आज दिनाँक 21 जनवरी शुक्रवार को कील क्षेत्र स्थित जिला राजद कार्यालय मुंगेरके प्रांगण में मुंगेर जमुई लखीसराय शेखपुरा स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से होने जा रहे एमएलसी चुनाव को लेकर मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के राजद पार्टी एवँ गठबंधन समर्थित पदाधिकारी,ने ताओं कार्यकर्ताओं एवँ पंचायत व निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी परिचय एवँ संवाद तथा सम्मान समारोह के रूप में एक दिवसीय कार्यक्रम राजद के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।मुंगेर की आवाज पर सुनने के लिए टोल फ्री नंबर -09278701369 पर मिस कॉल करे और सुने.

धरहरा (संवाददाता):- डीईओ दिनेश चौधरी द्वारा जारी आदेश पत्र में सभी एचएम को आदेश दिया गया है कि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी बीईओ को भेजेंगे। किसी भी हाल में किसी अन्य कार्यालय में प्रतिनियोजन शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी नहीं भेजने की हिदायत दी गई है। डायरेक्टर के द्वारा डीईओ को भेजे गए पत्र में भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश मामले प्रखंड संसाधन केन्द्र, प्रखंड कार्यालयों और जिला स्तरीय कार्यालयों में अवैध प्रतिनियुक्ति की है। गैर शैक्षणिक काम में नहीं करना है प्रतिनियुक्त अगर कोई अधिकारी निर्वाचन के नाम पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्त कर रखा है तो आदेश के अनुसार उनका वेतन भुगतान शिक्षा विभाग के द्वारा नहीं किया जाएगा। किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त आपातकालीन कार्यों व निर्वाचन जैसे कार्यों को छोड़कर नहीं किया जाए। अफसर की मेहरबानी से जो शिक्षक दफ्तर में काम करते है इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वैसे शिक्षकों का वेतन विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी मामला संज्ञान में आता है तो उसपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गली-मोहल्लों एवं सरकारी कार्यालयों को सेनेटाइज करने तथा कोरोना स्प्रेडर अस्पताल प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मेयर प्रत्याशी एनसीपी नेता संजय केशरी ने गांधीगिरी करते हुए सदर अस्पताल में सेनेटाइजेशन कार्यक्रम चलाया।श्री केशरी ने अस्पताल प्रबंधक पर जान-बूझकर संक्रमित डाटा ऑपरेटर द्वारा काम लेकर पूरे शहर को कोरोना संक्रमित करने के बावजूद उस पर आपदा का केस दर्ज नहीं होने पर सिविल सर्जन के समक्ष गंभीर आपत्ति जताई तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगा दिया जाता है और अब बजे रात्रि के बाद दुकान खुला पाए जाने पर दुकान सील कर दिया जाता है तथा कोरोना गाइडलाइन तोड़कर भीड़ इकट्ठा करने पर आपदा का केस हो जाता है तो अस्पताल प्रबंधक द्वारा सैंकड़ों लोगों को कोरोना संक्रमित करने के षड्यंत्र में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। श्री केशरी ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को आगाह किया कि मुंगेर में अविलंब सेनेटाइजेशन कार्यक्रम चलाया जाय।

बुधवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ 26 जनवरी को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी जैसे डीडीसी मुंगेर, एसडीओ मुंगेर, सिविल सर्जन मुंगेर, जिला परिषद अध्यक्ष साधना यादव अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

मंगलवार को शाम में संस्था के अरुण कुमार सिंह से बातचीत के बाद काम पर वापस लौटे सदर अस्पताल के सफाई कर्मी सफाई कर्मी सोनू कुमार रावत ने बताया कि हम लोगों की 5 सूत्रीय मांग लगभग मान ली गई है संस्था के द्वारा अब हम लोग अपने काम पर पुनः वापस जा रहे हैं।

मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक कैंपस में परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु लगाया गया इंस्टॉल इस स्टॉल पर लोग आकर परिवार नियोजन संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से परिवार विकास पखवारा सारथी रथ को हरी झंडी देकर सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने रवाना किए यह पखवारा 17 से 29 तक चलेगी यह रथ शहर से गांव तक लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे छोटा परिवार सुखी परिवार

मंगलवार को सदर अस्पताल में दिखाने आए एक मरीज के परिजनों ने बताएं कि हम लोग बाहर से ही अधिकांश दवाई लाते हैं सरकार कहती है हर सुविधा से अस्पताल में उपलब्ध है पर जब हम बाहर से दवा लाते हैं तो इसका मतलब सदर अस्पताल प्रबंधक लापरवाही बरत रहे हैं इस प्रकार में हम लोग सरकारी अस्पताल में आने से क्या फायदा हो रहा है।

मंगलवार को सदर अस्पताल की सफाई कर्मी द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा सफाई कर्मी द्वारा बताया गया कि हम लोगों की मांग जब तक पूरा नहीं होगा तब तक हम लोग अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे रहेंगे और किसी प्रकार का कोई काम नहीं करेंगे जब तक कि हमारी बात जिला प्रशासन से नहीं हो जाती है तब तक हम लोग डटे रहेंगे।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 132 कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 1144 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि आज 132 मरीज मिले हैं जिसमें 87 पुरुष और 45 महिला शामिल है लोग सावधान रहें सतर्क रहें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।