सोमवार को सदर प्रखंड के अंबेडकर भवन में जदयू द्वारा जन नायक कपूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ सालिकराम सिंह ने की है उन्होंने कहे की बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कपूरी बाबू को लोग उनकी सादगी भरे जीवन के लिए सदा याद रखेंगे इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने भी अपनी संबोधन में कहा कि ऐसे महान व्यक्ति थे कपूरी बाबू जिन्हें सदैव भुला नहीं जा सकता है। अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जनता दल यू के जिला महासचिव राकेश कुमार रंजन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अनिल यादव, सत्यजीत प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, अजय कुमार सिंटू इत्यादि गन्ने मान जदयू नेता उपस्थित थे।
