नौवागढ़ी स्थित बाबा धर्मदास मंदिर के प्रांगण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी बाबू की 98 वां जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने किए जबकि मुख्य अतिथि मुंगेर विधायक प्रणब कुमार उपस्थित थे मौके पर श्री विधायक ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहे कि कपूरी बाबू को कभी भुला नहीं जा सकता यह गरीब शोषित सभी वर्गों के लोग के लिए हर हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और बिहार को एक नाम देकर चले गए इसलिए मैं इन्हें शत शत नमन करता हूं मौके पर संस्था के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने कहे यह महान व्यक्ति को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । इस मौके पर उपस्थित संस्था के सचिव अशोक ठाकुर, कोषा अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, रविंद्र ठाकुर शिक्षक, सौरभ ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुदीन ठाकुर प्राइवेट शिक्षक, अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।