सरस्वती शिशु मंदिर फुल्का में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर बरियारपुर के प्रधानाचार्य विमल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के सह सचिव रामचरित्र यादव तथा प्रेमानंद तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य श्रीधर कुमार मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों के अलावा समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आचार्य कार्यशाला में शामिल आचार्य पुष्पेंद्र कुमार भारती, मनोज कुमार मंडल, आचार्या अनिता देवी, कविता कुमारी, प्रतिभा प्रवंचना ने विगत वर्ष के कार्य योजनाओं पर मंथन करते हुए आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की। जिसमें शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सह शैक्षणिक, शारिरिक शिक्षा एवं खेलकूद से जुड़े गतिविधियों को लेकर प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान दिया गया।