मुंगेर जिले के तारापुर में आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन के जिला समन्वयक अपर्णा ने तारापुर विधायक अजय कुमार सिंह वेद कार्ड फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी उन्होंने संस्था की तरफ से सुरक्षित गर्भपात को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि सुरक्षित गर्भपात कानूनी तौर पर मान्य है इस बात की जानकारी आज भी ग्रामीण महिलाओं को नहीं जिसके कारण आज भी गांव देहात की महिलाएं नीम हकीम और झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर अपना जान गवा रही है विधायक अजय कुमार सिंह ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने इस मौके पर विधायक को भेंट स्वरूप दी l

बफ्टा द्वारा मुम्बई में मनाया गया बिहार दिवस, अनिल काशी मुरारका को मिला "बिहार रत्न" सम्मान क्विज,कवि सम्मेलन और फ़िल्म नमस्ते बिहार की हुई स्क्रीनिंग बिहार दिवस पर हीरो राजन कुमार द्वारा स्थापित बाफ्टा के जरिए मुम्बई में बिहार स्थापना दिवस मनाया गया। जहाँ अनिल काशी मुरारका को राजन कुमार और एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा के हाथों बिहार रत्न सम्मान दिया गया। इस प्रोग्राम में ऎक्ट्रेस मुस्कान और कोरियोग्राफर अभिषेक कुमार का नाम भी उल्लेखनीय रहा। गौरतलब है कि इस साल 22 मार्च 2022 को बिहार ने 110 साल का स्थापना दिवस मनाया. बिहार के कलाकार राजन कुमार ने इस वर्ष भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई में बिहार स्थापना दिवस 2022 भव्य रूप से मनाया। BFTAA प्रस्तुत बिहार स्थापना दिवस 2022 इस बार पूरे धूमधाम से मुम्बई के अंधेरी में स्थित इम्पा थिएटर में मनाया गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में कई हाइलाइट पॉइंट्स हैं। बफ्टा,मुंगेर,बिहार द्वारा प्रेजेंट किये गए इस अनोखे कार्यक्रम की तैयारी हीरो राजन कुमार ने महीनों से की थी। बिहार राज्य के उपर एक क्विज हुआ जिसमें सही जवाब देने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन भी किया गया जिसमें जीशान साहिर, सैफ अहमद सैफ सहित काफी कवियों ने अपनी शायरी पेश की। उसके बाद राजन कुमार की हिट हिंदी फिल्म "नमस्ते बिहार" की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस प्रोग्राम की एंकर अभिनेत्री मुस्कान रहीं। आपको बता दें कि राजन कुमार बिहार पुत्र होने का अपना दायित्व पिछले काफी वर्षों से निभाते आ रहे हैं। चाहे वह बिहार में हों या मुम्बई में बिहार दिवस मनाना कभी नहीं भूलते।

मुंगेर के लोकप्रिय समाजवादी नेता,पूर्व विधायक, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया, शोकसभा में वरीय राजद नेता अशर्फी यादव, अमरनाथ भगत, मंटू शर्मा, रंजीत कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार राजा,माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, महिला नेत्री डाoबबिता भारती,संजय कुमार संजू ,शशिकान्त अलबेला,कौशर फैयाज,जर्मनी यादव सहित दर्ज़नों की संख्या में उपस्थित नेताओं ने स्वo रामदेव सिंह यादव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि मुंगेर में गरीब- गुरवा,दबे-कुचले के मसीहा के रूप में जाने जाते थे जिन्होंने तीन बार मुंगेर विधायक के रूप प्रतिनिधित्व किये और लालू जी के सरकार में सहकारिता मंत्री रहे। मुंगेर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस कालेज और विधि कालेज की स्थापना कराये,उन्होंने मुंगेर में वकालत करने के दौरान भी गरीबों को फ्री में केस लड़ते थे ,मुंगेर की जनसमस्याओ को लेकर सड़क से सदन तक संधर्ष भी करते थे,मजदूर नेता के रूप में रेल कारखाना युनियन, आईटीसी मजदूर युनियन ,कस्तूरबा वाटर वर्कर्स में अध्यक्ष पद पर रहकर मजदूरों के हित में कार्य किये। प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि ऐसे नेता के गुजर जाने से मुंगेर को अपूर्णीय क्षति हुई है।उनके मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया रखा गया।

