हीरो राजन कुमार ने दिल्ली में रिहर्सल के दौरान दही चूरा खाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 26 जनवरी परेड में राष्ट्रीय कलाकार के रूप में भाग ले रहे फिल्म अभिनेता राजन कुमार राष्ट्रीय रंगशाला कैम्पस में मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया और अपने मां से मोबाइल पर बात की और आशीर्वाद लिया, मां ने कहा मेरा बेटा देश के खातिर करोना में भी घर से दूर रह कर काम कर रहा है पूरे बिहार की मां का आशीर्वाद है तेरे साथ है ईमानदारी से अपना बेस्ट देना, राजन ने भावुक होकर बिहार के लोगों का आभार व्यक्त किया। आज का रिहर्सल काफी लंबा चलने वाला है पर तिलकुट खाकर थकान को भूलने वाले राजन कुमार पूरे उत्साह से रिहर्सल करने में लगे है।भारत माता की जय हो से पूरा रंग शाला गूंज रहा है मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हीरो राजन कुमार ने कहा जिस प्रकार मिट्टी का गीलापन पेड़ की जड़ को पकड़ कर रखता है ठीक उसी तरह से शब्दों का मीठापन भी,मनुष्य के रिश्तों को पकड़ कर रखता है। हीरो राजन कुमार ने अपने अपील में देश के लोगों से ओमिक्रॉन वायरस से बचाव के लिए मास्क को अपनाने की बात कही।
