बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 96 नए संक्रमित मरीज पाए गए जिसमें 68 पुरुष तो 28 महिला शामिल है एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 1240 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोग कोविड-19 का गाइडलाइन का हंड्रेड परसेंट पालन करें तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे।

रविवार को ऑल इंडिया चंद्रवंशी सेवादल बीकापुर में निस्सहाय लोगों के बीच कमल एवं माक्स का वितरण किया गयासंस्था के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि बढ़ती ठंड एवं बढ़ती माहवारी को देखते हुए कमल एवं माक्स का वितरण संस्था द्वारा किया जा रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन विधिवत सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण के हाथों वर्चुअल के माध्यम से किया जाएगा इस मौके पर सभी मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं वह 1:00 बजे किला परिषद क्षेत्र में हमारे नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने की कृपा करें इसकी राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद भाई ने दिए इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह के साथ सभी राजद नेता उपस्थित रहेंगे

किला क्षेत्र स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले एमएलसी चुनाव में राजद के संभावित उम्मीदवार अजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने हेतु तारापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकर्ता की एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजद प्रत्याशी अजय सिंह, तारापुर विधानसभा के प्रत्याशी अरुण शाह, झाझा से राजद के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव ,जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,संजय पासवान ,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संभावित प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि मुझे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हमें राजद उम्मीदवार के रूप में एमएलसी चुनाव लड़ने की स्वीकृति प्रदान की है ।उन्होंने राजद परिवार के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा भरोसा दिलाया।

भाजपा मीडिया प्रभारी फनी भूषण सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जिस तरह का बयान बाजी जदयू के प्रवक्ता द्वारा की जा रही है ।इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए। ऐसी घटिया और संकीर्ण मानसिकता रखकर राजनीति नहीं की जाती। ऐसी सोच रखने वाले प्रवक्ता को जदयू जल्द से जल्द निष्कासित करें ।भाजपा अपने संकल्पों व मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रही है ।इसका उदाहरण है कि जदयू को विधानसभा में कम सीट मिलने पर भी अपने वायदे के अनुसार नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हम लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ हैं। बेकार बयान बाजी को भाजपा परिवार पूरी तरह विरोध करती है।

मुंगेर रेल सह सड़क पुल का एप्रोच पथ का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है इसका उद्घाटन एक बार फिर टल गया है इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को होना था l लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण तिथि को बढ़ाकर 16 जनवरी कर दिया गया था lइस स्थिति पर भी उद्घाटन टल गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह उद्घाटन समारोह अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है मुंगेर के श्रोता देखते हैं यह आदेश 2021 में भी टला और 2022 में भी टला देखना है,कि आगे कब तक मुंगेर रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन होता है l

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : स्वास्थ्य कर्मियों व एनसीडी क्लीनिक के मरीजों की बनेगी डिजिटल आईडी - आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा - कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को दिया आवश्यक दिशा निर्देश मुंगेर, 15 जनवरी। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों और अच्छी व्यवस्था के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की हैं। ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार नई घोषणाएं की जा रही हैं। सरकार के नए दिशा निर्देश के अनुसार अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों व एनसीडी क्लीनिक में इलाजरत मरीजों की डिजिटल आईडी बनाई जाएगी। प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक की डिजिटल आईडी बनाई गई है। वहीं अब प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के सभी कर्मियों की भी डिजिटल आईडी बनाई जाएगी । इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा http://facility.abdm.gov.in पर पंजीयन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा राज्य के सभी जिला के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। आने वाले दिनों में जिला स्तर से प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक को नोडल ऑफिसर एवं जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को जिला वेरिफायर बनाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने भी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत रोगी को एक आईडी कार्ड दी जाएगी। जिस पर उसका सारा मेडिकल डाटा डिजिटल स्टोर होगा। जैसे कि उसके इलाज, डिस्चार्ज,ब्लड ग्रुप, रिपोर्ट्स , डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन और दवाइयों से संबंधित जानकारी आदि होगी। डिजिटल हेल्थ कार्ड 14 डिजिट की होगी। इस कार्ड पर एक यूनिक क्यूआर कोड होगा। योजना के तहत लाभार्थियों के आलावा डॉक्टर, सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल, क्लीनिक, डिस्पेंसरी आदि सबको जोड़ा जायेगा। बिना यूज़र की जानकारी के डिटेल्स नहीं देखी जा सकती है। उनके पास पासवर्ड और ओटीपी होना चाहिए। मरीज को अपना इलाज करवाने के लिए पुर्जा/ रिपोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीज का सारा डाटा इस हेल्थ आईडी कार्ड में स्टोर होगा और हेल्थ आईडी के माध्यम से डॉक्टर मरीज का सारा डाटा देख पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल क्लीनिक तथा डॉक्टर सभी एक केंद्रीय सरवर से जुड़े होंगे। इस योजना के अंतर्गत हेल्थ आईडी कार्ड लेने वाले नागरिकों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जिसके माध्यम से वह सिस्टम में लॉगिन कर सकेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य : - स्वास्थ्य सुविधाओं को कुशल बनाना। - सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना। - नागरिकों के स्वास्थ्य डेटाबेस को गोपनीय रखना। - डेटाबेस को समय पर उपलब्ध करवाना। - हेल्थ केयर सुविधाओं को सुलभ बनाना। क्या है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन ? नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत देश के डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे को एकत्रित किए जाने का एक प्रयास है। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा कई ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आए। हेल्थ आईडी कार्ड भी नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का एक हिस्सा है। जिसके माध्यम से सभी मरीज का स्वास्थ्य संबंधित डाटा इस आईडी कार्ड में डिजिटल स्टोर किया जाएगा।

शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 288 नए संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं लोग सावधान रहें तभी सुरक्षित रह पाएंगे।

हीरो राजन कुमार ने दिल्ली में रिहर्सल के दौरान दही चूरा खाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 26 जनवरी परेड में राष्ट्रीय कलाकार के रूप में भाग ले रहे फिल्म अभिनेता राजन कुमार राष्ट्रीय रंगशाला कैम्पस में मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया और अपने मां से मोबाइल पर बात की और आशीर्वाद लिया, मां ने कहा मेरा बेटा देश के खातिर करोना में भी घर से दूर रह कर काम कर रहा है पूरे बिहार की मां का आशीर्वाद है तेरे साथ है ईमानदारी से अपना बेस्ट देना, राजन ने भावुक होकर बिहार के लोगों का आभार व्यक्त किया। आज का रिहर्सल काफी लंबा चलने वाला है पर तिलकुट खाकर थकान को भूलने वाले राजन कुमार पूरे उत्साह से रिहर्सल करने में लगे है।भारत माता की जय हो से पूरा रंग शाला गूंज रहा है मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हीरो राजन कुमार ने कहा जिस प्रकार मिट्टी का गीलापन पेड़ की जड़ को पकड़ कर रखता है ठीक उसी तरह से शब्दों का मीठापन भी,मनुष्य के रिश्तों को पकड़ कर रखता है। हीरो राजन कुमार ने अपने अपील में देश के लोगों से ओमिक्रॉन वायरस से बचाव के लिए मास्क को अपनाने की बात कही।

मिशन परिवार विकास अभियान: 29 जनवरी तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा - 10 से 16 जनवरी तक मनाया जा रहा है सम्पर्क सप्ताह - तैयारियों को ले 5 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में हुई थी बैठक मुंगेर, 14 जनवरी। जिला में मिशन परिवार विकास अभियान 10 से 29 जनवरी तक संचालित होगा। 17 से 29 जनवरी तक जिलाभर के सभी पीएचसी और सीएचसी क्षेत्र में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा । पूरे अभियान की मॉनिटरिंग , संबंधित पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) करेंगे। अभियान की सफलता के लिए अभियान शुरू होने से पूर्व विगत 5 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी नवीन कुमार कि अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभाग जैसे समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस), समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका और महादलित विकास मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी है। इस बैठक में मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक के अलावा मुंगेर के सभी पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आईसीडीएस की डीपीओ, सभी प्रखण्ड की सीडीपीओ, जीविका के डीपीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू हुए मिशन परिवार विकास अभियान को पांच भागों में विभक्त किया गया है। 1. मिशन परिवार विकास अभियान पूर्व योजना - इसके तहत विगत 5 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई । 2. दम्पत्ति सम्पर्क सप्ताह (10 से 16 जनवरी)- इसके तहत सभी सभी पीएचसी और सीएचसी के एमओआईसी के नेतृत्व में आईईसी मैटेरियल के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 3. परिवार नियोजन दिवस का आयोजन : इसके तहत जिला भर के सभी स्वास्थ्य संस्थान में आगामी 21 जनवरी को परिवार नियोजन दिवस मनाया जाएगा । 4. परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा (17 से 29 जनवरी) - इसके तहत जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन की गतिविधियां संचालित की जाएगी। 5. अभियान की समाप्ति के बाद समेकित भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन - इसके तहत 1फरवरी तक उक्त प्रतिवेदन को क्षेत्रीय कार्यक्रम इकाई या परिवार कल्याण कोषांग के ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करना है। केयर इंडिया मुंगेर की परिवार नियोजन समन्वयक (एफ़पीसी) तस्नीम रजि ने बताया कि दम्पति सम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिए आईईसी मैटेरियल के रूप में जिला भर में एमपीवी के 16 फ्लैक्स , अंतरा एमपीए के 14 फ्लैक्स बैनर,पोस्ट पार्टम एफपी के 11 फ्लैक्स , पोस्ट एबॉर्शन एफपी के 11 फ्लैक्स बैनर और एफपी कमोडिटीज के 16 फ्लैक्स बैनर सभी पीएचसी और सीएचसी के बीच वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी से शुरू हो रहे परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के पहले दो दिन सभी पीएचसी/सीएचसी क्षेत्र में 17 और 18 जनवरी को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला भर में कुल 915 महिला बंध्याकरण, 55 पुरुष नसबंदी, 315 पीपीआईयूसीडी/ पीएआईयू सीडी, 1570 आईयूसीडी और 1910 एमपीए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।