बिहार के सपूत राजन कुमार मनाएंगे इस वर्ष मुम्बई में बिहार स्थापना दिवस, तैयारियां अंतिम चरण में BFTAA प्रस्तुत बिहार दिवस का भव्य आयोजन इम्पा थिएटर , अंधेरी,मुंबई में होगा, कवि सम्मेलन के साथ बिहार रत्न सम्मान समारोह भी होगा हर वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर पटना सहित कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल 22 मार्च 2022 को बिहार 110 साल का हो जाएगा. ऐसे में बिहार के कलाकार राजन कुमार इस वर्ष भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई में बिहार स्थापना दिवस 2022 भव्य रूप से मनाने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. 22 मार्च को दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में कई नामी चेहरे उपस्थित होंगे। BFTAA प्रस्तुत बिहार स्थापना दिवस 2022 इस बार पूरे धूमधाम से मुम्बई के अंधेरी में स्थित इम्पा थिएटर में मनाने की तैयारी की जा रही है. सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में कई हाइलाइट पॉइंट्स हैं। बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसियेशन ट्रस्ट (रजी.) बफ्टा,मुंगेर,बिहार ,मुंबई द्वारा प्रेजेंट किये जा रहे इस अनोखे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। हीरो राजन कुमार ने महीनों से इसकी प्लानिंग और तय्यारी की है और बिहार दिवस को मुम्बई में सेलेब्रेट करने जा रहे हैं। इस रंगारंग कार्यक्रम में कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन भी किया गया है जिसमें विशेष रूप से बिहार के काफी कवि अपनी शायरी पेश करेंगे। उसके बाद राजन कुमार की हिट हिंदी फिल्म "नमस्ते बिहार" की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। फिर बिहार राज्य के उपर क्विज होगा जिसमें सही जवाब देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। बिहार दिवस के कार्यक्रम में श्री अनिल काशी मुरारका जी को "बिहार रत्न सम्मान "से सम्मानित किया जाएगा साथ ही उपस्थित कवि एवं कुछ विशिष्ट लोगों को बुके एवं शॉल से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि राजन कुमार बिहार पुत्र होने का अपना दायित्व पिछले काफी वर्षों से निभाते आ रहे हैं।

शुक्रवार को मुंगेर जिला स्कूल के प्रधानाध्यापक आवास परिसर में कचरा जलाया गया था जो जलते जलते आग में तब्दील हो गए आग इतनी बढ़ गई कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई मौके पर कोतवाली थाना पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाये।

शुक्रवार को मुंगेर की हस्ती पूर्व विधायक पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव की उनके निवास खोजा बाजार से निकाली गई अंतिम संस्कार हेतु शव शोभा यात्रा जिसकी अगुवाई एसडीओ मुंगेर एवं एसडीपीओ मुंगेर द्वारा क्या जा रहा था वही सब यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता गन उपस्थित थे उनका अंतिम संस्कार लाल दरवाजा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार, विधायक प्रणव कुमार, आरजेडी नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी मंटू शर्मा, प्रमोद यादव, बीजेपी नेता संजीव मंडल, जाप जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार उर्फ पप्पी यादव अन्य नेतागण के साथ उनके समस्त परिजन एवं मुंगेर के गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गुरुवार को मुंगेर नगर निगम मेयर रूमा राज द्वारा अपने कार्यालय में वार्ड पार्षदों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित की गई मौके पर मेयर द्वारा बताया गया कि विगत 2 वर्षों बाद होली मिलन समारोह का मौका मिला है इसलिए आज होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई मैं अपने वार्ड पार्षदों के साथ शहर वासियों से अनुरोध करती हूं होली शांति कि प्रतीत है सभी लोग होली शांतिपूर्ण बनाए हैं होली की ढेर सारी शुभकामनाएं मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद राकेश ठाकुर ,अनीता साहू ,राधा घोष ,इत्यादि वार्ड पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित हुए और होली मिलन समारोह कार्यक्रम आनंद लिए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएं और होली की शुभकामनाएं दिए।

