*संजय केशरी बने शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक* भारतीय राजनीति के सबसे बड़े चाणक्य शरद पवार के विचारों को बिहार के कोने-कोने में विस्तारित करने वाले एनसीपी नेता संजय केशरी को शरद पवार विचार मंच का बिहार प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शरद पवार विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक कुमार ज्ञानेन्द्र ने कहा कि संजय केशरी के प्रदेश संयोजक बनने से बिहार में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने श्री केशरी को अविलंब प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलों में अध्यक्ष मनोनीत करने की सलाह देते हुए कहा कि बिहार में संभावित मध्यावधि चुनाव के पहले संगठन को मजबूत करना जरूरी है। श्री केशरी के मनोनयन पर बिहार एनसीपी के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय संयोजक कुमार ज्ञानेन्द्र का आभार व्यक्त किया।