शंकरपुर पंचायत से दो उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें रवि भूषण कुमार एवं राजीव यादव शामिल थे राजीव यादव को 11 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी को 5 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से राजीव यादव उप मुखिया पद पर विजय घोषित हुए जीत के बाद उन्हें मुखिया मोना भारती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में शंकरपुर पंचायत की मुखिया मोना भारती एवं उनके 15 वार्ड सदस्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी सहनिर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर विकास कुमार द्वारा शपथ दिलाया गया

धरहरा (संवाददाता):-धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत के मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एसटीएफ ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कानन नैया, कौशल कोड़ा, छठू कोड़ा और अनिल कोड़ा को साथ लेकर एसटीएफ और जिले की पुलिस छापेमारी कर रही है वहीं एसटीएफ को कई सुराग भी मिले हैं। पुलिस यह आशा व्यक्त कर रही है कि सुबह तक मामले में कुछ और आरोपित गिरफ्तार किए जा सकते हैं। गिरफ्तार चारों आरोपित हार्डकोर और फरार नक्सली हैं। सभी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। हार्डकोर नक्सली कानन नैया का आपराधिक इतिहास रहा है। 23 अगस्त की रात मथुरा गांव में नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू की नक्सलियों ने गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इस मामले में हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा व अर्जुन कोड़ा सुरेश कोड़ा सहित 20 नक्सलियों को लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के बयान पर आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने नक्सलियों को पकडऩे के लिए एसटीएफ की मदद ली। इसके बाद से ही एसटीएफ की टीम नक्सलियों की तलाश में लग गई। वहीं पहले प्रमंडल के लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिलों से नक्सलियों के बारे में इनपुट जुटाया गया। इसके बाद लड़ैयाटांड़ और धरहरा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इसी दौरान इन चारों को पकड़ा गया।मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले की पुलिस एसटीएफ के साथ मिलकर काम्बिंग आपरेशन चला रही है। छापेमारी में चारों गिरफ्तार आरोपितों को भी साथ रखा गया था। पुलिस का साफ कहना है कि अब नक्सलियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।पहाड़ी और जंगली इलाकों में छिपकर रह रहे नक्सलियों को दबोचने का काम शुरू हो गया है। पूछताछ में नक्सलियों ने बताया कि संगठन की ओर से परमानंद टुड्डू को चुनाव नहीं लडऩे के लिए बोला गया था। संगठन का आदेश नहीं मानने पर मुखिया की हत्या कर दी गई। गिरफ्तार सभी नक्सली धरहरा प्रखंड का रहने वाला है। पूछताछ के बाद सभी नक्सलियों को जेल भेज दिया गया।

