गुरुवार को विशेष अभियान के तहत 30 एवं 31 दिसंबर को द्वितीय खुराक हेतु टाइगर मोबाइल टीम घर घर जाकर लोगों को कोविड-19 का टीका लगा रहे हैं कोविड-19 देखकर जिलाधिकारी ने यह निर्देश जारी किए ताकि कोई भी व्यक्ति द्वितीय खुराक की टीका लेने हेतु छूट ना पाए इसी को देखते हुए टाइगर मोबाइल टीम घर-घर जाकर लोगों को टीका लगा रहे हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और एएनएम को 31 मार्च तक सेवा विस्तार - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को जारी किया पत्र मुंगेर, 30 दिसंबर। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला भर में कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और एएनएम को 31 मार्च 2022 तक सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मुंगेर सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को पत्र जारी किया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि मुंगेर सहित राज्य के सभी जिलों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने और नियंत्रित करने को ले सभी जिलों को एमबीबीएस डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और एएनएम को निर्धारित समय सीमा (3 से 6) माह के लिए रखने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही 30 सितंबर 2021 को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र के अनुसार उक्त मानव बल की सेवा अवधि आवश्यकतानुसार 31 दिसम्बर 2021 तक विस्तारित की गई थी। अब कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से संभावित तीसरी को देखते हुए मानव बल की सेवा अवधि पुनः 31 मार्च 2022 विस्तारित किया गया है। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी जिलावासी करें कोरोनागाइड लाइन का पालन : उन्होंने बताया कि इन दिनों कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। मुंगेर में भी एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिलने शुरू ही गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि जिला के वैसे लोग जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है या जिनका वैक्सीनेशन का सेकेंड डोज़ बाकी है वो अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लगवा लें। क्योंकि ऐसा देखा जा है कि जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं उनको संक्रमित होने की संभावना कम है। यदि वो संक्रमित हो भी जाते हैं तो वो बहुत ही जल्द स्वास्थ्य होते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 3 जनवरी से 15 साल 18 के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 1 जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा सभी जिलावासी अनावश्यक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। यदि आवश्यक हो तो जरूरी रूप से मास्क पहनें और एक दूसरे शारीरिक दूरी के कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। इसके साथ ही किसी भी चीज को आवश्यक छूने से बचें और आवश्यकतानुसार छूने पर अनिवार्य रूप से साबुन या हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करें।

हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव बनाएं गए मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव हरिमोहन सिंह ने कहा कि कोई भी पुरुष एवं महिला दिव्यांग कभी अपने आप को किसी से कम न समझें , अपने मनोबल को कभी छोटा न करें, सामान्य लोगों की तरह आपलोगों के लिए भी सभी फील्डो में आगे बढ़ने के लिए कई सारे आयोजन कार्यक्रम के होते रहते हैं । हम हमेशा आप लोगों के साथ हैं , जब भी किसी को कोई भी परेशानी हो वो हमसे संपर्क कर सकते हैं मै हमेशा यथासंभव आप लोगों की मदद करूंगा...... पैरा स्पोर्ट्स के जिला सचिव बनाएं जाने पर हरिमोहन सिंह को विभिन्न जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों , कोच एवं उनके पदाधिकारियों के साथ ही साथ जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्यों, जिला के समाजसेवी , प्रशासनिक अधिकारियों , बुद्धिजिवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

गीता देवी निर्विरोध चुनी गई उप मुखिया

प्रखंड कार्यालय बरियारपुर में बुधवार को भी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी रहा।जिसमें बारी-बारी से प्रखंड के पड़िया व नीरपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच सदस्य को प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी व उसके बाद मद्य निषेध को लेकर भी सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया।पड़िया पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी द्वारा उप मुखिया संतोष कुमार तथा सरपंच प्रतिमा देवी द्वारा उप सरपंच शाहिल सुमन को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।वहीं नीरपुर पंचायत के मुखिया मणिकांत शर्मा ने उप मुखिया अंजय कुमार तथा सरपंच मनोज कुमार ने उप सरपंच पूनम कुमारी को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।मौके पर प्रेक्षक डीसीएलआर सदर संजीव कुमार चौधरी व प्रधान लिपिक आशुतोष कुमार के साथ अन्य उपस्थित थे।

बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3839 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित व्यक्ति इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

बुधवार को सदर प्रखंड के सभागार में मिर्जापुर बरदह पंचायत के उप मुखिया पद हेतु दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें नुसरत परवीन एवं रुही प्रवीण शामिल थे नुसरत प्रवीण को 7 मत प्राप्त हुए तो रुही प्रवीण को 8 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से रुही परवीन निर्वाचित घोषित की गई

बुधवार को सदर प्रखंड के सभागार में उप सरपंच पद हेतु मय पंचायत से दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें राजन देवी एवं सत्येंद्र कुमार यादव शामिल थे राजन देवी को 9 मत मिले एवं सत्येंद्र कुमार को पांच मत मिले जबकि दो मत रद्द भी हुआ इस प्रकार से 4 मत से राजन देवी उपसरपंच हेतु निर्वाचित घोषित किए गए