प्रखंड कार्यालय बरियारपुर में बुधवार को भी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी रहा।जिसमें बारी-बारी से प्रखंड के पड़िया व नीरपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच सदस्य को प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी व उसके बाद मद्य निषेध को लेकर भी सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया।पड़िया पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी द्वारा उप मुखिया संतोष कुमार तथा सरपंच प्रतिमा देवी द्वारा उप सरपंच शाहिल सुमन को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।वहीं नीरपुर पंचायत के मुखिया मणिकांत शर्मा ने उप मुखिया अंजय कुमार तथा सरपंच मनोज कुमार ने उप सरपंच पूनम कुमारी को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।मौके पर प्रेक्षक डीसीएलआर सदर संजीव कुमार चौधरी व प्रधान लिपिक आशुतोष कुमार के साथ अन्य उपस्थित थे।
