धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय फुल्का के पास कुछ लड़कों के द्वारा रामधुन किए जाने के नाम पर दर्जनों टैंपू व टोटो चालकों से अवैध वसूली की जा रही है।टोटो चालकों ने बताया कि दशरथपुर से जमालपुर व दरियापुर से जमालपुर दिन भर में दर्जनों टैंपू व टोटो चलती है जिससे कि 1 मार्च शिवरात्रि के दिन से ही दो-तीन लड़कों के द्वारा जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी गबनपुर में रामनवमी के दिन चौबीस घंटे का अखंड रामधुन किए जाने के नाम पर ₹21 से लेकर ₹501 तक की बिना रसीद काटे वसूली की जा रही है। टोटो चालकों ने कहा कि जमालपुर थाना व धरहरा थाना को मामले से अवगत कराया गया है, किंतु लिखित आवेदन न देने के कारण इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। वही थाना में लिखित आवेदन देने के संदर्भ में टैंपू वह टोटो चालकों ने कहा कि अगर हम लोग इसकी शिकायत थाना में करते हैं तो हम लोगों को दशरथपुर-जमालपुर व दरियापुर-जमालपुर वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा।

विश्व रंगमंच दिवस पर चार्ली चैपलिन द्वितीय ने बिखेरे हंसी के रंग अभिनेता राजन कुमार को दुनिया चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में जानती है मुंबई में उनके चाहने वाले बहुत सारे फैंस है मूल रूप से मुंगेर बिहार में जन्मे अभिनेता राजन कुमार थियेटर बैक ग्राउंड से आते हैं। विश्व रंगमंच दिवस पर चार्ली चैपलिन द्वितीय ने हंसी के रंग बिखेरे। चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में वह सभी को वर्ल्ड थिएटर डे 2022 की शुभकामनाएं देते नजर आए। चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने इस खास मौके पर लाइव शो भी प्रस्तुत किया और अपनी हंसी से अपनी एक्टिंग से जनता के चेहरे पर मुस्कान ले आए। गौरतलब है कि हर वर्ष 27 मार्च को विश्वरंग मंच दिवस खूब धूमधाम से मनाया जाता है। लोकप्रिय रंगकर्मी राजन कुमार ने इस वर्ष भी विश्वरंग मंच दिवस के अवसर पर अपने फैन्स, तमाम कलाकारों और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राजन कुमार ने बताया कि रंगमंच एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कलाकार का पुरा जुनूँ नजर आता है। मेरा मानना है कि रंगमंच में अभिनेताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। थिएटर दरअसल एक कम्प्लीट आर्ट है, इसमे म्यूज़िक, डांस, एक्शन, इमोशन, संवाद अदायगी सभी कुछ शामिल हो जाता है। रंगमंच दिवस इसी लिए मनाया जाता है ताकि थिएटर के प्रति जागरूकता और उमंग पैदा की जा सके। राजन कुमार मानते हैं कि रंगमंच की बदौलत उनके जीवन में कई बड़े चेंज आए हैं। बिहार, दिल्ली, मुम्बई में रंगमंच करते आ रहे राजन कुमार थिएटर के शौकीन हैं जो प्रतिभा जाहिर करने का सबसे अच्छा स्रोत है।

जमालपुर संवादाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की सभी मांगों पर सहमति बन जाने के कारण महा संघ द्वारा 28 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया। यह जानकारी महासंघ के मुंगेर जिला सचिव उदय चन्द्र ने दी। उन्होंने कहा की महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, सचिव प्रमोद कुमार और शैक्षिक निदेशक नीलकमल के साथ विगत शनिवार को हुई। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश पांडे, मधेपुरा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार और पटना जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार, पटना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू थे। परीक्षा समिति के अध्यक्ष के चैंबर में दो पाली में बारी बारी से हुई बैठक में महासंघ की सभी मांगों पर अधिकारियों ने सहमति जताई। साथ ही, विद्यालयों की जांच स्थगित करने और जांच में संबद्धता निलंबित किए गए विद्यालयों पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया। बैठक में परीक्षा समिति के इस प्रस्ताव पर महासंघ ने भी सहमति प्रदान की की विद्यालयों की साशी निकाय और प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनने के लिए कम से कम एक लाख रुपए की नकद राशि या भूमि दान करना होगा। इस प्रस्ताव को 15 अप्रैल तक कानूनी रूप देने का निर्देश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने निदेशक को दिया।परीक्षा समिति ने वार्ता के बाद विद्यालयों के लंबित अनुदान की मंजूरी के लिए पत्र शिक्षा विभाग को भेज दिया। महासंघ द्वारा उठाए गए विद्यालयों के पंजीयन और परीक्षा शुल्क बैंकों द्वारा गबन के आरोप को परीक्षा समिति ने गंभीरता से लिया। साथ ही इसकी जांच के लिए कमिटी गठित कर दी गई। इसके अलावा शुल्क जमा करने को अन्य बैंकों का विकल्प भी देने का आश्वासन दिया।

