25 अप्रैल को जिलाभर में मनाया जाएगा विश्व मलेरिया दिवस - जिला से प्रखण्ड स्तर तक आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम - सफल संचालन को ले वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम बिहार के अपर निदेशक ने पत्र जारी कर दिए निर्देश मुंगेर, 13 अप्रैल। आगामी 25 अप्रैल को जिला भर में विश्व मलेरिया दिवस दिया मनाया जाएगा। इस दिन जिला मुख्यालय से प्रखण्ड स्तर पर मलेरिया से बचाव को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम बिहार के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम निदेशक ने मुंगेर सहित अन्य जिलों के सिविल सर्जन, एसीएमओ और जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोलिंग ऑफिसर को पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है। जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोलिंग ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मलेरिया बीमारी पर नियंत्रण स्थापित करने के किए जाने वाले वैश्विक प्रयास को बढाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सन 2000 में विश्व ने इस दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी ,जब पूरे विश्व में मलेरिया से पीड़ित करोड़ो लोगों की जान को बचाया जा सका था। उन्होंने बताया कि भारत में पूरी दुनिया के मलेरिया रोगियों का 3 प्रतिशत है। भारत में भी पिछले कुछ दशक से मलेरिया रोगियों की संख्या में काफी कमी देखी गई है। सन 2030 तक भारत से मलेरिया उन्मूलन के लिए किए जाने वाले प्रयास की गति काफी बढ़ा दी गई है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। ताकि विभिन्न स्तर पर मलेरिया से पीड़ित लोगों की सही समय पर सही जांच, सही इलाज से मलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि मलेरिया बीमारी गंदगी और मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से होती है । इसलिए इससे बचने के लिए आवश्यक है सभी लोग साफ-सफाई का अच्छी तरह से ख्याल रखें और मादा एनोफिलीज मच्छर के डंक से बचने के लिए सभी लोग मच्छरदानी सहित अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करें ।

*कलाकार कभी मरता नहीं : चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार* *मैं चार्ली चैपलिन 2 की बहुत बड़ी फैन हूं : पेंटर कल्पना* *जयपुर में चार्ली चैपलिन द्वितीय के लाइव शोज़ करने रवाना हुए राजन कुमार* कलाकार कभी नहीं मरता, यह कहना है चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार का। चार्ली चैपलिन का जन्मदिन 16 अप्रैल को है। उस महान कामेडियन का जन्मदिन चार्ली चैपलिन 2 के नेतृत्व में कई स्थानों पे मनाया जाता रहा है। राजन कुमार का मानना है कि भले ही चार्ली चैपलिन आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनका नाम और काम रहती दुनिया तक कायम रहेगा। कलाकार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहता है, वो चाहे किसी भी रूप में हो। बाफ्टा के कलाकार विनोद कुमार का कहना है की हम सब के लिए गर्व की बात है