शुक्रवार को शपथ ग्रहण के अंतिम दिन तारापुर दियारा पंचायत के उप मुखिया पद हेतु प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें शोभा देवी एवं नवीन कुमार शामिल थे नामांकन के बाद मतगणना कराया गया जिसमें शोभा देवी को 7 मत आए तो नवीन कुमार को 8 मत आए जबकि एकमत रद्द भी हुआ इस प्रकार से एक मत से नवीन कुमार तारापुर दियारा पंचायत के उप मुखिया कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए वही उनके समर्थकों में खुशी का लहर था वहीं उप मुखिया द्वारा बताया गया कि यह जीत हमारी नहीं हमारे तमाम वार्ड सदस्य एवं हमारी जनता की है मैं अपनी ओर से तमाम जनता को यह कहना चाहता हूं आपने जो मुझ पर विश्वास जताया उस पर मैं खरे उतरने का काम करूंगा सबका साथ सबका विश्वास यही होगा मेरा प्रयास ।