आज दिनांक 24 /1 /2022 को एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट के तहत नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का कार्यक्रम मुंगेर जिले के तीन प्रखंड में किया गया, जिसमें माधोपुर,हसनपुर,पुरानीगंज, रामदीरी और चंद्रपुरा के मिल्की चक में लड़कियों के साथ यह कार्यक्रम किया गया जिसमें राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समुदाय के लड़कियों ने श्री माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लेखन के तहत शिक्षा में तकनीकी चीजों में बदलाव लाने और बाल विवाह, कोविड-19 के कारण शिक्षा पर जो प्रभाव पड़ा है उसके निदान के लिए बालिकाओं ने अपना सुझाव दिया है जिससे कि उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए बालिकाओं ने अपना सुझाव दिया है जिससे कि उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है। इसके अलावा बच्चों ने हस्ताक्षर के माध्यम से शपथ ग्रहण किया कि शिक्षा के बदलाव में उनकी भागीदारी अत्यंत ही जरूरी है जिससे कि छात्र और छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो सके और देश निर्माण में सहायक बने, इस कार्यक्रम के तहत एसपीडब्लयू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट की ओर से टीम में अमित कुमार, कौशल कुमार मिश्रा, सुमित कुमार सिंह, अंकिता कुमारी, सुमित कुमार, राजनंदिनी कुमारी, निकीता कुमारी,निभा कुमारी, और आयुषी कुमारी मौजूद थे।
जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर महान स्वंतत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक स्व कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न की उपाधि :- जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर गुदरी के लाल,जन नायक,गरीबों के हमदर्द,दलित शोषित वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले महान समाजवादी नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर जी का 98 वां जयंती समारोह सादगीपूर्ण तरीके से जिला राजद कार्यालय मुंगेर( किला क्षेत्र) में दल के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी के अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। सर्व प्रथम जयंती कार्यक्रम में स्व कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर जिला अध्यक्ष सहित राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव,प्रदेश सचिव दिनेश कु यादव,वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन,संजय पासवान,प्रो विनय सुमन,राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,जिला युवा राजद के अध्यक्ष मो आसिफ वसीम ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर उनको सादर नमन किए। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके समाजिक व राजनीतिक जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने अंतिम वक्ता व अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि आज जो बिहार के सरकारी नौकरियों में पिछड़ो को 27 % आरक्षण मिल रहा है उन्हें के मुख्यमंत्रीत्व काल का दिया हुआ है वे हमेशा समाजवादी विचारधारा के पक्षधर रहे हैं। उनका समाजिक व राजनीतिक जीवन सादगी तरीके से गुजरा है वर्तमान राजनीति जगत में बिहार झारखंड के जितने भी पुराने राजनेता हैं वे स्व कर्पूरी ठाकुर जी के राजनीति से ओत प्रोत रहे हैं। स्व कर्पूरी ठाकुर ने अपने सरकार जो मंडल कमीशन के सिफारिशों को पूरी तरह से लागू नहीं कर पाए थे उनके विचारों व पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो समाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद यादव जी ने पूरा करने का काम कियें हैं। आज उनके 98वें जयंती के अवसर पर जिला राष्ट्रीय जनता दल बिहार व केंद्र की NDA सरकार से जन नायक स्व कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न पुरुष्कार से सम्मानित कराने का सर्व सम्मति माँग करते हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव रंजीत गुप्ता,शैलेंद्र यादव,प्रो बी एन ठाकु,निरंजन यादव,विजय यादव,बिंदेश्वरी यादव,मो शकील अहमद,विजय पंजियारा,विकास यादव,धनंजय तांती,नवल यादव,नीरज कुमार सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।
नगर अध्यक्ष राजकिशोर यादव के द्वारा गर्म कंबल का किया गया वितरण खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गूगली नगर अध्यक्ष राजकिशोर यादव के द्वारा गोरी नगर परिषद के कई गरीब व्यक्तियों के बीच बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कंबल का किया गया वितरण मौके पर कई निस्सहाय व्यक्ति मौजूद रहे और कंबल की की गई प्राप्ति
गोगरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन खगड़िया जिला /ब्यूरो (रविंन्द्र कुमार ) खगड़िया जिला के गोगरी थाना परिसर में किया गया शनिवार को जनता दरबार का आयोजन जनता दरबार में अलग-अलग गांव से कई लोगों के द्वारा आवेदन दिया गया जिसमें अधिकांश का आवेदन भूमि संबंधी दिया गया जिसमें गूगल राजस्व अधिकारी मोना गुप्ता के मौजूदगी में गोगरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार भी मौजूद रहे साथ में अंचलाधिकारी भी जनता दरबार में देखे गए और लगभग कई जमीन संबंधी मामलों को निष्पक्ष निष्पादन किया गया
खगड़िया जिला गोगरी थाना मे 5लिटर महुआ शराब को किया गया विनस्ट खगड़िया जिला /ब्यूरो (रविंन्द्र कुमार ) खगरिया जिला के गोगरी थाना परिसर में गुप्त सूचना के आधार पर जो 5 दिन महुआ शराब को जप्त किया था उसे खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के दिशा निर्देश पर गोगरी राजस्व कर्मचारी मोना गुप्ता के मौजूदगी में गोगरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा 5 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया देखें खास रिपोर्ट मोबाइल वाणी पर मोबाइल वाली न्यूज़ से खगड़िया समय रविंद्र कुमार
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 100 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए।
शुक्रवार को सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल कौड़ा मैदान के व्यवस्थापक पवन कुमार द्वारा बताया गया कि कोविड-19 मरीज का आयुष्मान भारत कार्ड पर निशुल्क होगी मेरे हॉस्पिटल में इलाज किसी प्रकार की कोई परेशानी उन्हें नहीं होगी हमारे संस्था में उन्हें सारी सुविधा दी जाएगी।
शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2248 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 84 नए संक्रमित मरीज मिले एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 653 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोग सावधान रहें सतर्क रहें तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे। मोबाइल वाणी विजय कुमार की रिपोर्ट
शुक्रवार को शाम बरियारपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने नौवागढ़ी बाजार सहारा बैंक के पास अनियंत्रित होकर एक साइकिल सवार एवं मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जोरदार टक्कर लगने से तीनों व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए मौके पर ग्रामीण एवं नया रामनगर थाना मुफस्सिल थाना दल बल के साथ पहुंचकर जख्मी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गए जबकि ट्रैक्टर को कब्जे में कर लिए वही ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे तीनों व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जाती है अब तक किसी की भी पहचान नहीं हो सकी। मोबाइल वाणी से विजय कुमार की खास रिपोर्ट।
मुंगेर जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्यों का विशेष बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी ने की। विशेष बैठक में अध्यक्ष साधना देवी ने सभी जिला पार्षद से परिचित हुई जिला परिषद क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर सहमति बनी।
