शनिवार को 1 जनवरी के अवसर पर पिकनिक स्थल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई जबकि जिला प्रशासन द्वारा पिकनिक मनाने हेतु मना किया गया था फिर भी लोग आनंद लेने हेतु पिकनिक स्थल पर पहुंचे वहीं ऋषि कुंड में लोग काफी भीड़ के साथ स्नान किए भोजन बनाए नए साल की बधाइयां दिए एवं पिकनिक का आनंद लिए

बरियारपुर 1 जनवरी आजाद हिंद सामाजिक फाउंडेशन बरियारपुर के द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा मिलन समारोह आजाद मार्केट शीतल भवन में आयोजित किया गया संस्था के संरक्षक समाजसेवी श्री राम दिलीप पासवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की सर्वप्रथम वैष्णो देवी माता के मंदिर में भगदड़ के क्रम में 13 श्रद्धालुओं के मृत्यु तथा दर्जनों घायलों के स्वास्थ्य की कामना तथा मृतकों की आत्मा के लिए मां वैष्णो माता से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए संस्था के संयोजक मोहित चौधरी ने कहा कि आजाद हिंद सामाजिक फाउंडेशन निर्धन छात्र छात्राओं को पठन-पाठन के लिए सामग्री संस्था की ओर से निरंतर सहयोग किया जाएगा। संस्था के द्वारा अब तक क्रमशः 3 विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला खड़िया, मध्य विद्यालय उभ्भीवर्षा आदिवासी टोला वह प्राथमिक विद्यालय मुसहरी बरियारपुर अस्पताल टोला के लगभग लड़ाई 250 छात्र छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री से सहयोग किया गया। किसानों को सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का जानकारी उपलब्ध कराएगी संस्था शिक्षा के प्रति शिक्षा से वंचित लोगों के बीच जाकर जागरूक करने का काम करेगी। संस्था के सदस्य पीयूष चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में किसानों को औषधि पौधा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा जिससे कि उन्हें काफी आर्थिक लाभ होगी और आसान तरीके से आयुर्वेद से जुड़ी दवा जनता को उपलब्ध होगी। गौरव कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में संस्था के द्वारा जल संरक्षण एवं जल के बचाव हेतु विस्तार पूर्वक जगह-जगह जाकर हम लोग जागरूकता अभियान चलाएंगे एवं लोगों को जागरूक करेंगे। वही दिव्यांशु कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा व महामारी के समय पीड़ित लोगों के बीच हमारी संस्था हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी। संस्था की ओर से इस मिलन समारोह में स्थानीय निर्भीक जागरूक पत्रकारों को डायरी एवं अंग वस्त्र से संस्था की ओर से सम्मानित किया गया दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव कुमार को सूरज कुमार को,पब्लिक न्यूज़ के नरेश आनंद को रितिक राज प्रभात खबर के संजीव कुमार को मोनू सिंह हिंदुस्तान के संजय प्रसाद सिंह को कुणाल कुमार दैनिक भास्कर के प्रिंस कुमार संतोष को नवीन सक्सेना मोबाइल वाणी व सर्कल न्यूज़ के अंकित चौधरी को अभिराम कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता धीरज पासवान ने कहा कि गरीब असहाय लाचार लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है और हम निर्धन छात्र छात्राओं को यथासंभव संस्था के साथ मिलकर मदद पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य करण गौतम सुंदरम सिंह जय मंगल सिंह विधान कुमार शर्मा कृष्णा कुमार कुणाल कुमार समारोह में अपना-अपना विचार प्रकट किए। अंत में संस्था के संरक्षक श्री राम दिलीप पासवान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किए एवं समारोह की समापन की घोषणा किये।

मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों कोविड-19 की जांच के दौरान 9 नए संक्रमित शनिवार को मिलने से लोगों में हड़कंप मच गई एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 41 इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं जरूरत के अनुसार ही लोग बाहर निकले मार्क्स एवं से रिटायर का प्रयोग अवश्य करें सुरक्षित रहना जरूरी है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय मुंगेर में धरहरा प्रखंड के पल्लवी भारती ने प्रखंड प्रमुख कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कोमल कुमारी को 2 वोटों से पराजित किए इस प्रकार से वह विजय घोषित की गई

Transcript Unavailable.