गुरुवार को सब्जी मंडी सफियाबाद में सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार उर्फ पप्पी यादव द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भाई सुबोध वर्मा उपस्थित हुए और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी वही मौके पर उपस्थित संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार द्वारा सभी लोगों को धर्म जाति से उठकर होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु प्रेरित किए और कह की होली भाईचारे का त्यौहार है इसमें कोई जात पात नहीं होता है आप लोग श्रद्धापूर्वक एक दूसरे को गुलाल लगाएं और मिष्ठान खिलाकर होली का आनंद लें मौके पर उपस्थित लोक गायक परमानंद परोपकारी द्वारा खगड़िया वाली भौजी गाने गाकर लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम में उपस्थित विक्रम शर्मा, मोहम्मद हबीब, पंकज कुमार ,भोला, शकील अहमद, मोहम्मद शेख, विक्की यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे और होली मिलन समारोह का आनंद लिए

बता दें कि गुरुवार की सुबह अचानक पूर्व मंत्री की मृत्यु हो गई इसकी खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में कोहराम मच गई वही मौके पर पहुंचकर राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु ने बताएं कि रामदेव बाबू गरीब मजदूर कमजोर तपके लोगों के लिए मुंगेर कि शाम थे उनके एक आवाज पर पदाधिकारी गरीबों का कार्य तुरंत करते थे। ऐसी हस्ती नहीं रहने से मुंगेर को काफी क्षति पहुंची है ऐसे महान नायक को मेरा शत-शत नमन।

तम्बाकू मुक्त समाज और देश बनाने के लिए दंडात्मक शुल्क वसूली के साथ जन- जागरूकता भी जरूरी : जिलाधिकारी - सन 2003 में देशभर में लागू हुआ तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) - सन 2013 में तम्बाकू मुक्त जिला घोषित किया गया मुंगेर - तम्बाकू नियंत्रण के प्रावधानों के उल्लंघन पर टोल फ़्री नंबर 800110456 पर कॉल कर सकते हैं शिकायत मुंगेर,तम्बाकू मुक्त समाज और देश के निर्माण के लिए दंडात्मक शुल्क वसूली के साथ- साथ जन- जागरूकता भी जरूरी । उक्त बात जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम और जिला स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य समाज और स्वस्थ देश से ही वास्तविक विकास संभव है। तम्बाकू नियंत्रण का यह पुनित कार्य सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी सरकारी भवनों में धूम्रपान और तम्बाकू मुक्त सन्देश का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। तम्बाकू नियंत्रण प्रावधानों के विकास के रूप में आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए मनरेगा और श्रम विभाग से समन्वय स्थापित करने कर सम्भावना तलाशने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में तम्बाकू नियंत्रण के लिए सतत छापेमारी करने का निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही तम्बाकू मुक्त समाज का निर्माण हो सकता है। तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) के प्रावधानों को लागू करने में नियमित रूप से निगरानी करने की आवश्यकता है । इसके बाद ही इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक में पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन देते हुए जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के . रंजन ने बताया कि सन 2003 में तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया गया । सन 2013 में मुंगेर जिला को तम्बाकू मुक्त जिला घोषित किया गया। उस समय से ही मुंगेर ने इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। इस अवसर पर उन्होंने कोटपा के विभिन्न प्रावधानों की चर्चा करते हुए बताया कि धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को निषेध किया गया है। वहीं धारा 5 के तहत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके धारा 6 के तहत 18 वर्ष से कम आयु के ब्यक्ति को तम्बाकू बेचने या शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर पाबंदी लगायी गयी है। धारा 7 के तहत सभी तंबाकू उत्पादों पर सचित्र स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी को प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रावधानों के उल्लंघन होने पर भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 800110456 या शिकायत या अधिसूचित पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सन 2021- 22 में कुल 336 लोगों की काउंसलिंग की गई। वहीं स्क्रीनिंग की वाईओवाई परफॉर्मेंस के अनुसार मुंगेर जिला में सन 2020 में 6981 और 2021 में 8934 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही यदि मुंगेर जिला में 2021 में सबसे कम और अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की बात की जाय तो जुलाई सबसे कम 112 और दिसम्बर में सबसे अधिक 2286 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। सन 2022 के तीन महीनों जनवरी में 1581, फरवरी में 1310 और 14 मार्च तक कुल 655 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम: संबंधित विभाग के साथ समन्वय बना मासिक कार्य योजना के अनुसार करें कार्य : जिलाधिकारी : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर स्पुटम की जांच कराएं सुनिश्चित : पिछले एक वर्ष में टीबी से हुई मौतों का डिटेल डेटा भी रखें तैयार नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) 2025 को सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मासिक कार्य योजना के अनुसार कार्य करें। उक्त बातें मंगलवार को मुंगेर समाहणालय सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम और डिस्ट्रिक्ट टीबी कोमोरबिलिटी कोऑर्डिनेशन मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कही। इस अवसर पर टीबी से जुड़े सभी से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर स्पुटम की जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में टीबी की वजह से कितने लोगों मौतें हुई ,इसका भी डिटेल डेटा तैयार करें। इसके साथ ही शिक्षा विभाग, आईसीडीएस सहित अन्य विभाग जिसके साथ मिलकर टीबी पर काम करना है उनके साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत मासिक कार्य योजना बनाएं और उसके अनुसार काम करें। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनन्द शंकर शरण सिंह, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के.रंजन, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार शाह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन, डीपीएम नसीम रजि सहित जिला और प्रखण्ड स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डेवलपमेन्ट पार्टनर डब्ल्यूएचओ, केयर इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इससे पहले जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार साह ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1962 में नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम ( एनटीसीपी) और 1993 में रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम (आरएनटीसीपी) पायलट प्रोजेक्ट और 1997 में डॉट्स स्ट्रेटजी के तहत शुरू हुआ। इसके बाद 2014 में टीबी फ्री इंडिया कैम्पेन के तहत नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम 2025 शुरू किया गया। इसको सफल बनाने के लिए देश भर में "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों के पोषण के लिए भारत सरकार के द्वारा निक्षय पोषण योजना के तहत जब तक टीबी मरीज का इलाज चलता है तब तक 500 रुपये प्रति महीने के अनुसार राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिला भर में सन 2021 में टीबी नोटिफाइड मरीजों की कुल संख्या 2977 है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों की सहायता के लिए 1800-11-6666 एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जो सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक काम करता है। उन्होंने बताया कि नेशनल प्रोग्राम फ़ॉर कैंसर, डायबिटीज, कार्डियो वैस्कुलर डिजीज, और स्ट्रोक्स जिसका स्लोगन है हेल्थ इन योर हैंड्स, के साथ नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम, जिसका स्लोगन है टीबी हारेगा और देश जीतेगा और नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको ) को मिलाकर डिस्ट्रिक्ट टीबी कोमोरबिलिटी कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई गई है। इस कमेटी के चेयरपर्सन मुंगेर के जिलाधिकारी हैं।

