मिस प्रिंसेस पटना बनी मुंगेर की सनाया यादव लड़कियों के लिए प्रेरणा हीरो राजन कुमार पेंडामिक चल रहा है चारों तरफ लोग परेशान हैं ऐसे में एक खुशी की अच्छी खबर से मुंगेर के लोगों को थोड़ा अच्छा लगने लगा है एक तरफ अंतराष्ट्रीय स्तर पर हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर पूरी दुनिया को भारत मां के प्रति सम्मान पैदा कर दे रही हैं दूसरी तरफ सनाया यादव मुंगेर की बेटी ने मिस प्रिंसेस का ताज अपने नाम करके हम सबका मान बढ़ाया है ये सारी बातें सनाया के हाथ से बनी चाय की चुस्की लेते लेते हीरो राजन कुमार ने कही, समाजसेवक पप्पी भाई के साथ बाबा मुकेशानंद , बफ्टा के आर्टिस्ट के साथ मिस बिहार के घर पहुंचे हीरो राजन कुमार ने सबों को नवबर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी और कहा मुंगेर की बेटी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़े मेरा और मेरी टीम का सहयोग हमेशा रहेगा। मिस पटना प्रिंसेस ने भी मुंगेर पुत्र हीरो राजन कुमार के अभिनय की तारीफ की और कहा चार्ली चैपलिन की कामेडी को जिंदा कर देने वाले का मैं बहुत रेस्पेक्ट करती हूं वैसे भी हीरो राजन कुमार को पूरी दुनियां चार्ली चैपलिन के रूप में जानती है मुंगेर की पहली हिंदी फिल्म शहर मसीहा नहीं के जनक से मिलकर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं , पप्पी भाई जी के सपोर्ट को मैं कभी भूल नहीं सकती इस मौके पर हीरो राजन कुमार ने स्वरचित कविता मैं बिहार हूं सुना कर लोगों को बिहार और मुंगेर के बारे में बताया जिसकी सभी ने तारीफ की। पत्रकार लाल रंजन ने मिस बिहार को बधाई दी और पहचान लाइव फाउंडेशन के नेशनल ब्रांड एम्बेसडर हीरो राजन कुमार का मुंगेर के प्रति सच्ची लगन की तारीफ करते हुए कहा सदियों में ऐसा नेक अभिनेता पैदा होता है। इंडियन आर्मी में काम कर के लौटे समाजसेवक पप्पी भाई ने कहा सनाया यादव को हर संभव मदद करेगें मैं हीरो राजन कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं की उन्होनें अपना कीमती वक्त निकाल कर हम सब को दिया।मिस बिहार सनाया यादव के चेहरे की खुशी से साफ जाहिर हो रहा था अब जल्द ही उसके सारे सपने पुरे होगें।
