किला क्षेत्र स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले एमएलसी चुनाव में राजद के संभावित उम्मीदवार अजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने हेतु तारापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकर्ता की एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजद प्रत्याशी अजय सिंह, तारापुर विधानसभा के प्रत्याशी अरुण शाह, झाझा से राजद के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव ,जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,संजय पासवान ,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संभावित प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि मुझे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हमें राजद उम्मीदवार के रूप में एमएलसी चुनाव लड़ने की स्वीकृति प्रदान की है ।उन्होंने राजद परिवार के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा भरोसा दिलाया।