धरहरा(संवाददाता):- लोग कहते है कि सिर्फ शराब पीकर ही लोग झूमते है लेकिन धरहरा प्रखंड के लोग बिना शराब के ही झूम रहे है।धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में होली का नाम सुनकर ही लोगों में नशा छा रहा है, और लोग होली के गीतों में सराबोर होकर झूम रहे हैं। ईटवा गांव के ब्राह्मण समाज के युवा अभी भी पूर्वजों के रीत को चलाते आ रहे हैं ।ब्रह्मण समाज के युवा लोग अपने दिनचर्या के कामों से फूर्सत पाकर शाम में एकत्रित होकर फगुआ के गीतों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। "कन्हैया फेके गुलाल, मोहन खेले होली हो" "दशरथ के सुत चार भयो जी, दशरथ के सुत चार" "सदा आनंद रहे यह द्वार मोहन खेले होली हो" आदि फगुआ गीतों से गांव के माहौल को दस दिन पहले से ही होली के रस में डूबो रहे है। किसी के हाथ में ढ़ोल है तो किसी के हाथ में झाल व मंजीर। कोई गाने का सुर मिला रहा है तो कोई अपनी तालियों से ही सुर बना रहा है ‌। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल मिश्रा भी अपनी युवा मंडली पंकज मिश्रा, पिंटू पाठक, सुनिल पाठक, छोटू मिश्रा, बलराम मिश्रा, कैलाश मिश्रा, केशव मिश्रा, गवन, दीपक, सहित दर्जनों युवा को लेकर मंदिर प्रांगण में बैठ फगुआ के गीतों से ग्रामीणों का मनोरंजन कर रहे हैं साथ ही लोगों को शराब के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं कि जो नशा होली का फगुआ गीत गाने और सुनने में है वो नशा कहां शराब में। शराब पीकर लोग अपनों से ही लड़ जाते हैं किंतु फगुआ सुनकर लोग अपनों के गले लग जाते हैं।

धरहरा(संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के फुल्का मुसहरी से धरहरा पुलिस ने एक शराबी कारोबारी व तीन शराबी को किया है।धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि फुल्का मुसहरी निवासी कपिल मांझी को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, वहीं शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन शराबियो मनीष पासवान, दयानंद पासवान,सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2298 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज इसकी जानकारी सिविल सर्जन आनंद शंकर शरण सिंह ने दिए उन्होंने बताया कि यह मुंगेर के लिए काफी अच्छी बात है।

बता दे की मंगलवार को आईटीसी सुनहरा कल मिशन के पदाधिकारी द्वारा जिला परिषद सभागार मुंगेर में मेमन्टो देकर आईसीडीएस के डीपीओ बंदना पांडे समेत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका को सम्मानित किया गया जिसमें मुंगेर ग्रामीण की सुष्मिता मुंगेर शहरी पूनम के अलावे सभी परियोजना के बाल विकाश परियोजना पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हीरो राजन कुमार और मुस्कान का होली सांग रिलीज होते ही हुआ लोकप्रिय कई फिल्मों के हीरो राजन कुमार और ऎक्ट्रेस मुस्कान का शानदार होली गीत "होली अईले फागुन के संग" "अपना मुंगेर" के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। गाना दर्शको द्वारा काफी सराहा जा रहा है। इस होली सांग में राजन कुमार के साथ न्यू ऎक्ट्रेस मुस्कान नजर आ रही हैं। मुम्बई के गोरेगांव में स्थित बिहारी पाण्डेय के बंगले पे यह होली गीत फ़िल्माया गया था। शूटिंग पर इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल भी राजन कुमार और मुस्कान को आशीर्वाद देने आए थे। उन्होंने तमाम लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस तरह विभिन्न प्रकार के रंग अपने आप मे कुछ कहते हैं उसी तरह जीवन मे भी कई रंग आते हैं। आपको बता दें कि बाफ्टा टीम इस गाने के माध्यम से ऎक्ट्रेस मॉडल मुस्कान को म्यूज़िक वीडियो में लांच कर रही है। मुस्कान न सिर्फ बेहद खूबसूरत है बल्कि उनकी मुस्कान वाकई मदहोश कर देने वाली है। उन्होंने बालाजी से एक्टिंग का कोर्स किया। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को अपनी फेवरेट ऎक्ट्रेस मानने वाली मुस्कान को रियल लाइफ में भी होली खेलना बहुत पसन्द है। राजन कुमार और मुस्कान द्वारा अभिनीत इस होली सांग को लोक गायिका यादव गौरी ने गाया है जो एक पारिवारिक अंगिका होली गीत है। इस गाने के डीओपी विश्वजीत दास, मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा, हेयर स्टाइलिस्ट मोहम्मद सद्दाम और एडिटर चंदन यादव हैं। राजन कुमार ने यहां बताया कि यह होली का स्पेशल लोकगीत है जिसमे हम मुस्कान को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। वह टैलेंटेड अभिनेत्री और कमाल की डांसर हैं। गाना दर्शकों को पसन्द आ रहा है। राजन कुमार ने यहां अपने तमाम फैंस, दर्शकों और देशवासियों को दिल से होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय मर्यादा में रहते हुए होली का पर्व मनाया जाए। उन्होंने मुस्कान की प्रशंसा की और कहा कि बिहार की धरती से सम्बंध रखने वाली मुस्कान को बॉलीवुड में काम करने में उनके माता पिता का काफी सपोर्ट रहा है।

शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2343 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ आनंद शंकर शरण सिंह ने दिए।

