बुधवार को सदर प्रखंड के सभागार में नवनिर्वाचित मुखिया सोनी देवी एवं उनके 17 वार्ड सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ के बाद उन्हें शराब सेवन नहीं करने का भी शपथ दिलाई गई शपथ दिला रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सहनिर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर विकास कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी को शपथ ग्रहण के बाद शराब नहीं पीने का भी शपथ दिलाई जा रही है इस मौके पर उपस्थित पर्यवेक्षक मो इरफान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमित कुमार, शिक्षक प्रवेज आलम, नवीन कुमार, रवि भूषण इत्यादि कर्मी उपस्थित थे

बुधवार को सदर प्रखंड के सभागार में उप मुखिया पद हेतु दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के के समीप जिसमें गणेश कुमार गौतम एवं रेनू देवी शामिल थे वही रेणु देवी को 7 मत प्राप्त हुए तो गणेश कुमार गौतम को 11 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से गणेश कुमार गौतम मय पंचायत के उप मुखिया निर्वाचित घोषित किए गए

मुंगेर के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में होंगे परिणत - 6 प्रखण्ड के 13 गांवों में बनेंगे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर - 7 प्रखण्ड के 31 गांव में बनेंगे एचएससी सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंगेर, 29 दिसम्बर। जिलाधिकारी नवीन कुमार के प्रयास से नये वर्ष 2022 में मुंगेर के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), जमालपुर, बरियारपुर, असरगंज और टेटिया बम्बर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप परिणत हो जाएंगे। इन सभी सीएचसी के भवन निर्माण के लिए भूमि का आवंटन होने के साथ ही एप्रूवल भी फाइनल हो गया है। इसके साथ ही छह प्रखण्ड बरियारपुर, असरगंज, संग्रामपुर, तारापुर, हवेली , धरहरा के 13 गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) और 7 प्रखण्ड बरियारपुर, धरहरा, टेटिया बम्बर, तारापुर, संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर और जमालपुर में हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा । भवन निर्माण के लिए भूमि के आवंटन के साथ-साथ अप्रूवल भी फाइनल हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला योजना अधिकारी (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि असरगंज प्रखण्ड के मकवा, बरियारपुर के झौवा बहियार, संग्रामपुर के दुर्गापुर, तारापुर के लौना और मानिकपुर, हवेली खड़गपुर में मुजफ्फरगंज और पहाड़पुर, धरहरा के शिवकुंड, रमनकबाद घटवारी और बाहा चौकी सुंदरपुर में एपीएचसी सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) डे केयर सेंटर के निर्माण के लिए भूमि के आवंटन के साथ ही अप्रूवल भी फाइनल हो चुका है। इसके साथ ही संग्रामपुर के रामपुर, हवेली खड़गपुर के प्रसांडो और सदर प्रखंड के चरौंन में भूमि आवंटन होने बाद अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से बरियारपुर प्रखण्ड के हरिणमार, नीरपुर और घोरघट, धरहरा के मोहनपुर -खुशापुर, लारैयाटाउंड, महगामा और औड़ाबग़ीचा, टेटियाबम्बर के खागरौन और गौरवडीह, तारापुर के मधुरा, अफजलनगर, गनैली, लौना और परभरा, संग्रामपुर के सपौर जमुआ, कहुआ, कुमरसार, दुर्गापुर, रामपुर, चंदुकि और नवगई, हवेली खड़गपुर के सादोव, बिहाबे, बिलिया, अग्रहन, हथिया, जवायत, खण्डबिहारी और लोहची और जमालपुर प्रखण्ड के चंदनपुरा और फरदा पूर्वी टोला में हेल्थ सब सेंटर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए भी भूमि के आवंटन के साथ अप्रूवल फाइनल हो चुका है। इसके साथ ही अन्य कई प्रखण्ड के बहुत से गांवों में हेल्थ सब सेंटर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के साथ अप्रूवल की प्रकिया चल रही है ।

