धरहरा (संवाददाता):- नक्सल प्रभावित लैड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के आजिमगंज पंचायत में नक्सलियों ने गुरुवार की रात बड़ी घटना को अंजाम दिया है। प्रखंड के अजीमगंज पंचायत से श्याम सुंदर टुड्डू के 30 वर्षीय पुत्र नव निर्वाचित हुए मुखिया परमानंद टुड्डू का नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने धारधार हथियार से मुखिया की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही एसटीएफ, जिला पुलिस और दूसरे जिले की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने देर रात शव को बरामद भी कर लिया। पुलिस ने हत्या के पीछे नक्सली सुरेश कोड़ा का नाम बताया है।पुलिस के अनुसार रात लगभग आठ बजे परमानंद टुड्डू घर में था तभी कुछ हथियारबंद नक्सलियों ने उसे घर से ले जाकर धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।घटना की सूचना लड़ैयाटांड पुलिस को स्वजनों ने दी। मुखिया को दो पुत्र और एक पुत्री है। मुखिया का पिता जमालपुर रेल कारखाना में है और भाई आर्मी का जवान है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की मानें तो इस तरह की घटना होने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी जिसको लेकर नवनिर्वाचित मुखिया को कुछ दिनों के लिए घर में नहीं रहने की बात कही गई थी। नक्सिलयों के शिकार बने मुखिया परमानंद टुड्डू को हाल के दिनों में धमकी भी मिल रही थी। मुखिया का गांव मथुरा है और पहाड़ियों के नजदीक है। पुलिस ने मुखिया को घर पर नहीं रहने की बात कही गई थी लेकिन परमानंद को कहां मालूम था कि गुरुवार की रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात हो जाएगी। सनद रहे कि परमानंद टुडू ने योगेंद्र कोड़ा को 99 मतों से हराकर मुखिया के सीट पर अपनी दबिश बनाई थी।

गुरुवार को सड़क पुल का निरीक्षण करने के बाद विधायक प्रणब कुमार ने बताया कि 18 साल का सपना साकार होने जा रहा है 25 तारीख को सड़क पुल का लोकार्पण होने जा रहा है इसलिए मैं अपने जनता से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप लोग अपने घर में पांच दिए जलाए ताकि यह प्रतीत हो कि मेरा 18 साल का सपना साकार हो गया मैं अपने कार्यकर्ता से भी यह कहना चाहूंगा वह लोगों को प्रेरित करें अपने घर में 25 तारीख को शाम में पांच दिए अवश्य जलाएं

गुरुवार को 7 सूत्रीय मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक के पास एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि अभी जो सरकार केंद्र एवं राज्य में चल रही है यह किसान विरोधी सरकार है इसलिए मैं किसान के हित में स किसानके लिए एक दिवसीय धरना कर सरकार उनके अफसरों को सरकार के हित में काम करने के लिए जगाने का काम कर रहा हूं

गुरुवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के मय पंचायत के अंतर्गत तोफिर तेरासी टोला में रामसेवक चौधरी के घर में देर शामअचानक से आग लग गई आग लगने से अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया पर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सभी समान एवं उनके घर जलकर खाक हो गए आग लगने का कारण समाचार चलाए जाने तक पता नहीं चल पाया

लंबित कांडों को त्वरित निपटान हेतु एपीपी/पीपी/डीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ की गयी बैठक। न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के कांडों/परिवादों के त्वरित निपटान हेतु जिला दंडाधिकारी के अध्यक्षता में संग्रहालय सभागार में आज थानावार कांडों का गहन समीक्षा बैठक की गयी। अभियोजन पक्ष से जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, विशेष पीपी, एपीपी, सभी थानाध्यक्ष, सभी अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। विधि प्रभारी श्री कुंदन कुमार ने कांडों के स्वरूप को अलग अलग सूचीबद्ध कर समीक्षा की रूपरेखा को रखी। आम्र्स एक्ट में लंबित कांड, जधन्य अपराध कांड, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार संबंधित कांड, पाॅक्सो कांड, उत्पाद संबंधित कांड आदि स्वरूप के विभिन्न कांडों में अलग अलग कांडवार संबंधित पीपी एवं थानाध्यक्ष से अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। जिला दंडाधिकारी ने बताया कि आज कल यदि कांडों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई पर गिरफ्तारी या कनविक्शन कम हुई है। त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में देरी गवाही का समय पर उपस्थित न होना आदि कांड निष्पादन में देरी का कारण बनता है। उन्होंने कांडवार लक्ष्य के साथ कार्य करने का निदेश दिया। थानावार प्रतिवेदन तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पीपी संयुक्त रूप से साप्ताहिक बैठक करे। उन्होंने कांडवार पंजी संधारित करने का निदेश दिया। जिसकी माॅनिटरिंग जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्तर पर की जाती है। बैंकों में सुरक्षा को लेकर विभिन्न उपायों पर भी निदेश दिये गये है। नियमानुसार सभी बैंकों में सीसीटीवी, अलार्म लगाने का निदेश दिया गया। एलडीएम 20 दिनों के अंदर सभी बैंकों में इस व्यवस्था को सुनिश्चित करायेगे। ग्राहक सेवा केन्द्र थाना एवं बैंक मिलकर नियमित रूप से बैठक करेगे। इसके अतिरिक्त अभियोजन पक्ष के वकीलों के पास लंबित कांडों का विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम पोस्टमार्टम एवं इंज्यूरी रिपोर्ट में देरी होने की बात सामने आयी। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि सात दिनों के अंदर संबंधित प्रतिवेदन अवश्य आ जाय। इसकी सतत माॅनिटेरिंग करते रहे। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती खुशबू गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री विद्यानंद सिंह उपस्थित थे।