*मुंगेर क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित मुंगेर T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साईं रांची ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को एवं दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भागलपुर ने लखीसराय को हराया* *स्थानीय पोलो मैदान में मुंगेर T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में साईं रांची ने राइजिंग मुंगेर को 24 रनों से हराया साईं रांची के विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिन्होंने 3 विकेट झटके इस मैच के अंपायर सुमित कुमार एवं कैलिस अहम भूमिका निभाई* *वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भागलपुर में लखीसराय को 40 रनों से हराया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अमन जिन्होंने 88 रनों की नाबाद पारी खेली इस मैच में अंपायरिंग की भूमिका संतोष राज एवं राजीव निभा रहे थे* *प्रतियोगिता का तीसरा वाटर फाइनल मुकाबला शनिवार सुबह 9:00 बजे जमालपुर बनाम खगरिया एवं बेगूसराय बनाम मुंगेर के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दोपहर 1:00 बजे पोलो मैदान में ही खेला जाएगा* *पहले क्वार्टर फाइनल मैच की मुख्य अतिथि महापौर एवं समाजसेवी सुबोध वर्मा जी के हाथों से हुआ* *दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर खुशबू गुप्ता ने इस आयोजन के लिए मुंगेर क्रिकेट एकेडमी को धन्यवाद दिया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हंड्रेड प्रतिशत दे जीत और हार खेल का एक पहलू है और आप अनुशासन के साथ खेलिए* *उद्घोषक में शानदार भूमिका निभा रहे थे आमिर उल इस्लाम लगातार खिलाड़ियों एवं दर्शकों को समाज के प्रति जागरूकभी किया जा रहा है इस आयोजन को सफल बनाने में विनीत शर्मा राहुल सिंह उर्फ टिंकू एवं मुंगेर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का अहम भूमिका रहा*

सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम: छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के शत- प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य करें : जिलाधिकारी - टेलीमेडिसीन सर्विस के दौरान हब और स्पोक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी दिया निर्देश - सभी स्वास्थ्य सूचकांक में डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग को बेहतर बनाएं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मुंगेर, 11 मार्च। जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने 7 मार्च से शुरू हुए सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत कोरोना काल में नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं के शत- प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुंगेर के प्रभारी सिविल सर्जन और एसीएमओ डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नसीम रजि ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी ने टेलीमेडिसीन सर्विस के तहत सभी हब और स्पोक को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग की चर्चा करते हुए जिला में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में जिला की रैंकिंग में सुधार को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तीन महीनों में तीन चरणों में चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से विगत 7 मार्च से जिला के 517 केंद्र पर शुरू हुए सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफ़लता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन महीनों मार्च, अप्रैल और मई महीने में तीन चरणों 7 से 13 मार्च, 4 से 10 अप्रैल और 2 से 8 मई तक सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलेगा। इस अभियान की शुरुआत सोमवार 7 मार्च से हो गई है। इस दौरान कोरोना काल में नियमित टीकाकरण से वंचित 5064 बच्चों और 918 गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जाएगा। इसके लिए जिला भर में 517 टीकाकरण स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग जैसे शिक्षा, समेकित बाल विकास निदेशालय, जीविका सहित अन्य सहयोगी संस्था भी मदद कर रही है।

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार में हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा की बिहार विधान परिषद चुनाव बिहार में स्थानीय निकाय से होने जा रहा है ।जिसका नामांकन प्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है, वही राजद गठबंधन की तरफ से स्थानीय निकाय विधान परिषद मुंगेर क्षेत्र से अजय कुमार सिंह उम्मीदवार का नाम घोषणा करते हुए 14 मार्च के दिन नामांकन की तिथि दिन सोमवार को निर्धारित बताया गया, पूरे बिहार में राजद गठबंधन 24 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जो राजद के साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ,और माले का संयुक्त गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ा जाएगा, तथा मीडिया के माध्यम से 14 मार्च को हो रहे राजद गठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के नामांकन में सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के साथ हर संभव प्रयास कर जीत सुनिश्चित दर्ज कराने की भी बात कही गयी, विधान परिषद क्षेत्र मुंगेर में लगभग 6400 मतदाता हैं जिसमें चार जिला इसके अंतर्गत आता है ,मुंगेर के सिवा जमुई ,लखीसराय ,शेखपुरा चारों जिले के सभी पंचायतों में राजद द्वारा 90% अभियान चलाकर संपर्क पूरा कर लिया गया है। तथा भरोसा और विश्वास जताते हुए राजद गठबंधन उम्मीदवार को मुंगेर सीट पर चुनाव जिताने की भी बात राजद कार्यकर्ताओं से कही इस अवसर पर मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रतियाशी अविनाश कु विद्यार्थी,जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान राजद नेता सह अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो आसिफ वसीम,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान,प्रो विनय सुमन,श्रीकांत यादव,संजू मंडल सहित आदि साथी उपस्थित थे।

बता दें कि गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के दो जन वितरण प्रणाली दुकान की औचक निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण द्वारा किए गए जिसमें रुचि कुमारी एवं गोपीचंद आजाद शामिल थे वहीं लाभार्थी को बुलाकर अपने समक्ष सीडीपीओ द्वारा पूछताछ की गई जिसमें लाभार्थी द्वारा बताया गया कि हम लोगों को ₹2 एवं ₹3 के दर से खाद्यान्न दिया जाता है एवं मशीन से निकालकर पर्ची भी दी जाती है हम लोग संतुष्ट हैं हम लोग को किसी प्रकार की कोई शिकायत डीलर से नहीं है।