*बिहार की राजनीति का सशक्त विकल्प बनेगा एनसीपी - केशरी* (एनसीपी नेता ने चलाया सदस्यता अभियान) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार की राजनीति का सशक्त विकल्प बनेगा और आगामी सरकार के गठन में एनसीपी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय के समक्ष सदस्यता-अभियान चलाते हुए कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव इन्द्र देव दास तथा विशिष्ट अतिथि छात्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी उपस्थित थे। मौके पर तीन सौ प्राथमिक एवं तीस सक्रिय सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री केशरी ने कहा कि बिहार को मजबूत करके ही एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। इन्द्र देव दास ने कहा कि आज बिहार के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं में एनसीपी के प्रति तेजी से रुझान बढ़ा है। छात्र अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी ने कहा कि सभी कॉलेजों में सदस्यता-अभियान चलाकर छात्रों को एनसीपी से जोड़ा जाएगा। सखीचंद यादव एवं सत्यनारायण साह ने कहा कि सदस्यता-अभियान से हर गांव और मुहल्लों के लोगों को जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान में छेका फिल्म के हीरो विक्टर सिंह प्रताप अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, मुकेश गुप्ता, आजाद शर्मा, मो० सलाम, शंकर यादव, अजय प्रसाद सिंह, विश्वनाथ राउत, चन्दन गुप्ता, किशन मंडल, अजीत कुमार, ललन बिंद, बबलु गुप्ता, अजय सिन्हा एवं दिनेश कुमार साह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज दिनांक 26 दिसंबर 2021 को जिला क्षेत्र स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल का एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंगेर की जनता का चिर परिचित मांग मुंगेर गंगा पर सड़क पुल एवं एप्रोच पथ का लोकार्पण कार्यक्रम को डबल इंजन की एनडीए की सरकार ने जो हास्य पद बना दिया है इस पर चर्चा की गई जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक और केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 दिसंबर 2021 को फूल का लोकार्पण एवं नामांकन कर जनता को समर्पित करने की घोषणा करते हैं वही उसी दिन रात्रि में पुनः वह इस कार्यक्रम को स्थगित कर खरमास के बाद लोकार्पण करने की घोषणा करते हैं वहीं दूसरी ओर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इससे पहले ही स्थगित करने की घोषणा कर देते हैं इस हास्य पद स्थिति में भाजपा इसके निर्माण का श्रेय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को दे रहे हैं तो दूसरी ओर जदयू के नेता इसका श्रेय नीतीश कुमार को दे रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि मुंगेर के आम जनता के जन संघर्ष के बाद तत्कालीन वित्त मंत्री आदरणीय श्री प्रणब मुखर्जी ने इसकी स्वीकृति प्रदान की थी बाद में इसका शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अटल बिहारी बाजपेई ने किया था तथा तत्कालीन रेल मंत्री माननीय श्री लालू प्रसाद मैं इससे राष्ट्रीय परियोजना में शामिल कर इसके सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कर गाड़ी चलने लायक बनाया और इसके ऊपर सड़क पुल का निर्माण कराने की घोषणा की परंतु नीतीश कुमार को इस पुल के निर्माण एवं बिहार के विकास से कोई ले ना देना नहीं है वे अपनी विफलता को छिपाने हेतु तथाकथित समाज सुधार अभियान यात्रा के माध्यम से बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंकने का और सफल प्रयास कर रहे हैं जबकि बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य चौपट है एवं विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है बिहार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है शराबबंदी के नाम पर गरीबों को जेल भेजा जा रहा है खाद की किल्लत ने किसानों को रात भर लाइन में खड़ा कर नोटबंदी की याद को ताजा कर दिया है जगह जगह किसानों पर लाठी चार्ज की जा रही है राष्ट्रीय जनता दल का यह मानना है कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है अतः वह शीघ्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी को सत्ता सौंप दें अंत में जिला राजद मुंगेर केंद्र व राज्य सरकार से यह मांग करती है कि मुंगेर गंगा पुल का नामकरण जो पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के नाम पर रखा जा रहा है उसका जिला राजद पुरजोर विरोध करती है एवं राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से यह मांग करती है की गंगा पुल का नाम दानवीर कर्ण एवं मीर कासिम सेतु रखा जाए बैठक में जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन प्रोफेसर विनय कुमार सुमन संजय पासवान जिला महासचिव अमरनाथ भगत एजाज अहमद प्रोफेसर बी एन ठाकुर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवल यादव शकील अहमद सदर प्रखंड अध्यक्ष निशा भारती जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव सोनू निगम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

रविवार को एक साथ मिले 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक प्रशिक्षु महिला सिपाही संक्रमित पाए गए थे जब उनके संपर्क में आए 475 पुलिस जवान का जांच कराया गया तो 7 पुलिस जवान संक्रमित पाए गए वही एक महिला जमालपुर में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए बरियारपुर से 3 स्कूली बच्चे संक्रमित पाए गए हैं इस तरह से कुल 1 1 संक्रमित मरीज मुंगेर में मिले हैं एक्टिव मजीरा मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है लोग सावधान रहें और कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें

शनिवार को मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे कष्ट हरनी मंदिर में शिवलिंग को खंडित करने का असामाजिक तत्वों द्वारा मामला सामने आया है इसकी जानकारी वहां के पुजारी द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि प्रशासन इस पर जांच कर वैसे और सामाजिक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3844 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

शनिवार को बाबा धर्मदास मंदिर नौवागढ़ी मुंगेर में नाई समाज के द्वारा संकल्प दिवस मनाया गया जो कि हर वर्ष मनाया जाता है वह कार्यक्रम इस वर्ष भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जिले से उपस्थित हुए नाई समाज के लोग वही 2021 के चुनाव में नाई समाज केनवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि को समिति के द्वारा सम्मानित भी किया गया जिसमें खड़कपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सुमन कुमारी को सर्वप्रथम सम्मानित अंग वस्त्र एवं गुलदस्ते भेंट कर किए वहीं अन्य प्रतिनिधि को भी अंग वस्त्र देकर समिति के द्वारा सम्मानित किया गया इस समारोह के अध्यक्ष श्री महेश ठाकुर, सचिव अशोक कुमार ठाकुर, कोषा अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, के साथ अन्य नाई समाज बुद्धिजीवी व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे

शनिवार को सदर प्रखंड के सभागार में टीका रामपुर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव कराया गया जिसमें सबसे अधिक मत विवेका यादव को प्राप्त हुआ इस प्रकार से टीका रामपुर पंचायत के उप मुखिया विवेका यादव को घोषित किया गया