बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एईएस/जेई से बचाव के लिए सही प्रबंधन और तैयारी को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त बात शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि एईएस/जेई मुजफ्फरपुर सहित अन्य कई जिलों में मुख्य रूप से एक्टिव है। लेकिन यह अन्य जिलों में भी एक्टिव हो सकता है। हालांकि मुंगेर में अभी तक एईएस/जेई का कोई भी केस डिटेक्ट नहीं हुआ है । कहा कि एईएस से बचाव के लिए किए जाने वाले प्रबंधन और तैयारी के प्रति जागरुकता अभियान के तहत आप लोगों को बुलाया गया है।