गुरुवार को मुंगेर ग्रामीण सीडीपीओ सुष्मिता द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किए जिसमें नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 39 ,40 ,41, 135, 136, 168 तथा तारापुर दियारा पंचायत के 43 ,45 ,117 ,115 एवं 176 आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण की निरीक्षण के दौरान सेविका द्वारा किए जा रहे कार्य से सीडीपीओ संतुष्ट पाई और उन्होंने बताएं कि आज जितने भी केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान केंद्र के विधि व्यवस्था से हम संतुष्ट पाए जबकि सेविका को निर्देश दिया गया आप अपने केंद्र को साफ सुथरा रखें एवं बच्चे को साफ-सुथरे ढंग यूनिफॉर्म में केंद्र पर रखें वही सहायिका को साफ-सुथरे सही ढंग से भोजन बनाने का निर्देश दिया गया।