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बाधित करते हैं मिट्टी संचारित कृमि - राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलायी जाती है अल्बेंडाजोल टैबलेट - कृमि नाशक गोलियों का सामुदायिक स्तर पर एक साथ सेवन जरूरी मुंगेर, 22 मार्च। बच्चों को कुपोषण सहित अन्य कई प्रकार की परेशानियों का एक कारण उनका मिट्टी संचारित कृमि (एसटीएच) से संक्रमित होना है। जो बच्चों में मल से फैलता है। इसे दूर करने के लिए सन 2015 से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 10 फरवरी से 10 अगस्त तक अर्धवार्षिक आधार पर बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवा खिलाई जाती है। इस कार्यक्रम के तहत जिला भर के 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की निश्चित खुराक कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करते हुए खिलायी जायेगी। इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्त्ता, आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, जीविका दीदियों सहित स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाएं एवं हितधारी संगठनों से भी अपेक्षित सहयोग लिया जाता है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रचार- प्रसार भी किया जाता है। शारीरिक एवं मानसिक विकास बाधित करते हैं कृमि - कृमि संक्रमण के प्रभाव एवं संचरण चक्र पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि कृमि ऐसे परजीवी हैं जो मनुष्य के आंत में रहते हैं। आंतों में रहकर ये परजीवी जीवित रहने के लिए मानव शरीर के आवश्यक पोषक तत्वों पर ही निर्भर रहते हैं। जिससे मानव शरीर आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का शिकार हो जाता और वे कई अन्य प्रकार की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। खासकर बच्चों, किशोर एवं किशोरियों पर कृमि के कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। जैसे- मानसिक और शारीरिक विकास का बाधित होना, कुपोषण का शिकार होने से शरीर के अंगों का विकास अवरूद्ध होना, खून की कमी होना आदि जो आगे चलकर उनकी उत्पादक क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। कृमि का संचरण चक्र संक्रमित बच्चे के खुले में शौच से आरंभ होता है। खुले में शौच करने से कृमि के अंडे मिट्टी में मिल जाते और विकसित होते हैं। अन्य बच्चे जो नंगे पैर चलते हैं या गंदे हाथों से खाना खाते या बिना ढ़के हुए भोजन का सेवन करते हैं ,आदि लार्वा के संपर्क में आकर संक्रमित हो जाते हैं। इसके लक्षणों में दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख का न लगना आदि है। संक्रमित बच्चों में कृमि की मात्रा जितनी अधिक होगी उनमें उतने ही अधिक लक्षण परिलक्षित होते हैं। हल्के संक्रमण वाले बच्चों व किशोरों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं। कृमि नाशक गोलियों का सामुदायिक स्तर पर एक साथ सेवन जरूरी - कृमि नाशक गोलियों अल्बेंडाजोल के सेवन की आवश्यकता पर बल देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. रौशन ने बताया कृमि नाशक गोलियाँ अल्बेंडाजोल का साल में एक बार सेवन करने से बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार के विपरीत परिणाम नहीं आते हैं। इसके सेवन से उनके शरीर में पल रहे कृमि नष्ट हो जाते जिससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है। उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार आता है। जिससे उनके शारीरिक विकास के उचित लक्षण दिखाई देने लगते हैं। एनीमिया का शिकार होने से बच पाते हैं। यही नहीं एक साथ इस आयुवर्ग के बच्चों द्वारा कृमि नाशक गोलियों का सेवन किये जाने से सामुदायिक स्तर पर कृमि से किसी अन्य के संक्रमित हो जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इसलिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष एक साथ इस आयु वर्ग के बच्चों और किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाते हुए अल्बेंडाजोल की निश्चित खुराक खिलायी जाती है। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में मिट्टी संचारित कृमि (एसटीएच) का संक्रमण 20 प्रतिशत से अधिक होता है वहां कृमि मुक्ति के द्विवार्षिक और शेष जगहों पर वार्षिक कृमि मुक्ति अभियान आयोजित किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार भारत में 1 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 241 मिलियन बच्चों में मिट्टी संचारित कृमि संक्रमण का खतरा है।

*संजय केशरी बने शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक* भारतीय राजनीति के सबसे बड़े चाणक्य शरद पवार के विचारों को बिहार के कोने-कोने में विस्तारित करने वाले एनसीपी नेता संजय केशरी को शरद पवार विचार मंच का बिहार प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शरद पवार विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक कुमार ज्ञानेन्द्र ने कहा कि संजय केशरी के प्रदेश संयोजक बनने से बिहार में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने श्री केशरी को अविलंब प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलों में अध्यक्ष मनोनीत करने की सलाह देते हुए कहा कि बिहार में संभावित मध्यावधि चुनाव के पहले संगठन को मजबूत करना जरूरी है। श्री केशरी के मनोनयन पर बिहार एनसीपी के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय संयोजक कुमार ज्ञानेन्द्र का आभार व्यक्त किया।

मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय लल्लू पोखर के प्रधाना अध्यापक द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जल जीवन हरियाली धरती लेअंगड़ाई, जीना है तो पापा शराब नहीं पीना, इस तरह से छात्रा छात्रों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे और शहर में प्रभात फेरी को भ्रमण कराए गए।

मंगलवार को सुबह डकरा नाला के पास सड़क जाम कर ग्रामीण एवंपरिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे परिजनों द्वारा बताया गया कि हमारे भाई का तबीयत सोमवार को देर रात खराब हो गई जिसे हम लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई डॉक्टर बिल्कुल लापरवाह दिखे इसी कारण हमारे भाई की मृत्यु हुई इसी को देखते हुए हम लोग ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने हेतु एवं उचित मुआवजा को लेकर सड़क जाम किया मौके पर सीओ जमालपुर बी डी ओ जमालपुर पहुंच कर किसी तरह से सड़क जाम हटाए।

Transcript Unavailable.

पोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए स्वस्थ्य बालक - बा​लिका स्पर्द्धा - बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों में प्रतिस्पर्धा की भावना लाना उद्देश्य - शून्य से 6 वर्ष के बच्चे होंगे शामिल, स्पर्द्धा सोमवार से 27 मार्च तक - आईसीडीएस निदेशालय ने दिये स्पर्द्धा संबंधी निर्देश मुंगेर, 21 मार्च । बच्चों के पोषण संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए देशव्यापी स्वस्थ्य बालक- बालिका स्पर्द्धा का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया जो आगामी 27 मार्च तक होगा । स्वस्थ्य बालक- बालिका स्पर्द्धा के लिए जिला के जिलाधिकारी नोडल पर्सन हैं। इस कार्य में सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । इस संबंध में राज्य के समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के निदेशक आलोक कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर स्पर्धा आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये हैं। पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में दर्ज होगी 0—6 वर्ष बच्चों की जानकारी : आईसीडीएस निदेशक आलोक कुमार के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के शून्य से 6 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों की वृद्धि निगरानी कर उसकी जानकारी पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में दर्ज कराई जानी है। इसके साथ ही वैसे ग्रामीण व शहरी इलाके जहां आंगनबाड़ी केंद्र अवस्थित नहीं हैं, उस स्थिति में संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वैसे क्षेत्र के सभी लाभार्थियों को नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ टैग कर सभी शून्य से 6 वर्ष के बच्चों की वृद्धि निगरानी कराते हुए पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में दर्ज कराना सुनिश्चित करायेंगे। इसके साथ ही इस काम के लिए विभिन्न एंजेंसी जैसे एनजीओ, केयर इंडिया, पाथ फाइनडर, लायंस क्लब, रोटरी क्लब्स, रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पीडियाट्रिक एसोसिएशन, इम्प्लायर्स एसोसिएशन, स्कूल टीचर्स, यूथ क्लब्स, सीफार, इत्यादि की भी सहभागिता इस अभियान में ली जा सकती है। इस संबंध में शून्य से 6 वर्ष के सभी बच्चों की वृद्धि निगरानी करने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के स्तर से पोषण ट्रैकर के वेबसाइट पर कराया जा सकता है। पोषण की स्थिति में सुधार लाना स्पर्द्धा का उद्देश्य: आईसीडीएस मुंगेर की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(डीपीओ) वन्दना पांडेय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शून्य से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों में पोषण की स्थिति में सुधार लाना, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सामुदायिक स्तर पर जागरूकता तथा लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदीकरण, अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिस्पर्द्धा की भावना का बढ़ाना, आईसीडीएस सेवाओं से वंचित बच्चों तक कवरेज को बढ़ाना, नियमित रूप से बच्चों की वृद्धि का अनुश्रवण तथा कुपोषित बच्चों के लिए उपचारात्मक पहल किया जाना, नाटे, दुबले तथा कम वजन वाले बच्चों की पहचान और निवारण आदि शामिल है। बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा माप के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्कूल, पंचायत भवन, घर, प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या ऐसे अन्य स्थानों को चिह्नित कर वहां यह कार्य किया जायेगा।