*"बाबा नाम केवलम्" कीर्तन एक सिद्ध महामंत्र है* *कीर्तन मानवीय संवेदना को मानसाध्यात्मिक स्तर में ले जाकर परम-शांति का रसपान कराता है* * *72 घंटे का "बाबा नाम केवलम्" अखंड कीर्तन बाबा नगर, (जमालपुर),अमझर के आनंद संभूति मास्टर यूनिट में संपन्न* *भाव विह्वल होकर जब मनुष्य परम पुरुष को पुकारता है तो उसके अंदर आशा का संचार होता है।* ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ , (जमालपुर), आनंद मार्ग प्रचार संघ की ओर सेअमझर कोल काली में आनंद संभूति मास्टर यूनिट के मैदान में 4 दिवसीय महासम्मेलन24 मार्च से लेकर 27 मार्च , तक 72 घंटे का "बाबा नाम केवलम्"अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया कीर्तन समाप्ति के पश्चात कीर्तन के विषय में सेवा धर्म मिशन के आचार्य सवितानंद अवधूत ने कहा कि भक्ति मे ही भक्ति का महत्व है प्रभु के चरणों में ही भक्ति मिलती है उनके चरणों को नहीं छोड़ना चाहिए *बहिर्मुखी और जड़ाभिमुखी चिन्तन ही वैश्विक हिंसक ज्वालामुखी का मूल कारण है।* *मनुष्य के हिंसक प्रवृति के कारण वातावरण में भय और चित्कार का तरंग बह रहा है।* *संयमित जीवन सात्विक आहार, विचार और व्यवहार से हिंसक प्रवृत्ति को हराया जा सकता है। कीर्तन मानवीय संवेदना को मानसाध्यात्मिक स्तर में ले जाकर परम-शांति का रसपान कराता है। भाव विह्वल होकर जब मनुष्य परम पुरुष को पुकारता है तो उसके अंदर आशा का संचार होता है। कीर्तन करने से उसका आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति बहुत मजबूत हो जाता है।* सामूहिक कीर्तन प्राकृतिक विपदा से तत्क्षण त्राण देता है। ललित नृत्य के साथ कीर्तन करने से वातरोग का शमन होता है । कीर्तन करने से बाधाएं समाप्त हो जाती हैं ।चिंता भी दूर हो जाता है।कीर्तन साधना सहायक और आनंददायक है। कलयुग में कीर्तन ही परमात्मा के साथ अपने को जोड़ने का एक साधन है। इसलिए बुद्धिमान मनुष्य समय निकाल कर अवश्य ही कीर्तन करेंगे । "बाबा नाम केवलम्" कीर्तन एक सिद्ध महामंत्र है, इसीलिए किसी प्राकृतिक आपदा या मानव सृष्ट आपदा में जैसे ही दोनों हाथ ऊपर कर निष्ठा के साथ कीर्तन किया जाए तो तत्काल क्लेश से मुक्ति मिल जाते हैं । इसे करने के लिए देश, काल और पात्र की कोई बन्धन नहीं है

सरस्वती शिशु मंदिर फुल्का में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर बरियारपुर के प्रधानाचार्य विमल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के सह सचिव रामचरित्र यादव तथा प्रेमानंद तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य श्रीधर कुमार मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों के अलावा समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आचार्य कार्यशाला में शामिल आचार्य पुष्पेंद्र कुमार भारती, मनोज कुमार मंडल, आचार्या अनिता देवी, कविता कुमारी, प्रतिभा प्रवंचना ने विगत वर्ष के कार्य योजनाओं पर मंथन करते हुए आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की। जिसमें शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सह शैक्षणिक, शारिरिक शिक्षा एवं खेलकूद से जुड़े गतिविधियों को लेकर प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान दिया गया।