ओमिक्रोन वैरिएंट से निपटने को ले डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को दी जा रही है ट्रेनिंग - सदर अस्पताल में दी जा ही पेडिएट्रिक एंड कोविड मैनजेमेंट की ट्रेनिंग - 18 वर्ष से कम के बच्चों और किशारों को सुरक्षित करने को ले गाइडलाइन के अनुसार एहतियात मुंगेर, 23 दिसम्बर। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से राज्य और जिले में सम्भावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से काफी एहतियात बरत रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में सदर अस्पताल मुंगेर, अनुमण्डल अस्पातल तारापुर और जिला के सभी समुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम और एएनएम को पेडिएट्रिक कोविड मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट से संक्रमित मरीजों के केस सामने आने लगे हैं। इससे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशारों के संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि इस आयु वर्ग के बच्चे और किशोर कोरोना वैक्सीनेटेड नहीं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एएनएम स्कूल सभागार में डॉक्टर और जीएनएम स्टाफ को पेडिएट्रिक कोविड मैनजेमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुंगेर सहित पूरे राज्य भर में तेजी से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। मुंगेर के 14 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेटेड किया जा चुका है। वहीं पूरे बिहार में लगभग साढ़े 9 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीनेटेड किया जा चुका है। अगले कुछ दिनों में अपना बिहार 10 करोड़ को वैक्सीनेटेड करने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा । एसएनसीयू मुंगेर के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर बिहार सरकार काफी सजग होकर सेंट्रल गाइडलाइन के अनुसार नियोजित तरीके से डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को पेडिएट्रिक कोविड मैनजेमेंट की ट्रेनिंग दे रही है। इसी के तहत पिछले दिनों पटना के एम्स में विभिन्न जिलों से आए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को पेडिएट्रिक कोविड मैनजेमेंट की ट्रेनिंग दी गई । इस दौरान यह बताया गया कि आने वाले समय में कोरोना संक्रमण की वजह से यदि किसी बच्चे या किशोर को आईसीयू में भर्ती करने की स्थिति पैदा होती है तो सेंट्रल गाइडलाइन के अनुसार उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए बताया गया है। उन्होंने बताया बुधवार और गुरुवार को यहां सदर अस्पताल मुंगेर ,अनुमण्डल अस्पताल तारापुर और सभी सीएचसी और पीएचसी से आए शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा प्रभारी और नर्सिंग स्टाफ को सेंट्रल गाइड लाइन के अनुसार केयर इंडिया के सहयोग पेडिएट्रिक कोविड मैनजेमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि थर्ड वेव के दौरान यदि बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती करने की स्थिति पैदा होती है तो उस दौरान उत्पन्न होने वाली क्रिटिकल कंडीशन को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. पंकज सागर, केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू, दीपिका और वी चांदना सहित विभिन्न प्रखण्डों से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

गुरुवार को राजकीय पशु चिकित्सालय नौवागढ़ी मुंगेर में किसान दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया शिविर में भारी मात्रा में किसान सह पशुपालक उपस्थित हुए शिविर का आयोजन पशु चिकित्सक डॉ मोहम्मद तसलीम अनवर ने किए इस शिविर में खासकर बकरी पालन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई शिविर में लगभग 150 बकरियों को पीपीआर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने हेतु टीका लगाए गए और उसके अलावा 50 बकरियों को कृमि मुक्ति दवा पिलाई गई शिविर में उपस्थित विभिन्न पंचायत के टीका कर्मी राजीव कुमार, दीपक कुमार सिंह, मोहम्मद अफरोज के साथ कुछ दवा कंपनियां भी उपस्थित रहे नट्रीवेट, इण्टांस,विटोकिणोल

देश के महान किसान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया । सर्वप्रथम स्वo चौधरी साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहाकि देश के महान किसान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह देश के अन्नदाता किसानों के हित में कृषि पर आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाया गया था जब देश के अन्नदाता किसान आत्मनिर्भर होकर देश में अधिक फसल उत्पादन कर रहे और खुशहाल जिन्दगी जी रहे थे जिससे देश वासियों को सस्ती दरों पर दलहन, तिलहन की सामग्री मिलता था,आज देश किसान और जन विरोधी सरकार है जिन्होंने देश के किसान विरोधी काला कानून बनाकर उधोगपतियो के हाथों बेचने की शाजिस रची गई जिसमें देश भर के अन्नदाता किसानों को आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ा जो ऐतिहासिक रूप से लम्बी लड़ाई लड़ किसान विरोधी तीन काला कानून सरकार को वापस करने पर मजबूर होना पड़ा। राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जयंती समारोह पर अपने संबोधन में कहाकि हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है और आज की सामंती सरकार द्वारा देश के अन्नदाता किसानों भाईयों को परेशान करने के लिए बीज, खाद्य एवं अन्य कृषि यंत्रों की कीमत में वृद्धि कर दिया गया है सरकारी योजनाओं का लाभ के नाम पर भ्रष्टाचार, कमिशन खोरी का बोलबाला है । मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष सह-प्रवक्ता मंटू शर्मा, युवा राजद जिलाध्यक्ष मोo आसिफ वसीम ,राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू,महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, पंचायती राज प्रदेश सचिव मनीष कुमार,जिला महासचिव रंधीर राय एवं भावानंद कुशवाहा, महानगर नगर निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमार सौरव जयसवाल ,महानगर युवा राजद प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता कौशल किसलय, महानगर युवा राजद उपाध्यक्ष प्रफुल्ल गुप्ता, महानगर युवा महासचिव एजाजुल हक,विक्की यादव, गब्बर यादव सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।

गुरुवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पोलो मैदान मुंगेर में किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3861 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं की यह मुंगेर के लिए अच्छी बात है