की हीरो राजन कुमार मुंगेर के किसान के घर पैदा हुए हैं वैसे भी लोगों का मानना है की राजन कुमार के रूप में चार्ली चैपलिन का फिर से जन्म हुआ है । पिछले साल 55 फिट लंबा मास्क बनाकर आम जन को कोरोना के प्रति सचेत करते हुए चार्ली चैपलिन का जन्मदिन मनाया गया था। इसबार चार्ली चैपलिन का 133वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष का कॉन्सेप्ट होगा "कौन बनेगा चार्ली"। लोगों को हंसने मुस्कुराने का अब मौका मिलना चाहिए, कोरोना काल मे हमने काफी परहेज किया, अब खुलकर हंसने, जीने के दिन हैं। राजन कुमार के फैन्स कई जगह पे चार्ली चैपलिन का जन्मदिन मनाते हैं जिसमे भुज भी है। वहां पर डॉ अशोक चार्ली चैपलिन का बर्थडे मनाते हैं, भुज में भी चार्ली चैपलिन द्वितीय को बहुत प्यार मिलता है। पेंटर कल्पना ने चार्ली चैपलिन 2 पर कई ख़ूबसूरत पेंटिंग्स बनाई हैं। मुंगेर की पेंटर कल्पना के द्वारा चार्ली चैपलिन के बर्थडे के मौके पर चार्ली चैपलिन 2 की कई पेंटिंग्स तैयार की गई है। और बफ्टा के सीनियर कलाकारों द्वारा मुंगेर में चार्ली चैपलिन का जन्मदिन जोर शोर से मनाने की तैयारी चल रही है। कल्पना का कहना है कि वह चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार के अभिनय की बहुत बड़ी फैन हैं। इस बार जयपुर में चार्ली चैपलिन द्वितीय के लगातार शोज़ हैं, जिनका आयोजन अडजेनेर फार्मा ने किया है। यह ईवेंट जयपुर के एक्सिबिशन कन्वेंशन सेंटर में एपीकॉन कांफ्रेंस के दौरान होना है। जो लोग जयपुर के या आसपास के होंगे वे चार्ली चैपलिन 2 से लाइव मिल सकते हैं। वहां लगातार 3 दिनों तक का कार्यक्रम है, जो 13 से 15 अप्रैल तक होगा। उसके बाद हीरो राजन कुमार जब मुम्बई आएंगे तो 16 अप्रैल को सम्राट अशोक पर मुम्बई में होने जा रहे बड़े कार्यक्रम में भी चार्ली चैपलिन 2 की विशेष उपस्थिति होगी। गौरतलब है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके फिल्म अभिनेता राजन कुमार को पूरी दुनिया के लोग चार्ली चैपलिन 2 के रूप में जानते और मानते है। बिहार के मुंगेर में जन्मे हीरो राजन कुमार के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। राजन कुमार भी चार्ली चैपलिन का जन्मदिन हर वर्ष द चार्ली चैपलिन फेस्टीवल के रूप में मनाते हैं, इस बार जिंदगी को हंसकर जीने का संदेश देते नजर आएंगे चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार। गौरतलब है कि चार्ली चैप्लिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। वह एक लाजवाब हास्य अभिनेता और फिल्म निर्देशक थे। वह हॉलीवुड के महत्वपूर्ण फिल्म निर्माता और अभिनेता थे। चार्ली चैप्लिन, साइलेंट फिल्मों के दौर के सबसे क्रिएटिव और प्रभावशाली एक्टर्स में से एक थे जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी। 1915 में वह युद्ध प्रभावित दुनिया में हँसी और राहत का तोहफा लाए। चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार अपने अभिनय के दम पर चार्ली चैपलिन को लोगों के बीच जिंदा कर दिया है। राजन के इस जलवे, हुनर को सभी सलाम करते हैं।