बिहार का अपना चार्ली चैपलिन दुनिया करती इनके अभिनय को सलाम चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली चैपलिन २ के नाम से विख्यात राजन कुमार ने उन्हें अनोखे ढंग से याद किया, उन्होंने करोना से चल रही लड़ाई के इस माहौल में नीम का पेड़ लगाकर चार्ली चैपलिन की यादों को जिंदा किया है। आज जबकि करोना महामारी के कारण इंसान परेशान है और उसे सबसे ज़्यादा इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत है ऐसे में हंसी से बढ़कर क्या हो सकता है। और चार्ली एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने बिना एक शब्द बोले पुरी दुनिया को हंसाया था। फ़िल्मी दुनिया के सबसे पहले हास्य कलाकार की बात होती है, तो चार्ली चैपलिन का नाम ही ज़ुबान पे आता है। ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने में उन्होंने अपने अभिनय से हास्य के रंग बिखेरे थे। और राजन कुमार भी चार्ली चैपलिन २ के रूप में उसी तरह वर्षों से लोगों को हंसाते आ रहे हैं। नीम का एक पौधा लगाते हुए राजन कुमार ने एक फोटो शेयर किया है जहां वह कई बीमारियों मेे औषधि का गुण रखने वाले इस पेड़ का ज़िक्र कर रहे हैं। उललेखनीय है कि हीरो राजन कुमार ने आइकॉन ऑफ़ इंडिया (इलेक्शन कमीशन) के रूप में भी रिकॉर्ड बनाया था। मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक करने के लिए सबसे ज्यादा कंपेन करने के लिए उन्हें रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। चार्ली चैपलिन 2 के नाम से मशहूर हीरो राजन कुमार ने आइकॉन के रूप में मुंगेर ,बिहार में वोटिंग ट्री प्लांट करके एक अनोखा काम किया। वोटर्स अवेयरनेस के लिए इस तरह का अभियान पहली बार हुआ,और यह वोटिंग ट्री का कांसेप्ट राजन कुमार का इतना पसन्द किया गया इसे इलेक्शन कमिशन औफ इंडिया की मैगज़ीन "इनोवेशन्स ऐंड इनिशियेटिव" में प्रमुखता से जगह दी गई। वोटिंग ट्री इन बिहार के नाम से पूरे पेज पे राजन कुमार की इस उपलब्धि का ज़िक्र किया गया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मुंगेर राजेश मीना के साथ मिलकर राजन कुमार ने १०१ वोटिंग पेड़ लगाए थे। चार्ली चैपलिन-2 के 132 वें जन्मदिन पर नीम का पेड़ लगाने के इस यूनिक कांसेप्ट के बारे में बात करते हुए राजन कुमार ने बताया कि नीम के पेड़ बड़े फायदे के होते हैं, न सिर्फ यह छांव देते हैं बल्कि कई खतरनाक बीमारियों में कारगर है। चार्ली चैपलिन-2 के नाम से दुनिया भर में 5020 संख्या में लाईव शोज करने वाले राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। मुंगेर, बिहार के एक छोटे से गांव टेटिया बंबर के एक साधारण किसान पिता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ,माता सुनीता देवी के छोटे पुत्र के रूप में जन्मे राजन कुमार का लालन पालन बहुत ही साधारण तरीके से हुआ है गांव के सरकारी स्कूल जगनाथ उच्च विद्यालय में ही शिक्षा दीक्षा लिया । बंदर से नाचना सीखा, महानय नदी में तैरना सीखा और आदिवासी लोगों से युद्ध कला ने राजन को मजबूत बनाया और लगन और संघर्ष ने साधारण से गांव के लड़के को दुनिया का दूसरा चार्ली चैपलिन बना दिया। आज भी राजन कुमार सुबह सवेरे उठ कर एक्सरसाइज करना नही भूलते सत्तू पीना उन्हें अच्छा लगता है। छाऊ नृत्य के लिए इन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। रंगमंच की विधिवत ट्रेनिंग लेने के बाद में चार्ली चैपलिन को जिए जा रहे हैं। 5020 लाइव शो होने के बाद भी हर शो उनके लिए पहला शो होता है।कई हिंदी फ़िल्मों के नायक राजन कुमार की हिट हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार है जिसे यू ट्यूब पर देखा जा सकता है।हाल ही में दिल्ली राजपथ पर होने वाले रिपब्लिक डे परेड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बिहार के इस अभिनेता की लोकप्रियता को दुनिया स्वीकार कर रही है।