रवार को सदर प्रखंड के सभागार में उप मुखिया पद हेतु कुतलूपुर दियारा पंचायत से दो दावेदार खड़े हुए प्रथम पंकज सिंह दुतीय पप्पू दास दोनों दावेदारों को इस प्रकार से मत प्राप्त हुआ पंकज सिंह को 8 मत मिले तो पप्पू दास को 9 मत प्राप्त हुए जबकि एक-एक मत दोनों कैंडिडेट का रद्द भी हुआ फिर भी एक मत से पप्पू दास उप मुखिया पद पर विजय घोषित किए गए इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने दिए

शुक्रवार को सदर प्रखंड के सभागार में प्रवेशक जिला योजना पदाधिकारी मोहम्मद इरफान के अगुवाई में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ कार्यक्रम सर्वप्रथम कुतलूपुर दियारा से शुरुआत किया गया कुतलूपुर दियारा से मुखिया जितेंद्र रजक के साथ उनके वार्ड सदस्य शुभंकर कुमार, पंकज सिंह एवं कुल 18 वार्ड में शपथ लिए वहीं दूसरी ओर जाफर नगर पंचायत से मुखिया अरुण कुमार यादव के साथ उनके सभी वार्ड सदस्य ने शपथ ग्रहण किए वही दोनों पंचायत के सरपंच एवं पंच ने भी शपथ ग्रहण किए सभी पंचायत प्रतिनिधि को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने शपथ दिलाई शपथ ग्रहण के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि को मद्य निषेध नहीं करने का भी शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमित कुमार, लेखापाल प्रेरणा कुमारी एवं शिक्षक प्रवेज आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे

कोरोना के बीच सही पोषण से ही मजबूत होगी बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, खानपान का रखें विशेष ख्याल - कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों के साथ ही किशोर व युवा भी रहें सावधान - मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए साफ-सफाई का भी रखें विशेष ख्याल मुंगेर, 24 दिसम्बर । जिले में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लगातार बदल रहें मौसम के कारण तरह- तरह की मौसमी बीमारी के होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। इसीलिए कोरोना के साथ ही इससे भी बचने के लिए हमें और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों के साथ ही किशोर व युवाओं को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही पोषण ही लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही मौसमी बीमारियों से हमें बचाने में भी संजीवनी साबित होगी । इसके साथ ही अभी भी लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पूरी सावधानी के साथ पालन करना आवश्यक है। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने को पौष्टिक आहार का करें सेवन:- जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के डीपीसी एवं एनआरसी के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया, बदलते मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियों के होने की भी संभावना काफी बढ़ जाती है। जैसे कि एलर्जी, सर्दी-खाँसी, बुखार सहित अन्य वायरल टाइप की बीमारियों के भी चपेट में लोग आ जाते हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए हरी सब्जी, दाल, साग समेत अन्य पौष्टिक आहार का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। बच्चों के सही पोषण का उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को विशेष ख्याल रखना चाहिए और ससमय खाना खिलाना चाहिए। कोरोना सहित अन्य मौसमी बीमारियों के संक्रमण से बचने को समय पर खाएं खाना :---- उन्होने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रत्येक दिन समय पर खाना खाएं और पर्याप्त मात्रा में उचित व शुद्ध पानी का सेवन करें। हरी सब्जी व साग का ज्यादा उपयोग करें। इससे हमारे शरीर में पोषक तत्व बढ़ता है और हमें बीमारी से लड़ने में सहयोग करता। बीमारियों के संक्रमण से बचने के लिए साफ -सफाई का भी रखें विशेष ख्याल : उन्होंने बताया कि सभी तरह की बीमारियों के संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें और घर से लेकर आसपास की जगहों पर भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। ब्लीचिंग पाउडर का नियमित रूप से छिड़काव कराएं। साथ ही आसपास के लोगों को भी साफ- सफाई के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा रहन-सहन के तरीके में भी वदलाव लाएं। जो हमें बीमारी के दायरे से बचाए एवं हम अस्पताल जाने से बचें। शरीर में पानी की नहीं होने दें कमी: उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी तरह- तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। इसके लिए लगातार शुद्ध पानी पीएँ। बाहर निकलने यानी यात्रा के दौरान पानी साथ लेकर चलें। सभी लोग अनिवार्य रूप से करें कोरोना गाइडलाइन का पालन : - सभी लोग घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क, गमछा, रुमाल या अन्य कपड़े से अपने नाक और मुंह को ढकें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को कम से कमतर किया जा सके। - सभी लोग भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने की स्थिति में शारीरिक दूरी के नियम के तहत कम से कम दो गज या छह फीट के नियम का पालन करें । - सभी लोग कुछ भी छूने कि स्थिति में साबुन या हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को एक निश्चित अंतराल के बाद साफ करें ताकि हाथों के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण न फैलने पाए। - संक्रमण वाली जगहों या जहां पर पर साफ -सफाई नहीं हो वहा खाना खाने से बचना चाहिए। - घर के आसपास गंदगी जमा नहीं होने दें। - संक्रमण वाले स्थानों से दूर रहें।

*ललन-गिरिराज के वर्चस्व की भेंट चढ़ा पुल उद्घाटन कार्यक्रम - संजय केशरी* पुल उद्घाटन कार्यक्रम मुंगेर सांसद सह जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बेगुसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के वर्चस्व की भेंट चढ़ गया। उद्घाटन स्थगित होने से आक्रोशित एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि काम पूरा नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है क्योंकि उद्घाटन के लिया जितना न्यूनतम काम बचा है वह चौबीस घंटो में आसानी से पूरा किया जा सकता था। लेकिन ललन सिंह के दबाव में उद्घाटन समारोह से बेगुसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दूर रखना सारे फसाद की जड़ बना और पुल का चिर-प्रतीक्षित उद्घाटन समारोह स्थगित हो गया। एनसीपी नेता संजय केशरी ने इसे मुंगेर, खगड़िया और बेगुसराय के लोगों के साथ-साथ युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई का भी जदयू प्रायोजित अपमान करार दिया।

अंगिका भाषा में फिल्म का टाइटल किया गया रजिस्टर खगड़िया वाली भौजी मुंगेर वाला दुल्हा अंगिका भाषा में बनेगी फिल्म मुंगेर हीरो राजन कुमार ने अंगिका भाषा में अपनी आने वाली नई फिल्म खगड़िया वाली भौजी मुंगेर वाला दुल्हा को इम्पा मुंबई में रजिस्टर करा लिया है। पिछले दिनों ही राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डाक्टर पवन अग्रवाल के हाथ से कमिंग सून लिखा पोस्टर एवं फिल्म का टीजर हुवा था लॉन्च ,अंगप्रदेश की खुशबू लिए इस फिल्म से दर्शकों को एक नयापन का एहसास कराने आ रहे हैं सब के फेवरेट कॉमेडी के बादशाह चार्ली चैपलिन-2 । फिल्म अभिनेत्री त्रिशा खान ने मीडिया को बताया कि अंगिका भाषा में बन रही फिल्म का टाइटल लोगो को बहुत पसंद आने वाली है। उन्होंने अंगपुत्र हीरो राजन कुमार को एक सफल फिल्म मेकर के रूप में इस फिल्म को बनाने की बात कही। आने वाली फिल्म के डायरेक्टर एवं एडिटर हैं चंदन यादव, मुख्य भूमिका में हैं राज नंदनी, हीरो राजन कुमार एवं गायक परमानंद परोपकारी के साथ मुंगेर के कई लोकल कलाकरों को इसमें काम करने का मौका मिलने की बात बफ्टा के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने कही

घर के आगे से बाइक की हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद