शनिवार को टीका रामपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कृष्णकांत सिंह के साथ उनके 15 वार्ड ने सदर प्रखंड के सभागार में शपथ ग्रहण किए शपथ ग्रहण के बाद उन्हें शराब सेवन नहीं करने का भी शपथ दिलाई गई शपथ दिला रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने इसकी जानकारी दी उन्होंने बताये की शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला योजना पदाधिकारी मोहम्मद इरफान के देखरेख में की जा रही है शपथ ग्रहण मे उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमित कुमार, शिक्षक प्रवेज आलम, गौतम सिन्हा ,रवि भूषण राकेश एवं विकास मित्र अभिषेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे