प्रतिदिन 2200 आरटीपीसीआर व 90 तक ट्रूनेट जांच बढ़ाने का निर्देश - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने डीएम व सीएस को जारी किया पत्र - राज्य भर में प्रतिदिन 91100 आरटीपीसीआर और 3400 ट्रूनेट टेस्ट निर्धारित किया गया है लक्ष्य मुंगेर, 13 जनवरी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण के साथ - साथ प्रतिदिन कोरोना की जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला में प्रतिदिन आरटीपीसीआर व ट्रूनेट जांच बढ़ाने का निर्देश मिला है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार के द्वारा सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को पत्र के अनुसार प्रतिदिन आरटीपीसीआर और ट्रूनेट जांच का संशोधित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार मुंगेर में प्रतिदिन 2200 आरटीपीसीआर और 90 ट्रूनेट जांच करने का निर्देश दिया गया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुये अधिक से अधिक लोगों की आवश्यक जांच करने का निर्णय लिया गया है। विभागीय निर्देश के अनुसार कोविड संक्रमण से उत्पन्न वर्तमान स्थिति में कोविड जांच को बढ़ाने के उद्देश्य से आरटीपीसीआर तथा ट्रूनेट के जिलावार लक्ष्य को पुन: संशोधित किया गया है। इस अनुरूप जांच की संख्या बढ़ायी गई है। संक्रमण की बढ़ती संख्या व विभाग से मिले निर्देशों के बाद सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को रोजाना लक्ष्य की प्राप्ति के लिये कहा गया है। दूसरी तरफ जिला में कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। कई जगहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है । लोगों से कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही जिला में कई जगह पर जांच के साथ सघन टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत 15 से 18 वर्षीय किशोरों का टीकाकरण एवं 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रीकॉशनरी डोज देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को भी प्रीकॉशनरी डोज लगायी जा रही है। दवा किट मुहैया कराने का निर्देश : उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार रैपिड एंटिजन किट से जांच के बाद संक्रमित लोगों के बीच दवा किट मुहैया कराने का निर्देश है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर व ट्रूनेट जांच के बाद पॉजिटिव मिलने पर संबंधित मरीज को इंडिया पोस्ट से बीएमएसआइसिल की ओर से दवा किट भी मिलेगा । ताकि इससे मरीजों को ससमय उपचार शुरू हो सके। मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर विभाग की ओर से यह पहल की गई है। जांच के बाद मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। घर पर संक्रमितों को दवा मिलने से सुविधा बढ़ जाएगी । किट में दी जा रही दवा व मास्क : स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिये गये किट में एजीथ्रोमाइसिन , विटामिन सी , मल्टीविटामिन , जिंक टैबलेट , पैरासिटामोल देने को कहा गया है । कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी एहतियात बरती जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 13/01/22 को मुंगेर के पुर्व सासंद सह भारत सरकार के पुर्व शिक्षा मंत्री स्व डी पी यादव के जंयती पर पुरबसराय स्थित बसंती तलाब के महादलित टोला के 101 परिवार के बीच डी पी यादव फाउण्डेशन के अध्यक्ष अपरा यादव,शुभ्रा यादव,एवं व्रजेन्दु यादव के सौजन्य से कंबल वितरण शीतल महाशय सोसाईटी के महामंत्री मनीष यादव,कोषाध्क्ष शिशिर कुमार लालु ने संयुक्त रूप से 101महादलित परिवार के बीच कबंल वितरण किया।इस अवसर पर शिशिर कुमार लालु ने कहा की स्व यादव हमेशा समाज के बचित,शोषित परिवार के लोगों को मुख्यधारा में लाने के साथ साथ उनकी अर्थिक विकास के लिए चिंतित एवं प्रयतनशील रहते थे और मानव सेवा को सचा धर्म मानते थे।वही मनीषयादव ने कहा की स्व यादव हमेशा कहा करते थे की जब तक गांव का विकास नही होगा तब तक देश के विकास की बात करना झुठा सपना है।वही इस अवसर पर दिनेश यादव ने कहा डी पी यादव फाउण्डेशन के अध्यक्षा अपरा यादव,शुभ्रा यादव,ब्रजेन्दु यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की समय समय पर लोगों की मदद करना सच्ची मानव सेवा है।इस अवसर पर कुन्दन कुमार,सिक॔दर,संजय,सौरव,रौहीत,नीतिश,अमन,रामकुमार मुख्यरूप से उपस्थित थे।

गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता ने थोक सब्जी व्यवसाय के साथ एक आवश्यक बैठक अनुमंडल कार्यालय में की जिसमें उन्होंने बताया कि आप लोगों को सफियाबाद कृषि बाजार समिति में थोक सब्जी व्यवसाय का कार्य करना है जो आप लोग के लिए स्थाई होगा जिला स्कूल का खेल मैदान आप लोग खाली कर दें बच्चों की खेलने की चीज है वही व्यवसाय द्वारा निर्णय लिया गया कि हम लोग अपने निर्धारित स्थान बाजार समिति सफियाबाद में 1 सप्ताह के अंदर चले जाएंगे और जिला स्कूल का मैदान खाली कर देंगे।

गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरपुर में केस नहीं उठाने को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है गोली लगने से रिजवना बेगम एवं उनका पुत्र अजहर जख्मी हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया जा रहा है परिजनों तबरेज द्वारा मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि यह लोग हमारे पिता को 2014 में हत्या कर दिए थे इसी को लेकर केस चल रहा है इन लोगों द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी आज हमारे घर पर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें हमारे चचेरे भाई एवं चाची बुरी तरह जख्मी हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल चल रहा है।

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 193 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है तभी वे सुरक्षित रहेंगे कोविड गाइडलाइन का लोक पालन करें मार्क्स लगाए सैनिटाइजर का प्रयोग करें बेवजह घर से बाहर ना निकले तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया कंबल

बिजली मिस्त्री मौत मामले में यूडी केस दर्ज

गरीब व असहाय निर्धनों के बीच बांटा गया कंबल

दहेज अधिनियम के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

एससी एसटी अधिनियम मामले के नामजद अभियुक्त भेजें गए जेल