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के घोषित पूर्व कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 16 /3/2022 को जनपद हापुड़ (पिलखुवा) चंडी मंदिर पर के पास न्यू आर्य नगर मे सुनील कुमार मेरठ मंडल महासचिव के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष रहे समारोह का संचालन तेजवीर सिंह कोरी मेरठ मंडल अध्यक्ष ने किया जिसमें डॉ प्रदीप प्रदीप शर्मा समारोह में आए पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर सभी को बधाई दी जिसमें सनील कुमार भीम सिंह राहुल कुमार अक्षय कौशिक आर्यन कुमार राहुल कुमार रोहित कुमार राजकुमार जी अभिषेक कुमार मांगे राम जी सत्य प्रकाश आरती देवी को जिला हापुर का महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आरती देवी को हार्दिक शुभकामनाएं दी

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार बता रहें हैं की मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना कुछ दिन में 4 वर्ष पुर्ण होने वाले हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय के अपने भवन का निर्माण भी नहीं हो पाया है।यहां तक कि विश्वविद्यालय के लिए सरकार जमीन तक अधिग्रहित नहीं कर पाई है। मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां अभी तक जमीन भी चिन्हित नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन आरडी एण्ड डीजे कॉलेज के परीक्षा भवन में संचालन किया जा रहा है। यह अत्यंत खेदपूर्ण एवं चिंतनीय है।अभी तक पीएचडी की पढ़ाई प्रारंभ नहीं हो पाई है और ना ही किसी विषय का डिपार्टमेंट बनाया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय के साथ अन्याय किया जा रहा है। छात्र राजद जिलाध्यक्ष ईशु यादव ने कहा कि अविलंब जमीन चिन्हित कर मुंगेर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन बनाया जाए और पीएचडी की पढ़ाई शुरू की जाए, जिससे जिले के छात्र छात्राओं को दूसरे विश्वविद्यालय में जाकर रिसर्च की पढ़ाई नहीं करनी पडे।