सोमवार को मुंगेर पंवर ललिया स्तर संयुक्त कृषि भवन का वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री, माननीय विधायक मुंगेर, कृषि विभाग के सचिव ,आयुक्त मुंगेर, प्रमंडलीय मुंगेर एवं कृषि निर्देशक , बिहार पटना द्वारा किया गया माननीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में बताएं कि नवनिर्मित संयुक्त कृषि भवन किसानों की परेशानियों को दूर करने का अहम कदम साबित होगा।अब मुंगेर जिले के किसानों को अपने कार्य के लिए अलग-अलग कृषि विभाग के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब किसान को कृषि, उद्यान ,भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण मिट्टी जांच एवं आत्मा कार्यालय से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ एक ही भवन में मिल जाएगा। इस मौके पर उपस्थित विधायक मुंगेर प्रणव कुमार, संयुक्त निर्देशक मुंगेर प्रमंडल, उप निर्देशक मुंगेर प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर ,जिला कृषि पदाधिकारी लखीसराय, एवं अन्य कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक मुख्य रूप से उपस्थित थे