बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3272 लोगों की जांच कराई गई जिसमें 78 नए संक्रमित मरीज मिले एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 467 सिविल सर्जन डॉहरेंद्र कुमार आलोक ने दिए जानकारी।
26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय के हाजी सुजान मुंगेर स्थित निवास पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब हसीब उर रहमान ने झंडोत्तोलन किया इस अवसर पर जिला राजद के अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला राजद उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव निशिकांत यादव राजद विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद किल्ली यार वरिष्ठ राजद नेता श्री नागेश्वर प्रसाद यादव दीपक सिन्हा सुरेश यादव मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव पंचायती राज के जिलाध्यक्ष सह राजद जिला महासचिव निरंजन यादव पंचायती राज के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव वरिष्ठ राजद नेता सुरेश प्रसाद यादव विनोद यादव मोहम्मद शहजाद शकील अहमद उर्फ मुखिया जी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राजू जमालपुर प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद कौसर फैयाज पहचान एनजीओ के डायरेक्टर अफसाना बेगम आशीष कुमार विक्की कुमार राकेश कुमार कुशवाहा उर्फ राजा इकरामुल्लाह मोहम्मद इम्तियाज प्रमोद यादव नवल यादव छोटे शाह मिंकु कुमार भीम यादव प्रीतम कुमार राज कपूर सहित अनेक राजद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे
मुंगेर जिले के आदर्श ग्राम भगत चौकी स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का आयोजन किया गया झंडोत्तोलन भूतपूर्व शिक्षक बैकुंठ पासवान के द्वारा किया गया वही इस मौके पर समाजसेवी संजीत कुमार ने कहा कि आज हम सभी हर्ष और उल्लास के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं 26 जनवरी 1950 को विधिवत रूप से हमारा संविधान लागू हुआ हालांकि आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल चुका था 26 जनवरी के दिन ही गणतंत्र दिवस इसलिए मनाते हैं कि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सर्वप्रथम स्वराज की मांग की गई थी इसी को याद करते हुए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाई जाती है उन्होंने कहा कि हाल ही में एनटीपीसी रेलवे परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है उससे छात्र किसान आम जनता से कोई लेना देना नहीं है l
सोमवार को एक नंबर ट्राफिक पर यातायात थाना द्वारा सेंड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जांच कर रहे पुलिस कर्मियों ने बताया कि लोगों का माक्स,हेलमेट कागजात इत्यादि का जांच किया जा रहा है जांच के क्रम में लगभग ₹4000 की जुर्माना राशि भी वसूली गई है।
सोमवार को सदर प्रखंड के अंबेडकर भवन में जदयू द्वारा जन नायक कपूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ सालिकराम सिंह ने की है उन्होंने कहे की बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कपूरी बाबू को लोग उनकी सादगी भरे जीवन के लिए सदा याद रखेंगे इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने भी अपनी संबोधन में कहा कि ऐसे महान व्यक्ति थे कपूरी बाबू जिन्हें सदैव भुला नहीं जा सकता है। अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जनता दल यू के जिला महासचिव राकेश कुमार रंजन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अनिल यादव, सत्यजीत प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, अजय कुमार सिंटू इत्यादि गन्ने मान जदयू नेता उपस्थित थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 2022 : वर्ष 2025 तक भारत से टीबी बीमारी के उन्मूलन के लिए देश भर में चलाए जा रहे नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एंटीईपी) के तहत मुंगेर जिला में सक्रिय टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत मुंगेर के लगभग सभी प्रखंड़ों में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलकर टीबी मरीजों को चिन्हित कर रही है। आशा कार्यकर्ता सी बैक फॉर्म पर लोगों का डिटेल इन्फॉर्मेशन प्राप्त करती है और उसके आधार पर टीबी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल टीबी का इलाज शुरू करने की सलाह देती है। इस कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020 में जिला भर में कुल 1570 और 2021 में कुल 2973 टीबी के मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिसमें पब्लिक और प्राइवेट दोनों संस्थाओं के द्वारा नोटिफाइड मरीज शामिल हैं ।
नौवागढ़ी स्थित बाबा धर्मदास मंदिर के प्रांगण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी बाबू की 98 वां जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने किए जबकि मुख्य अतिथि मुंगेर विधायक प्रणब कुमार उपस्थित थे मौके पर श्री विधायक ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहे कि कपूरी बाबू को कभी भुला नहीं जा सकता यह गरीब शोषित सभी वर्गों के लोग के लिए हर हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और बिहार को एक नाम देकर चले गए इसलिए मैं इन्हें शत शत नमन करता हूं मौके पर संस्था के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने कहे यह महान व्यक्ति को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । इस मौके पर उपस्थित संस्था के सचिव अशोक ठाकुर, कोषा अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, रविंद्र ठाकुर शिक्षक, सौरभ ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुदीन ठाकुर प्राइवेट शिक्षक, अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सोमवार को मुंगेर पंवर ललिया स्तर संयुक्त कृषि भवन का वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री, माननीय विधायक मुंगेर, कृषि विभाग के सचिव ,आयुक्त मुंगेर, प्रमंडलीय मुंगेर एवं कृषि निर्देशक , बिहार पटना द्वारा किया गया माननीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में बताएं कि नवनिर्मित संयुक्त कृषि भवन किसानों की परेशानियों को दूर करने का अहम कदम साबित होगा।अब मुंगेर जिले के किसानों को अपने कार्य के लिए अलग-अलग कृषि विभाग के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब किसान को कृषि, उद्यान ,भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण मिट्टी जांच एवं आत्मा कार्यालय से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ एक ही भवन में मिल जाएगा। इस मौके पर उपस्थित विधायक मुंगेर प्रणव कुमार, संयुक्त निर्देशक मुंगेर प्रमंडल, उप निर्देशक मुंगेर प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर ,जिला कृषि पदाधिकारी लखीसराय, एवं अन्य कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक मुख्य रूप से उपस्थित थे
सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 61 कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने उन्होंने बताया कि लोग अभी सावधान रहें सतर्क रहें कोविड-गाइडलाइन हंड्रेड परसेंट पालन करें तभी अपने आप को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे यही हमारी जिला वासियों से अपील है।
आज दिनांक 24/01/2022 को आजाद चौक स्थित पुरानी राजद कार्यलय में समाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमुर ने किया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव जी मौजुद थे साथ में जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंटु शर्मा जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव, प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार पियुष , बिहार प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव जी, युवा महानगर के अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमुर, पंचायती राज के प्रदेश महासचिव मनीष यादव, श्री सनोज यादव जी, पूर्व मुखिया श्री सुरेन्द्र यादव जी , श्री भावानंद कुशवाहा जी , संजय कुमार संजू जी सह अन्य नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद थे।
