भाजपा मीडिया प्रभारी फनी भूषण सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जिस तरह का बयान बाजी जदयू के प्रवक्ता द्वारा की जा रही है ।इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए। ऐसी घटिया और संकीर्ण मानसिकता रखकर राजनीति नहीं की जाती। ऐसी सोच रखने वाले प्रवक्ता को जदयू जल्द से जल्द निष्कासित करें ।भाजपा अपने संकल्पों व मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रही है ।इसका उदाहरण है कि जदयू को विधानसभा में कम सीट मिलने पर भी अपने वायदे के अनुसार नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हम लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ हैं। बेकार बयान बाजी को भाजपा परिवार पूरी तरह विरोध करती है।
