Transcript Unavailable.
प्रेस रिलिज। मुंगेर में मेडिकल काॅलेज की घोषणा को लेकर राजद के पुर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,उपाध्यक्ष मंटु शर्मा,शिशिर कुमार लालू,मनीष कुमार ने कहा राजद के संघर्ष का ही परिणाम है की बिहार सरकार को हारपार के मुंगेर में मेडिकल काॅलेज निर्माण की घोषणा करना पड़ क्योकि सरकार के नीति के बाबजूद बिहार के सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल काॅलेज होगा इससे मुंगेर को बंचित रखा गया था।हम मुंगेर राजद के सभी नेता एवं कार्यकर्ता सहित तमाम विपक्षी पार्टी,मुंगेर के तमाम समाजिक संगठन,प्रेस-मिडिया के लोगों एवं जनता के प्रति आभार प्रकट करते है की हमारे संघर्ष एवं आनदोलन का समर्थन किया जिस कारण आज मुंगेर को मेडिकल काॅलेज मिला है ।
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार के द्वारा मुंगेर जिला को मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया गया इसने मुंगेर विधायक प्रणब कुमार के द्वारा बार-बार सदन में उठाए गए मेडिकल कॉलेज की आवाज को नीतीश कुमार के द्वारा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा प्राथमिकता देते हुए मेडिकल कॉलेज की घोषणा किया गया इसके लिए सभी लोगों को साधुवाद इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंगेर के चंद्र शेखर आजाद चौक पर पटाखे छोड़कर एवं लोगों में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियों का इजहार किया इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन वर्मा जिला मंत्री भाजपा भोला गुप्ता जिला मंत्री दीपक यादव जिला मंत्री संतोष पोद्दार जिला मंत्री दीपक यादव नगर उपाध्यक्ष कन्हैया प्रधान अविनाश कुमार निर्णय शंकर कुमार ललन कुमार देव प्रकाश प्रवीण कुमार संजय कुमार ऋषभ मिश्रा हेमू सिद्धार्थ शंकर त्रिभुवन साहनी अरुण पोद्दार अरुण सिंह एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे
सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए जन-जन को जागरूक होना जरूरी : प्रभारी सिविल सर्जन - टीबी उन्मूलन के प्रयासों को जन आंदोलन का रूप देने का हो रहा प्रयास : डीपीएम - विश्व यक्ष्मा दिवस पर एएनएम स्कूल की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी मुंगेर, 24 मार्च। सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए जन-जन को जागरूक होना जरूरी । उक्त बात गुरुवार को विश्व यक्ष्मा दिवस पर जिला यक्ष्मा केंद्र मुंगेर से एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आंनद शंकर शरण ने कही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक देश में टीबी के मामलों को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं । लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी सहित कई अन्य कारणों से समाज का गरीब तबका इस रोग से ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिये जन- जागरूकता के साथ-साथ सघन अभियान संचालित कर मरीजों की खोज व उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराना जरूरी है। जिला यक्ष्मा केंद्र से निकली प्रभात फेरी एक नंबर ट्रैफिक से राजीव गांधी चौक, तोपखाना बाजार, गोयनका मातृ सदन होते हुए पुनः जिला यक्ष्मा केंद्र पर आकर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर डीपीएम नसीम रजि, एएनएम स्कूल मुंगेर की प्राचार्य रागिनी कुमारी ,जिला यक्ष्मा केंद्र में पदस्थापित जिला यक्ष्मा एवम एचआईवी एड्स समन्वयक शैलेन्दु कुमार, सुमित सागर, दीपक कुमार सिन्हा, चैतन्य महाप्रभु, मनोज कुमार, सुरेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। समय पर इलाज नहीं होने से जानलेवा हो सकता है टीबी : प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम 2025 को सफल बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाकर टीबी रोगियों की पहचान, जांच और समुचित इलाज किया जा रहा है। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूरे देश में टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान संचालित किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर किया गया लोगों को जागरूक : डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट कोच ने 24 मार्च सन 1882 में टीबी के बैक्टीरिया की खोज की थी। उनके सम्मान में हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल टीबी को खत्म करने के लिये "निवेश करें जीवन बचायें" की थीम पर विश्व टीबी दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर पूरे महीने विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को रोग के कारण, इसके उपचार सहित इसको लेकर संचालित सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने संबंधी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीबी संक्रमित व्यक्ति एक साल में कम से