बुधवार को जिला स्कूल के मैदान में चल रहे सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए एसडीओ खुशबू गुप्ता ने व्यापारियों को निर्देश दिया कि आप लोग यह जगह खाली कर दें यह बच्चे की खेलने की मैदान है बच्चे की भविष्य आप लोग को 2014 में अस्थाई रूप में 13 14 दिनों के लिए यह मैदान दिया गया था पर अब तक आप लोग इसी मैदान में अपना व्यवसाय कर रहे हैं आप लोग को चिन्हित कर स्थाई जगह दिया जाएगा।
कासिम बाजार थाना पुलिस ने दो हथियार तस्कर को चार देसी कट्टा एक पिस्टल 31 जिंदा कारतूस के साथ संदलपुर चौबटिया से गिरफ्तार किया गिरफ्तार युवक सूरज कुमार एवं बृजभूषण के रूप में पहचाना गया इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दिए
बुधवार को मुंगेर सदर अस्पताल के मेन गेट के पास खुले आसमान के नीचे रिमझिम बारिश में अपने कार्य में तात्पर्य दिखे स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य कर्मी से बातचीत के दौरान पता चला कि हम लोग को विश करने हेतु कार्य में लगाए गए हैं पर हमारे पास बारिश से बचाव का कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए हम लोग किसी तरह से यही चिट्ठा काटने वाले कैंपस में लोगों का कोविड-19 जांच कर रहे हैं महामारी जोर से फैली हुई है इसी को देखते हुए लोग उमड़ पड़े हैं लंबी कतार लगी भीड़ है हम लोग अपने कार्य में लगे हुए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 56 वां पुण्यतिथि जिला राजद कार्यालय किला क्षेत्र में मना जिला राजद कार्यालय किला क्षेत्र मुंगेर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 56 वा पुण्यतिथि जिला राजद के उपाध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया ।अपने अध्यक्षीय संबोधन में संजय पासवान ने कहा की शास्त्री जी गांधीवादी मूल्यों से समृद्ध, नैतिकता, इमानदारी और सादगी के प्रतीक थे ।राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहा शास्त्री जी का आकस्मिक निधन आज के ही दिन 1966 में तत्कालीन सोवियत रूस के ताशकंद में पाकिस्तान से युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर के कुछ ही घंटों बाद रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया, जो देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा जब देश के सामने अन्य की समस्या थी साथ ही साथ देश की सुरक्षा भी खतरे में थी तो शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के किसान एवं जवानों को एक नई ऊर्जा प्रदान किया। परिणाम स्वरूप देश में हरित क्रांति आई और भारत अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गया। साथ ही भारत के जवानों ने पाकिस्तान को युद्ध में धूल चटा दी। इस बैठक में राजद एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक ,जमालपुर राजद नगर अध्यक्ष मंटू यादव, राजद नेता विकास चंद्र यादव ,पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार, शकील अहमद ,राजकुमार चौधरी उपस्थित थे।
धरहरा (संवाददाता):- सोमवार को धरहरा थाना क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय धरहरा के समीप बीति रात्रि चोरो ने एक घरेलू सामाग्री के गोदाम मे शटर व दिवार तोड़कर लाखो रुपये के सामाग्री की चोरी की घटना को अंजाम दिया। महगामा पंचायत के जसीडीह निवासी पीड़ित व्यवसायी केशव कुमार मंडल ने बताया कि अनुराधा ट्रेडर्स नाम से मैं कई कंपनी का एजेंसी लिया हूँ जिसमे घड़ी सर्फ ,घड़ी साबुन, रियल गोल्ड चायपत्ती, नुडल्स मैगी, यूनीविक बिस्कुट, कैण्डीलेक चाकलेट एवं कुरकुरे नमकीन सहित अन्य सामान्य की चोरी चोरो ने कर लिया जिसका अनुमानित लागत लगभग आठ लाख रुपया होगा। पीड़ित व्यवसायी ने कहा कि औडा़बगीचा निवासी बिष्णुदेव यादव का मकान जो वन विभाग कार्यालय धरहरा के समीप है तीन वर्षो से किराए पर लेकर गोदाम खोल रखा हूँ जिस गोदाम मे विभिन्न तरह के सामाग्री रखा था लेकिन चोरो ने सोमवार की बीती रात्रि मेरे गोदाम के पीछे वाले शटर के गेट का ताला व दिवार तोड़कर मेरे लाखो रुपये के गोदाम मे रखे सामाग्रीयो की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित व्यवसायी ने धरहरा थानाध्यक्ष से अविलम्ब चोरो के विरुद्ध कारवाई कर सामाग्री की बरामदगी की माँग किया है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है । घटनास्थल का मुआयना किया गया है । चोरो को चिन्हित कर कारवाई की जाएगी।
धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा पंचायत में चार दिनों के अंदर दो हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है जहां शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजकुमार मंडल की गला दबाकर हत्या कर रहे हैं तो वहीं सोमवार की शाम अपराधियों ने अपने सगे भतीजे व हिलव्यू होटल के मालिक की धारदार हथियार से वार कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी। लगातार हो रही हत्या से ऐसा लग है कि जैसे अपराधियों में पुलिस का कोई भी भय नहीं बचा है। ऐसे में ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।
धरहरा (संवाददाता):- जिस सगे चाचा ने अपने भतीजे को बचपन में अपनी गोद में खेलाया था साथ में अपने हाथों से खिलाया था आज वही चाचा अपने भतीजे को दर्दनाक मौत के घाट उतारने में जरा भी नहीं हिचकिचाया। मामला धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा पंचायत के सुंदरडीह गांव का है जहां एक सगे चाचा विजय यादव ने सोमवार की शाम जमीनी विवाद में अपने सगे भतीजे राकेश रंजन उर्फ रिक्कू यादव के ऊपर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। चाचा कि इस हैवानियत का नजारा देख आसपास के ग्रामीणों का कलेजा भी दहल उठा किंतु कोई भी डर से उस हैवान चाचा को रोकने उसके नजदीक नहीं गया। लोगों में डर था की कहीं यह हैवान बचाने गए लोगों पर ही हमला ना कर दे। प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि रिक्कू यादव खलिहान पर धान का बंटवारा करने आए थे कि तभी चाचा और भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते चाचा विजय यादव घर से गरासा ले आया और अपने भतीजे पर वार कर दिया ग्रासे की वार से घायल रिंकू यादव जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे किंतु चाचा का मन तब भी नहीं भरा और उसने अपने भतीजे के सर पर लगातार ग्रासे से कई वार किए जिससे उसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गया।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है मां-बाप,पत्नी,बेटा-बेटी सहित ससुराल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सनद रहे कि राकेश रंजन का जमालपुर रेलवे स्टेशन के सामने एक चर्चित हिल- व्यू नाम का होटल है जिसका वे संचालन करते थे।
व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.03.2022 को पूर्वाह्न 10ः30 बजे ए.डी.आर. भवन तथा व्यवहार न्यायालय मुंगेर परिसर में शमनीय फौजदारी वाद, एन.आई. एक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत वाद, धन वसूली वाद, बैंकिंग, बीमा, मोटर दुर्घटना दावा न्यायिधिकरण वाद, श्रम संबंधी मामले, बिजली और पानी के बिल संबंधि तमामले, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण का मामला, सेवा वाद (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृति लाभो से संबंधित मामला), राजस्व वाद (केवल जिला न्यायालयों एवं उच्च न्यायालयों में लंबित), अन्य दीवानी मामले (किराया, सुखाधिकार, निषाघाज्ञा वाद, विनिर्दिष्ट कार्य वाद), वन अधिनियम, अन्य सुलहनीय वादों प्रीलिटीगेसन तथा पोस्ट प्रीलिटिगेसन से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।
सोमवार को मुंगेर जिले के मंडल कारा मुंगेर में कोरोना ने अपना पैर फैला दिए 9 कैदी संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी जेलर सोहनलाल ने दिए उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आए सभी कैदियों का जांच कराया जा रहा है ताकि यह पता चल सके और कैदी भी तो संक्रमित नहीं है।
सोमवार को सदर अस्पताल के मेन गेट पर कोविड-19 जांच करानेआए लाल दरवाजा निवासी से सदर अस्पताल में तैनात गार्ड द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है वहीं अन्य गार्ड द्वारा दोनों व्यक्ति को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया।
