सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिसमें 29 पुरुष तो 19 महिला शामिल है इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि महामारी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं लोग सावधान रहें मार्क्स का प्रयोग करें सैनिटाइजर का प्रयोग करें बेवजह भीड़ भाड़ में ना जाए तभी वह सुरक्षित रह सकते हैं।

राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने मुंगेर के जिला अधिकारी द्वारा मुंगेर किला का जिर्नोधार एवं सोदर्यकरण हेतु किया गया निरिक्षण को सराहनीय कदम बताया।वही इन्होनें कहा की मुंगेर का यह किला हमारे इतिहास से जुडा हुआ है ज्ञात हो की मुंगेर के इस किला का निर्माण राजा जड़ासंध के द्वारा कराया गया था वही जब मुगल राजा मीरकासीम ने मुंगेर को अपने राज का राजधानी बनाया था तब इस किला को ठीक ठाक करा कर इसको और मजबुत बनाया था जिसका मुंगेर के इतिहास में लिखा गया है।राजा अपनी सुरक्षा को और मजबुत करने के लिए इसके तीनों ओर गंगा से जोड़ दिया था जिससे दुशमन इस में प्रवेश नही कर सके।मुंगेर के जिला अधिकारी का यह कदम काफी सराहनीय है अगर मुंगेर किला को अपने पुराने स्वरूप में लाया जाता है तो इससे मुंगेर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ मुंगेर का अर्थिक विकास होगा।साथ ही साथ इन्होनें आगे कहा की मुंगेर किला को अवैध रूप से कब्जा कर इसके साथ छेड छाड़ किया जा रहा है जिसको अबिलंब रोका जाना चाहिऐ वही किला के खाई को फिर से पुनर्जीवित किया जाना चाहिए और इसमें नौका विहार के लिए तैयार किया जाए जो की मुंगेर की जनता का चिर लंबित मांग है।इसके साथ ही मुंगेर के और कई तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थल है जिसका भी विकास किया जाना चाहिए जैसे सीताचरण,चंडिका स्थान,पीर पहाड़,सीताकुण्ड़,मीर कासीम का सुरंग,काली पहाडी,खड़गपुर झील,तारापुर का शहीद स्थल,थाना सहित कई धरोहर है।

शनिवार को मुंगेर जिले में 15 नए संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि 15 संक्रमित में 11 पुरुष तो4 महिला शामिल है जिसमें सदर प्रखंड में 10 बरियारपुर में 2 जमालपुर में 1 असरगंज में 2 उन्होंने बताया कि लोक को सतर्क रहने की जरूरत है मार्क्स अवश्य लगाएं सैनिटाइजर का प्रयोग करें इधर-उधर बेवजह ना घूमने तभी सुरक्षित रह सकते हैं।

हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर निवासी दिलीप कुमार पासवान बताता है कि वह 1 सप्ताह पहले 19 केजी वाला गैस भरवाया था ग़ालिमपुर इंडियन गैस एजेंसी के पास लेकिन गैस सिलेंडर मात्र 1 सप्ताह में खत्म हो गया जबकि पहले भी उसी सिलेंडर को उसी के पास भरवाते तो एक महीना से ज्यादा चलता था लेकिन इस बार 1 सप्ताह में ही खत्म हो गया एजेंसी के मालिक को शिकायत करने के बाद भरोसा दिलाया है कि जांच पड़ताल के बाद करवाई किया जाएगा

आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

सदर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर दुर्गा स्थान के पास सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के समय स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के किनारे 2 दिन के नवजात शिशु को रोते हुए देखा ।कपड़े में लपेटे बच्चों को स्थानीय ग्रामीणों ने कौड़ा मैदान स्थित सीटी क्रिटिकल निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलते ही सदर बीडीओ विकास कुमार ने निजी नर्सिंग होम पहुंचकर चिकित्सक से बातचीत किए। चिकित्सक से बात करने के बाद उन्होंने बाल संरक्षण विभाग को इसकी जानकारी दी। तत्पश्चात बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारी ने वहां पहुंचकर बच्चे को अपनी देखरेख में उसकी इलाज शुरू करवाये।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल एवं शिकायत के लिए 104 पर करें संपर्क - मातृ एवं शिशु मृत्यु की सूचना भी दे सकते हैं - मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि मुंगेर, 02 जनवरी 2022 : स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं लोगों तक इसकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी को सुदृढ़ करने की दिशा में भी गंभीर है। इसको लेकर सरकार ने 104 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकीय सेवा को सुदृढ़ करने, उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने , अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने एवं समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना है। यदि आपको सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, दवा, स्वास्थ्य सुविधा आदि से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का उत्तर जानना हो तो आप 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इनसे जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत एवं सुझाव के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी नंबर प्रदान किया जाता है। जिसकी सहायता से वह बाद में अपने शिकायत की स्थिति जान सकते हैं। 104 के तहत प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं - विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा सामान्य रोगों की जानकारी - कोरोना संबंधित जानकारी - आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी - चिकित्सकीय सेवा संबंधित सलाह, सुझाव एवं शिकायत -मनोरोग संबंधित चिकित्सकीय परामर्श - मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देना मातृ एवं शिशु मृत्यु की भी कर सकते हैं रिपोर्टिंग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही रिपोर्टिंग पर भी विशेष बल दिया जा रहा है । इसको लेकर सरकार गंभीरता पूर्वक कार्य भी कर रही है। इसको लेकर सरकार ने पहल करते हुए आम जनों से 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देने की अपील भी कर रही है. मातृ मृत्यु की समय अवधि गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद 42 दिनों तक रखी गयी है. अगर किसी भी व्यक्ति को इसके संबंध में जानकारी मिलती है तब वह 104 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। मातृ मृत्यु की जानकारी देने वाले को सरकार की तरफ से 1000 रूपये की प्रोत्साहान राशि देने का भी प्रावधान किया गया है। यह राशि मातृ मृत्यु के सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए लाभ : सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कहा कि 104 टोल फ्री नंबर का लाभ सभी को उठाना चाहिए । इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है. वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोटिंग को बढ़ाने के लिए भी 104 टोल फ्री नंबर को प्रचारित करने की जरूरत है । मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही जानकारी इससे स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहयोग करता है। इसलिए आम जनों से अपील है कि वह 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग जरुर करें ।

शनिवार को बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारक चक बगीचा निवासी एक युवक को दबंगों द्वारा मारपीट कर गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें युवक जख्मी हो गए ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही दबंग द्वारा महिला के साथ भी मारपीट कर वहां से निकल गए इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई

शनिवार को मुंगेर के नए डीआईजी संजय कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किए 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने लोगों को संदेश दिए लोग भय मुक्त रहे किन्ही को कोई कठिनाई नहीं होगी हमारे क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होगी हमारी नजर सभी लोगों पर रहेगी।

शुक्रवार को शपथ ग्रहण के अंतिम दिन तारापुर दियारा पंचायत के उप मुखिया पद हेतु प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें शोभा देवी एवं नवीन कुमार शामिल थे नामांकन के बाद मतगणना कराया गया जिसमें शोभा देवी को 7 मत आए तो नवीन कुमार को 8 मत आए जबकि एकमत रद्द भी हुआ इस प्रकार से एक मत से नवीन कुमार तारापुर दियारा पंचायत के उप मुखिया कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए वही उनके समर्थकों में खुशी का लहर था वहीं उप मुखिया द्वारा बताया गया कि यह जीत हमारी नहीं हमारे तमाम वार्ड सदस्य एवं हमारी जनता की है मैं अपनी ओर से तमाम जनता को यह कहना चाहता हूं आपने जो मुझ पर विश्वास जताया उस पर मैं खरे उतरने का काम करूंगा सबका साथ सबका विश्वास यही होगा मेरा प्रयास ।