कम 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। सभी सरकारी संस्थानों में टीबी की जांच व नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही रोगियों को निक्षय योजना के तहत 500 रुपये प्रति माह आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष द्वारा खगड़िया रेल-सह-सड़क पुल पर से एक युवक को चार देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया थाना मुफस्सिल थाना अध्यक्षद्वारा बताया गया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि लोग मुंगेर से हथियार तस्कर कर खगड़िया जाने वाला है इसी को देखते हुए हम लोग रेल-सह-सड़क पुल पर गस्ती टीम भेजी जिसमें एक युवक को चार देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिला निवासी के रूप में हुई है।
गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत जानकी नगर पंचायत के हरदिया बाद काली अस्थान के पास बसे महादलित परिवार के घर में अचानक बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें 6 परिवार का घर जलकर खाक हो गया जानकारी अनुसार पीड़ित द्वारा बताया गया कि हम लोगों का लगभग 300000 का लाख का नुकसान हो गया एक मवेशी भी जलकर खाक हो गए अगलगी की घटना में दिलीप मलिक ,चंदन मलिक ,लल्लन मलिक ,पवन मलिक ,संजय मलिक, छोटू मलिक, का घर जलकर खाक हो गया घर से बेघर हो गए वही मौके पर दमकल की गाड़ी आकर आग पर किसी तरह से काबू पाया पंचायत के मुखिया संजीव कुमार तथा रामनगर थाना अध्यक्ष कौशल कुमार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिए।
गुरुवार को मुंगेर ग्रामीण सीडीपीओ सुष्मिता द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किए जिसमें नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 39 ,40 ,41, 135, 136, 168 तथा तारापुर दियारा पंचायत के 43 ,45 ,117 ,115 एवं 176 आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण की निरीक्षण के दौरान सेविका द्वारा किए जा रहे कार्य से सीडीपीओ संतुष्ट पाई और उन्होंने बताएं कि आज जितने भी केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान केंद्र के विधि व्यवस्था से हम संतुष्ट पाए जबकि सेविका को निर्देश दिया गया आप अपने केंद्र को साफ सुथरा रखें एवं बच्चे को साफ-सुथरे ढंग यूनिफॉर्म में केंद्र पर रखें वही सहायिका को साफ-सुथरे सही ढंग से भोजन बनाने का निर्देश दिया गया।
मुंबई में हुआ बिहार फाउंडेशन डे का सफल आयोजन BFTAA बिहार दिवस के अवसर पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के इम्पा थियेटर में आयोजित बिहार दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन देश के वरिष्ठ एक्शन डायरेक्टर श्री टीनू वर्मा, फिल्म निर्माता अभय सिन्हा जी ने संयुक्त रूप में किया। वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी रामबहादुर रेणु, दुर्जय सिंह, प्रशांत जैन, फिल्म निर्माता अभय सिन्हा जी के साथ साथ बिहार के कई माननीय मौजूद थे। बॉलीवुड के सीनियर एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तो वहीं अभिनेत्री मुस्कान के द्वारा अपने एंकरिंग से स्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डाक्टर अनील काशी मुरारका जी को बिहार रत्न से सम्मानित किया गया।पूरे कार्यक्रम को बाफ्टा की टीम के द्वारा अयोजित किया गया जो बेहद सफल रहा। बिहार का बेटा हीरो राजन कुमार ने कार्यक्रम में अपने अभिनय युक्त कविता पाठ से शमा बांधा और शानदार प्रस्तुति से पूरे मुंबई को बिहारी रंग में रंग दिया।
बता दें कि नौवागढ़ी बाजार में हमारी (नौवागढ़ी सामाजिक संगठन )द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की एक 91 वां शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य निवास मंडल थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम कुमार कर रहे थे जबकि मंच संचालन का भी काम प्रीतम कुमार द्वारा किया जा रहा था कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित हुए और भगत सिंह के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शत-शत नमन किए कार्यक्रम में उपस्थित नवल किशोर सिंह पूर्व उप प्रमुख सदर प्रखंड मुंगेर ,पूर्व मुखिया बमबम कुमार चौधरी तारापुर दियारा, वरिष्ठ पत्रकार भाई रंजीत कुमार विद्यार्थी, नवीन कुमार दास उप मुखिया तारापुर दियारा, दीपक कुमार सूरज उप मुखिया नौवागढ़ी दक्षिणी , आमिर सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार, एवं संघ के सभी सदस्य पदाधिकारी गण नौवागढ़ क्षेत्र के दुकानदार भाई बुद्धिजीवी व्यक्ति युवा मुख्य रूप से उपस्थित थे और उन्हें शत-शत नमन कीए।
बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1971 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन आनंद शंकर शरण सिंह द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं फिर भी लोग सावधान रहें सतर्क रहें।
