मुंगेर के लोकप्रिय समाजवादी नेता,पूर्व विधायक, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया, शोकसभा में वरीय राजद नेता अशर्फी यादव, अमरनाथ भगत, मंटू शर्मा, रंजीत कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार राजा,माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, महिला नेत्री डाoबबिता भारती,संजय कुमार संजू ,शशिकान्त अलबेला,कौशर फैयाज,जर्मनी यादव सहित दर्ज़नों की संख्या में उपस्थित नेताओं ने स्वo रामदेव सिंह यादव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि मुंगेर में गरीब- गुरवा,दबे-कुचले के मसीहा के रूप में जाने जाते थे जिन्होंने तीन बार मुंगेर विधायक के रूप प्रतिनिधित्व किये और लालू जी के सरकार में सहकारिता मंत्री रहे। मुंगेर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस कालेज और विधि कालेज की स्थापना कराये,उन्होंने मुंगेर में वकालत करने के दौरान भी गरीबों को फ्री में केस लड़ते थे ,मुंगेर की जनसमस्याओ को लेकर सड़क से सदन तक संधर्ष भी करते थे,मजदूर नेता के रूप में रेल कारखाना युनियन, आईटीसी मजदूर युनियन ,कस्तूरबा वाटर वर्कर्स में अध्यक्ष पद पर रहकर मजदूरों के हित में कार्य किये। प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि ऐसे नेता के गुजर जाने से मुंगेर को अपूर्णीय क्षति हुई है।उनके मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया रखा गया।
