बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 2022 : वर्ष 2025 तक भारत से टीबी बीमारी के उन्मूलन के लिए देश भर में चलाए जा रहे नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एंटीईपी) के तहत मुंगेर जिला में सक्रिय टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत मुंगेर के लगभग सभी प्रखंड़ों में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलकर टीबी मरीजों को चिन्हित कर रही है। आशा कार्यकर्ता सी बैक फॉर्म पर लोगों का डिटेल इन्फॉर्मेशन प्राप्त करती है और उसके आधार पर टीबी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल टीबी का इलाज शुरू करने की सलाह देती है। इस कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020 में जिला भर में कुल 1570 और 2021 में कुल 2973 टीबी के मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिसमें पब्लिक और प्राइवेट दोनों संस्थाओं के द्वारा नोटिफाइड मरीज शामिल हैं ।