सोमवार को रात्रि गश्ती के क्रम में महामदा के पास शक के आधार पर मारुति 800 गाड़ी नंबर wb02G, 7275 को नया रामनगर थाना अध्यक्ष द्वारा रोका गया पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगे तभी अपनी गाड़ी से थाना अध्यक्ष पीछा कर अंबेडकरनगर नौवागढ़ी में गाड़ी को धर दबोचे गाड़ी की जांच करने पर गाड़ी से 102 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद की गई जबकि गाड़ी चालक एव शराब कारोबारी भागने में सफल रहे इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने दिए ।

मुंगेर, 12 अप्रैल 2022 : 14 अप्रैल को पूरे जिला भर में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर चौथा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला भर में संचालित सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर 14 और 15 अप्रैल को ड्राई रन और 16 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजित किया जाएगा जिसमें टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा के तहत मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। जाँच के पश्चात मौजूद चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल संचालन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार जिला के सभी वीएचएसएनडी सत्र पर प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर का संचालन कराने, शिविर के सफल संचालन के आवश्यक संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध इंटरनेट सुविधा की व्यवस्था सिहित कई अन्य जरूरी संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

श्री श्री 108 बड़ी चैती दुर्गा, शेरपुर की विसर्जन यात्रा पर उतरा जन सैलाब। जिले के चण्डिका स्थान के निकट श्री श्री 108 चैती बड़ी दुर्गा महारानी की आज विसर्जन यात्रा में सड़क पर जन सैलाब उतर आया है। श्रद्धालु और भक्तजन बड़ी ही आस्था के साथ दुर्गा जी के नारे लगाते हुए भाव विभोर नजर आ रहे है। सचिव गोपाल यादव बताते हैं कि इस चैती बड़ी दुर्गा का इतिहास बहुत पुराना है जिससे इस स्थान के प्रति लोगो मे असीम श्रद्धा है। विसर्जन यात्रा शहर होते हुए सोझी घाट के लिए प्रस्थान कर चुकी है। वही इससे पहले चण्डिका स्थान और पुराने महावीर मंदिर में माता की आरती होगी। तत्पश्चात सोझी घाट में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन यात्रा में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव गोपाल यादव व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुबोध गोस्वामी मोबाइल वाणी के माध्यम से सेवानंद भारती से साक्षात्कार लिए है जिसमे उनका कहना है कि सरकार के नियमानुसार शराबबंदी कागजों पर बंद हुए है लेकिन धरातल पर हरेक व्यक्ति को मिल रहा है। वह कहते है कि शराबबंदी का जो मकसद सरकार का था कि से गरीब आदमी अपने परिवार को मेंटेनेंस करने में आर्थिक स्थिति का जो उसका रुकावट हो रहा है, उसकी पूर्ति करने के लिए सरकार द्वारा बंदी की गई लेकिन शराबबंदी सरकार का फेल हो चुकी है और शराब बंदी डोर टू डोर होम डिलीवरी हो रही है। जिस शराब की कीमत सौ रुपया थी लेकिन आज उस शराब की कीमत हजार रुपया से ऊपर हो गई है। वह कहते है कि सरकार जो पहले नियम निकाले थे कि आधार कार्ड के आधार पर व्यक्ति को शराब उपलब्ध कराया जाए। क्योकि वह सरकार और आम पब्लिक दोनों के लिए ही सर्वोपरि है।

शुक्रवार को देर रात गश्ती के दौरान मुफस्सिल थाना द्वारा भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक मलढोबा टेंपो एवं एक तस्कर गिरफ्तार हुए बता दें कि शुक्रवार को देर रात मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांक के पास गस्ती की जा रही थी तभी शक के आधार पर एक मलढोबा टैंपू का जांच किया गया जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई जो लगभग 1220 बोतल बताया गया शराब के साथ शराब तस्कर मनियारचक निवासी पहाड़ी मंडल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारों के साथ घटी घटना को लेकर एनजेए ने किया पुतला दहन,सौंपा ज्ञापन। बीते दिन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ घटी घटना के विरोध में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर द्वारा जिलाध्यक्ष ललन राज की अध्यक्षता में मुंगेर स्थित राजीव गांधी चौक के समीप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया साथ ही विरोध में नारे लगाए गए।आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशध्यक्ष अबोध ठाकुर उपस्थित थे।इस संबंध में संगठन के विधि सलाहकार अनिल भूषण ने कहा कि बीते दिन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है इसकी घोर निंदा हम करते हैं।वही प्रदेश महासचिव नवीन झा द्वारा भी घटना की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि पत्रकारों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर प्रदेश सचिव विकास सिंह,विधि सलाहकार अनिल भूषण,संस्थापक सदस्य लाल रंजन पप्पू,प्रदेश महासचिव नवीन झा,जिलाध्यक्ष ललन राज,जिला महासचिव रंजीत ठाकुर,विनोद कुमार,गुंजन कुमार,पत्रकार गौरव मिश्रा,अमरेंद्र कुमार सोनू,वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णा प्रसाद,कुक्कू कुमार आदि उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि रसोई गैस हर वर्ग के परिवारों की जरूरत है इसके बिना रसोई का काम संभव नहीं है रसोई गैस की कीमतों में नियंत्रण वृद्धि से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है घरेलू प्रयोग में आने वाले 1 सिलेंडर का मूल्य लगभग ग्यारह सौ रुपए है जबकि पिछले महीने ₹989 पर सिलेंडर था आज यह आम उपभोक्ताओं पर बड़ा आर्थिक बोझ है गैस सिलेंडरों की अनियंत्रित की कीमत बड़ी चुनौती दे रही है ऐसे में केंद्र सरकार को आम उपभोक्ताओं को राहत देने की जरूरत है.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एईएस/जेई से बचाव के लिए सही प्रबंधन और तैयारी को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त बात शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि एईएस/जेई मुजफ्फरपुर सहित अन्य कई जिलों में मुख्य रूप से एक्टिव है। लेकिन यह अन्य जिलों में भी एक्टिव हो सकता है। हालांकि मुंगेर में अभी तक एईएस/जेई का कोई भी केस डिटेक्ट नहीं हुआ है । कहा कि एईएस से बचाव के लिए किए जाने वाले प्रबंधन और तैयारी के प्रति जागरुकता अभियान के तहत आप लोगों को बुलाया गया है।