बच्चों में पोषण के स्तर में सुधार को ले जिलाभर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन - कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सुपोषित करना पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य - आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशुओं के विकास व पोषण के स्तर की होगी जांच मुंगेर, जिलाभर में कुपोषण के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से 21 मार्च से 4 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पखवाड़ा में 0 से 06 साल के बच्चों में पोषण के स्तर में सुधार को लेकर विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय से प्राप्त दिशा- निर्देश के आलोक में पोषण संबंधी परिणाम में सुधार का प्रयास अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस क्रम में 0 से 6 साल के बच्चों में पोषण की स्थिति की जांच करते हुए कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए पोषण परामर्श केंद्र के माध्यम से उन्हें सुपोषित किये जाने का प्रयास किया जाना है। कुपोषण के मामलों में कमी लाना पखवाड़ा का उद्देश्य : पोषण पखवाड़ा से संबंधित जानकारी देते हुए डीपीओ आईसीडीएस वन्दना पांडेय ने बताया कि उचित पोषण के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुए कुपोषण के मामलों में कमी लाना पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिये आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 0 से 06 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जायेगी। इस दौरान कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए उन्हें सुपोषित किये जाने को लेकर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों की हो रही जांच संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए आईसीडीएस पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करते हुए आम लोगों को उचित पोषण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करायी जा रही है। ताकि वे अपने घर के बच्चों का उचित पोषण सुनिश्चित करा सकें। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा में स्वस्थ्य बच्चे की पहचान, समुदाय स्तर पर पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने, एनीमिया की रोकथाम, पारंपरिक भोजन के जरिये उचित पोषाहार की प्राप्ति सहित अन्य विषयों पर आंगनबाड़ी केंद्र स्तर से समुदाय के लोगों को प्रेरित व जागरूक किये जाने को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। उचित पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का हो रहा प्रयास : उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उम्र के हिसाब से बच्चों कि वृद्धि की समुचित निगरानी की जा रही है। बच्चों का वजन, लंबाई की माप करते हुए इसे पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड किया जा रहा है। इसी तरह जल संरक्षण के उपायों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके साथ ही केंद्र व समुदाय स्तर पर वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की स्थापना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जायेगा। विभिन्न स्तरों पर बैठक व गोष्ठी आयोजित कर एनीमिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना है। सेविकाओं के जरिये स्थानीय महिलाओं को भी बेहतर पोषाहार के उपयोग के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ताकि गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ-साथ कम उम्र के बच्चों में पोषण की स्थिति में सुधार लाया जा सके।

शनिवार को खगड़िया के पूर्व सांसद एवं गोपालपुर से तीन बार विधायक रहे राजद के वरिष्ठ नेता डॉ आर के राणा जी की निधन 2 दिन पूर्व दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया था। उनका पार्थिव सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नारायणपुर ले जा रहे थे। इसी क्रम में बांक काली अस्थान तीन बटिया के पास मुंगेर राष्ट्रीय जनता दल नेताओं के द्वारा उनके अंतिम दर्शन किए एवं उनके पार्थिक शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें मौके पर उपस्थित राजद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, राजेंद्र कुमार हिमांशु, शशि कुमार लालू ,मनीष यादव, विनय कुमार, सीपीआई नेता लखन कुमार दर्जनों नेता ने उन्हें श्रद्धांजलि दिए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए

शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौफिर गांव में अचानक खाना बनाने के क्रम में आग की चिंगारी फूटी और अपने आगोश में 10 घर को ले बैठे बता दें कि तोफिर गांव में लगभग 2:30 बजे अचानक आग लग गई आग इतनी तेजी थी कि ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था ग्रामीण किसी तरह से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तभी दमकल की टीम को सूचना दी गई दमकल की 6 गाड़ियां आ कर आग पर किसी तरह से काबू पाए इस घटना में मो दायरानी पति ब्रह्मदेव यादव, रुदल यादव , कुलों यादव, हरिबोल यादव, राजेश यादव, पांडव यादव, पप्पू यादव, मनोज यादव, चानो यादव, इंदु यादव का घर जलकर खाक हो गए एक भी सामान घर से नहीं निकाल सके पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल था पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर थे मौके पर अंचल सदर मुंगेर से राजस्व कर्मचारी मकेश्वर मंडल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे थे वहीं मुखिया पति समाजसेवी विकास यादव पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिए।

शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बहियार में अचानक गेहूं की खेत में आग लग गई आग लगने से लगभग 6 खट्टा गेहूं का फसल पका हुआ जलकर खाक हो गया आग लगने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई वही ग्रामीणों द्वारा नया रामनगर थाना को सूचना दिया गया नया रामनगर थाना द्वारा दो दमकल की गाड़ी के साथ पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाया गया जब तक दमकल की गाड़ी आई तब तक 6 कट्ठा पका हुआ गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया वही किसान रामविलास महतो द्वारा बताया गया कि इस तरह की घटना एक बस पूर्व भी हमारे साथ हुआ था हमारा 3 बीघा पका हुआ गेहूं जलकर खाक हो गया था पर सरकार की ओर से किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिली आज भी हमारे साथ वही घटना हुआ मौके पर नया रामनगर अध्यक्ष कौशल कुमार दल बल के साथ पहुंचे मामले की छानबीन कर रहे थे जबकि नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि पहुंचकर किसान को सांत्वना देते हुए हर संभव सरकार द्वारा सहायता दिलाने का भरोसा दिए।

जमालपुर के अंदर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्य से आए श्रद्धालुओं के अलावा नेपाल भूटान सहित कई अन्य पड़ोसी देशों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। धर्म महासम्मेलन के पुरोधा प्रमुख स्वामी विश्वदेवानंद अवधूत ने मनुष्य की उत्पत्ति के साथ-साथ मनुष्य के आचरण को लेकर अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि आचरण विहीन व्यक्ति भी ईश्वर के शरण में आकर मार्ग के रास्ते पर चलते हुए परम लोक को प्राप्त होते हैं।