लोगों के सहयोग से बहुत ही जल्द 10 करोड़ वैक्सीनेशन लक्ष्य को पूरा करेगा बिहार - मुंगेर के सभी पीएचसी/सीएचसी क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को किया जा चुका है वैक्सीनेटेड - शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य को सुनिश्चित करने को विभिन्न स्तर पर चलाए जा रहे अभियान बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा साढ़े नौ करोड़ को पार कर चुका है । नए वर्ष 2022 की शुरुआत के साथ ही संभव है कि बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। मुंगेर में 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पूरी संभावना है कि नए वर्ष के शुरुआती कुछ ही दिनों में मुंगेर शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेटेड करने के लक्ष्य को प्राप्त कर ले । यह परिणाम सामुदायिक स्तर पर हर किसी के सहयोग और चुनौतीपूर्ण दौर में भी अपनी जान की परवाह नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्करों में शामिल अन्य विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों के अथक मेहनत से संभव हुआ। प्रदेश में एक और जहाँ कोरोना वैक्सीनेशन का 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो जाएगा वहीं मुंगेर भी इस उपलब्धि में अपनी सशक्त भूमिका निभाएगा, जो संपूर्ण जिलावासियों के लिए इस महामारी से बचाव की दिशा में सबसे सुखद खबर है । इस महामारी को मात देने के लिए बेहतर उपलब्धि भी है। इस उपलब्धि को हासिल करने में स्वास्थ्य विभाग सहित आईसीडीएस, जिला प्रशासन, जीविका, केयर इंडिया, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ सहित अन्य विभागों के एक-एक पदाधिकारी व कर्मी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता सहित पूरे जिलेवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। - स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के सकारात्मक सहयोग से सफलता की राह पर मुंगेर : सिविल सर्जन डाॅ.हरेन्द्र आलोक ने बताया, पूरे प्रदेश में 10 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़ा के साथ ही मुंगेर भी बहुत जल्द शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेटेड करने की उपलब्धि पूरा कर लेगा । क्योंकि 25 दिसम्बर के आंकड़ों के अनुसार जिला भर के 80 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेटेड करते हुए 10 लाख का आंकड़ा प्राप्त कर लिया गया है। जो इस महामारी से बचाव के लिए सबसे बेहतर उपलब्धि है। किन्तु, यह जिले के तमाम विभागों के एक-एक पदाधिकारी एवं कर्मियों की कडी मेहनत के साथ-साथ पूरे जिले वासियों के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है। इस मुहिम को सफल बनाने में इन सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा है। मुश्किल भरे दौर में भी जहाँ जिले के तमाम विभागों के पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहे। वहीं, सामुदायिक स्तर पर लोगों का भी सकारात्मक सहयोग मिलता रहा। मैं जिले वासियों से इस सहयोग को जारी रखते हुए जो भी लोग किसी कारण वश वैक्सीन नहीं ले सके हैं, उनसे जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने की अपील करता हूँ। - जिले में लगातार चलाए जा रहे हैं तमाम अभियान : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार रौशन ने बताया कि इस उपलब्धि में निश्चित तौर पर एक-एक विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का अहम योगदान रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर जिलेवासियों का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा। इसके अलावा लोगों को वैक्सीनेशन कराने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए लगातार तमाम माध्यमों से अभियान चलाकर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। जैसे कि लगातार मेगा ड्राइव के तहत वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन, घर-घर दस्तक वैक्सीनेशन अभियान, 9-टू-9 वैक्सीनेशन सेंटर की स्थापना समेत अन्य अभियान।

मिस प्रिंसेस पटना बनी मुंगेर की सनाया यादव लड़कियों के लिए प्रेरणा हीरो राजन कुमार पेंडामिक चल रहा है चारों तरफ लोग परेशान हैं ऐसे में एक खुशी की अच्छी खबर से मुंगेर के लोगों को थोड़ा अच्छा लगने लगा है एक तरफ अंतराष्ट्रीय स्तर पर हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर पूरी दुनिया को भारत मां के प्रति सम्मान पैदा कर दे रही हैं दूसरी तरफ सनाया यादव मुंगेर की बेटी ने मिस प्रिंसेस का ताज अपने नाम करके हम सबका मान बढ़ाया है ये सारी बातें सनाया के हाथ से बनी चाय की चुस्की लेते लेते हीरो राजन कुमार ने कही, समाजसेवक पप्पी भाई के साथ बाबा मुकेशानंद , बफ्टा के आर्टिस्ट के साथ मिस बिहार के घर पहुंचे हीरो राजन कुमार ने सबों को नवबर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी और कहा मुंगेर की बेटी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़े मेरा और मेरी टीम का सहयोग हमेशा रहेगा। मिस पटना प्रिंसेस ने भी मुंगेर पुत्र हीरो राजन कुमार के अभिनय की तारीफ की और कहा चार्ली चैपलिन की कामेडी को जिंदा कर देने वाले का मैं बहुत रेस्पेक्ट करती हूं वैसे भी हीरो राजन कुमार को पूरी दुनियां चार्ली चैपलिन के रूप में जानती है मुंगेर की पहली हिंदी फिल्म शहर मसीहा नहीं के जनक से मिलकर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं , पप्पी भाई जी के सपोर्ट को मैं कभी भूल नहीं सकती इस मौके पर हीरो राजन कुमार ने स्वरचित कविता मैं बिहार हूं सुना कर लोगों को बिहार और मुंगेर के बारे में बताया जिसकी सभी ने तारीफ की। पत्रकार लाल रंजन ने मिस बिहार को बधाई दी और पहचान लाइव फाउंडेशन के नेशनल ब्रांड एम्बेसडर हीरो राजन कुमार का मुंगेर के प्रति सच्ची लगन की तारीफ करते हुए कहा सदियों में ऐसा नेक अभिनेता पैदा होता है। इंडियन आर्मी में काम कर के लौटे समाजसेवक पप्पी भाई ने कहा सनाया यादव को हर संभव मदद करेगें मैं हीरो राजन कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं की उन्होनें अपना कीमती वक्त निकाल कर हम सब को दिया।मिस बिहार सनाया यादव के चेहरे की खुशी से साफ जाहिर हो रहा था अब जल्द ही उसके सारे सपने पुरे होगें।