राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने मुंगेर के जिला अधिकारी द्वारा मुंगेर किला का जिर्नोधार एवं सोदर्यकरण हेतु किया गया निरिक्षण को सराहनीय कदम बताया।वही इन्होनें कहा की मुंगेर का यह किला हमारे इतिहास से जुडा हुआ है ज्ञात हो की मुंगेर के इस किला का निर्माण राजा जड़ासंध के द्वारा कराया गया था वही जब मुगल राजा मीरकासीम ने मुंगेर को अपने राज का राजधानी बनाया था तब इस किला को ठीक ठाक करा कर इसको और मजबुत बनाया था जिसका मुंगेर के इतिहास में लिखा गया है।राजा अपनी सुरक्षा को और मजबुत करने के लिए इसके तीनों ओर गंगा से जोड़ दिया था जिससे दुशमन इस में प्रवेश नही कर सके।मुंगेर के जिला अधिकारी का यह कदम काफी सराहनीय है अगर मुंगेर किला को अपने पुराने स्वरूप में लाया जाता है तो इससे मुंगेर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ मुंगेर का अर्थिक विकास होगा।साथ ही साथ इन्होनें आगे कहा की मुंगेर किला को अवैध रूप से कब्जा कर इसके साथ छेड छाड़ किया जा रहा है जिसको अबिलंब रोका जाना चाहिऐ वही किला के खाई को फिर से पुनर्जीवित किया जाना चाहिए और इसमें नौका विहार के लिए तैयार किया जाए जो की मुंगेर की जनता का चिर लंबित मांग है।इसके साथ ही मुंगेर के और कई तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थल है जिसका भी विकास किया जाना चाहिए जैसे सीताचरण,चंडिका स्थान,पीर पहाड़,सीताकुण्ड़,मीर कासीम का सुरंग,काली पहाडी,खड़गपुर झील,तारापुर का शहीद स्थल,थाना सहित कई धरोहर है।