मुंगेर जिले के आदर्श ग्राम भगत चौकी स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का आयोजन किया गया झंडोत्तोलन भूतपूर्व शिक्षक बैकुंठ पासवान के द्वारा किया गया वही इस मौके पर समाजसेवी संजीत कुमार ने कहा कि आज हम सभी हर्ष और उल्लास के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं 26 जनवरी 1950 को विधिवत रूप से हमारा संविधान लागू हुआ हालांकि आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल चुका था 26 जनवरी के दिन ही गणतंत्र दिवस इसलिए मनाते हैं कि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सर्वप्रथम स्वराज की मांग की गई थी इसी को याद करते हुए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाई जाती है उन्होंने कहा कि हाल ही में एनटीपीसी रेलवे परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है उससे छात्र किसान आम जनता से कोई लेना देना नहीं है l