बफ्टा, मुंगेर के कलाकारों ने अनोखे अंदाज़ में मनाया फिल्मस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन मुंगेर हिन्दी फ़िल्मों के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के जन्मदिन पर मुंबई से मुंगेर पहुंचे बिहार फिल्म & टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने अपने कलाकार मेम्बर्स के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया। हीरो राजन कुमार ने सुपर स्टार राजेश खन्ना के जन्मदिन पर बफ्टा कार्यलय, राजवीर हाउस, शादीपुर में उनके अभिनय के दीवानों को उनके बारे में कहा सुपरस्टार राजेश खन्ना की एक मीठी मुस्कान और न जाने कितनी हसीनाओं के दिल की धड़कनें थम जाती थीं एक जादूभरी नज़र और न जाने कितनों की रातों की नींदें उड़ जाती थीं , हर दिल उनकी एक-एक अदा पर फिदा था हर जवां नज़रों में जिसको पाने का ख़्वाब था वो थे रोमांस के बादशाह, जिनको प्यार से सब कहते थे काका जी हां, राजेश खन्ना साहब जिनके लिए यह मशहूर था कि ऊपर आका, नीचे काका, ये था उनकी पॉप्युलैरिटी का सबसे बड़ा सबूत! आज भी भारतीय फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना काका जी अपने प्रशंसकों के दिलो दिमाग में रचे बसे हैं और युगों युगों तक रहेंगे। उनके कुछ डायलॉग जो मेरी सांसो को सांस देते हैं! एक छोटा सा ज़ख़्म बहुत गहरा दाग़ बन सकता है। किसी बड़ी ख़ुशी के इंतज़ार में हम ये छोटी-छोटी ख़ुशियों के मौ़के खो देते हैं. मैंने मौत को देखा तो नहीं, पर शायद वो बहुत ख़ूबसूरत है, कमबख़्त जो भी उससे मिलता है, जीना छोड़ देता है। ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं हीरो राजन कुमार ने इमोशनल होकर कहा काका जी आप सदैव मेरे दिल में हैं और रहेंगे! उपस्थित कलाकार मधुसूदन आत्मीय, सुबोध छवि,विजय वेर्तनिया, हर्ष राज, राजीव कुमार, लोकगायक परमानंद परोपकारी, निशा कुमारी, बबली कुमारी, आशा देवी , अभयनाथ, पवन कुमार, संजीत, ललन कुमार ने एक साथ कहा आपके फैंस को आपसे कोई छीन नहीं सकता। सुपरस्टार राजेश खन्ना जी आपको जन्मदिन (29 दिसंबर) की ढेर सारी शुभकामनाएं।

सोमवार को यातायात थाना अध्यक्ष अंजुम खान के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समीप संगन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना मार्क्स वाले लोगों से चालान भी काटी गई और एक मार्क्स भी दिया गया साथी साथ बिना कागजात के लोगों से फाइन काटा गया

सोमवार को पद एवं गोपनीयता के शपथ के बाद प्रखंड कार्यालय से बाहर आते ही अपने जनता को संबोधित करते हुए महुली पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी ने यह कहीं की मैं अपने जनता से जो विश्वास पाई हूं मुझे जनता ने जो वोट देकर मुखिया बनाए हैं मैं उनके विश्वास को टूटने नहीं दूंगी हर संभव में उनके कार्य में खड़े होने की काम करूंगी दुख सुख सभी में मैं उनके साथ रहूंगी अपने पंचायत की चौमुखी विकास करके दिखाऊंगी अब तक जो मेरी पंचायत में विकास बाकी है उसे मैं जमीन पर लाने का काम करूंगी यही मेरा कहना है

महोली पंचायत के उप सरपंच पद हेतु 2 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें सरिता देवी एवं रंजन यादव अपना नामांकन दाखिल किए सरिता देवी को 5 मत मिले तो रंजन यादव को 10 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से रंजन यादव 5 मतों से उपसरपंच पद पर विजय घोषित किए गए उन्हें सरपंच द्वारा पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया

सोमवार को मुंगेर जिले में तीन नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं बता दे कि रविवार को जिन साथ पुलिस जवान संक्रमित पाए गए थे उन्हीं के संपर्क में आए 36 लोगों का रविवार को कोरोना जांच कराया गया जिसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

महोली पंचायत के उप मुखिया पद हेतु तीन उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किए जिसमें दिनेश प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार, राकेश कुमार शामिल थे दिनेश प्रसाद सिंह को 6 मत प्राप्त हुए रूपेश कुमार को भी 6 मत प्राप्त हुए राकेश कुमार को 3 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से दो प्रत्याशी को बराबर मत प्राप्त होने के कारण लकी ड्रॉ कराया गया लकीड्रॉ में दिनेश प्रसाद सिंह उप मुखिया घोषित किए गए

सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में महुली पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी में सदर प्रखंड के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की इनके साथ उनके 14 वार्ड सदस्य भी शपथ ग्रहण में किए शपथ ग्रहण के बाद उन्हें शराब आजीवन नहीं पीने के लिए भी शपथ दिलाई गई नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस मौके पर उपस्थित जिला योजना पदाधिकारी मोहम्मद इरफान, शिक्षक प्रवेज आलम, रवि भूषण, गौतम सिन्हा आदि उपस्थित थे